शहपुरा में सड़कों पर उतरे ग्रामीण-कांग्रेसी, चक्काजाम कर प्रशासन के सामने रखीं 5 मांग
जबलपुर की शहपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और जनता ने जबलपुर नरसिंहपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। शहपुरा में फैली कई अव्यवस्था से नाराज होकर ग्रामीणों ने ये प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्हें कांग्रेस का साथ मिला है।
बता दें कि शहपुरा स्थित रेलवे ओवर ब्रिज लंबे समय से क्षतिग्रस्त है और इसके अलावा कुछ स्थानों पर जुआ, सट्टा और नशे जैसी चीजें खुलेआम चल रही है। किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अव्यवस्थाओं को जल्द से जल्द सुधारने की मांग के साथ ये प्रदर्शन किया है। इस दौरान मार्ग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
चक्काजाम से लगी वाहनों की कतार
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा किए गए इस चक्काजाम की वजह से यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। इस दौरान एक एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई। जिसे मुस्तैदी से रास्ता देते हुए तुरंत निकाला गया।
प्रदर्शनकारियों की ये मांग
जबलपुर नरसिंहपुर मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी पांच मांगे रखी हैं और इनका जल्द निराकरण करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा खुलेआम चल रहा है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। किसानों को यूरिया की बोरी के लिए भटकना पड़ रहा है लेकिन शराब की धड़ल्ले से होम डिलीवरी की जा रही है।
यह मांग की गई है कि यूरिया और डीपीए किसानों को तुरंत वितरित की जाए। इसके अलावा बिजली का लोड भी कम किया जाए। शहपुरा ऐसी जगह है जहां एशिया में हरे मटर की बंपर पैदावार होती है ऐसे में बाईपास के पास एक मटर मंडी स्थापित करने की मांग भी की गई है।
प्रदर्शनकारियों की एक अन्य प्रमुख मांग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवर ब्रिज की लंबाई बढ़ाने और वैकल्पिक रूप से पौड़ी रेल फाटक को फिर से खोलने की थी क्योंकि मौजूदा रेलवे ओवर ब्रिज लंबे समय से क्षतिग्रस्त है।
प्रशासनिक अधिकारियों को घेरा
जब इस प्रदर्शन को खत्म करने के लिए मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया और अपनी समस्याओं का समाधान की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि पौड़ी रेल फाटक को शुरू करने के लिए रेलवे से लगातार बातचीत चल रही है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य बहुत जल्दी पूरा नहीं हो सकता, इसमें समय लगता है। मटर मंडी की मांग पर अधिकारियों ने स्थानीय जमीन मालिकों से बात करने का आश्वासन दिया है और कहा है कि अगर वह अपनी भूमि देने के लिए तैयार होते हैं तो आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को आज मिलेगा रक्षाबंधन का गिफ्ट, CM जारी करेंगे 39वीं किस्त, 1500 की जगह खाते में आएंगे 1750 रु
आज, बुधवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी की जाएगी। सीएम डॉ. मोहन यादव मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक बहनों के बैंक खातों में 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे।
त्योहार के चलते इस बार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में 1,500 प्रति हितग्राही कुल 1,835.46 करोड़ रुपये से अधिक और रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर 250 प्रति हितग्राही कुल 312.83 करोड़ रूपये से अधिक की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। इस प्रकार प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में कुल 1,750 रूपये की संयुक्त राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंचेगी।
बता दें कि 11 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की लगभग 22 लाख 20 हजार से अधिक बहनों के खातों में अप्रैल और मई 2026 की गैस सिलेंडर रिफिल की राशि सिंगल क्लिक से जारी की थी। इसके तहत बहनों के खातों में करीब 99 करोड़ रुपये की दो माह की सब्सिडी पहुंचाई गई है।
लाड़ली बहना योजना पर एक नजर
- मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरूआत की गई थी।
- 10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी।
- योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे।
- अक्टूबर 2023 में राशि 1000 से बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह की गई।
- नवंबर 2025 से राशि में पुनः 250 रुपए की वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया।
- जून 2023 में योजना की शुरुआत से लेकर अगस्त 2026 तक की कुल 39 किश्तों के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के खातों में 63 हजार 248 करोड़ रुपये की सहायता राशि अंतरित की जा चुकी है।
- चालू वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए राज्य सरकार ने इस योजना के लिये 23,882.81 करोड़ रुपये का विस्तृत बजट प्रावधान रखा है।
Ladli Behna Yojna: कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
यदि आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो आधिकारिक पोर्टल (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर अपना समग्र आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए पूरी जानकारी देख सकती हैं। आइए जानतें हैं प्रक्रिया…
- सबसे पहले लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
- अब वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें। - इसके बाद दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
- यहां कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें। - ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









