कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, सभी मृतक बांग्लादेशी नागरिक
Kolkata Hotel Fire: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक होटल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग बांग्लादेशी नागरिक थे. इस अग्निकांड में 6 लोग घायल भी हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, ये अग्निकांड बुधवार तड़के हुआ. इस दौरान होटल में ठहरे हुए अधिकांश लोग गहरी नींद में थे. आग लगने के बाद होटल में धुएं का गुबार और तेज लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
How to Check Coconut Oil Purity: घर पर नारियल तेल की शुद्धता कैसे जांचें? जानें आसान घरेलू नुस्खे
Coconut Oil Purity Test at Home : नारियल तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के साथ-साथ बालों और त्वचा की देखभाल के लिए भी खूब किया जाता है, लेकिन क्या आपका नारियल तेल वाकई शुद्ध है? बाजार में मिलने वाले तेल में मिलावट की आशंका रहती है. ऐसे में आप घर पर कुछ आसान तरीकों से नारियल तेल की क्वालिटी को लेकर शुरुआती अंदाजा लगा सकते हैं. फ्रिज टेस्ट से लेकर तेल का रंग, खुशबू, बनावट और कागज पर इसके अवशेष देखने तक, कुछ घरेलू तरीके आपको सावधान करने वाले संकेत दे सकते हैं. जानिए घर पर नारियल तेल की शुद्धता जांचने के 4 आसान तरीके और तेल खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18







