Responsive Scrollable Menu

छतरपुर में चलती बस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, दर्द बढ़ने पर ड्राइवर बस लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचा

छतरपुर में चलती बस के अंदर एक गर्भवती महिला का प्रसव होने का मामला सामने आया है। महिला पन्ना जिले की रहने वाली बताई गई है और परिवार के साथ गांव लौट रही थी। झांसी से बस बदलने के बाद अलीपुरा के पास उसे तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। यात्रियों ने तुरंत एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन इसी दौरान महिला की हालत बिगड़ने लगी। स्थिति को देखते हुए बस ड्राइवर और कंडक्टर ने बिना समय गंवाए बस को सीधे जिला अस्पताल ले जाने का फैसला किया।

दरअसल, बस में महिला की हालत बिगड़ने के बाद यात्रियों ने उसकी मदद की। यात्रियों ने एंबुलेंस के लिए कॉल किया, लेकिन महिला की स्थिति लगातार बिगड़ रही थी। इसी बीच बस में ही महिला का प्रसव हो गया। नवजात की स्थिति को देखते हुए ड्राइवर अशोक मिश्रा और कंडक्टर मनोज कुमार तिवारी ने बिना देरी किए बस को सीधे जिला अस्पताल की ओर रवाना कर दिया।

यात्रियों ने तुरंत की मदद

बताया गया कि बस में मौजूद यात्रियों को रास्ते में उतारकर वाहन को अस्पताल ले जाया गया। ड्राइवर ने बस को छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, ताकि महिला और बच्चे को जल्द मेडिकल मदद मिल सके। अस्पताल पहुंचने के बाद यात्रियों ने प्रसूति वार्ड के स्टाफ को पूरी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही अस्पताल की नर्स तुरंत बस के पास पहुंचीं और महिला की स्थिति देखी।

नवजात SNCU में भर्ती

महिला और बच्चे की स्थिति देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल अस्पताल का गेट खुलवाया और बस को परिसर के अंदर लाया गया। इसके बाद महिला और नवजात को स्ट्रेचर की मदद से बस से उतारकर प्रसूति वार्ड में ले जाया गया। अस्पताल के स्टाफ ने दोनों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। नवजात बच्चे को हालत गंभीर होने के कारण एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ बच्चे की निगरानी कर रहे हैं। वहीं महिला रेखा की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। बस ड्राइवर अशोक मिश्रा और कंडक्टर मनोज कुमार तिवारी ने महिला की स्थिति को देखते हुए बस को सीधे अस्पताल पहुंचाया। महिला के पति देशराज चौधरी भी बस में मौजूद थे। अस्पताल पहुंचने के बाद महिला और बच्चे को इलाज के लिए भर्ती किया गया।

सौरभ शुक्ला की रिपोर्ट

Continue reading on the app

कोलकाता के होटल में आग, 9 की मौत, 6 घायल:जान गंवाने वालों में बांग्लादेशी भी थे, यहां इलाज कराने आए थे

कोलकाता के एक होटल में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं छह लोग घायल हैं। फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित होटल ताइबा में आग लगने के समय होटल में ज्यादातर लोग सो रहे थे। इस दौरान पूरे होटल में धुआं फैल गया, जिससे दम घुटने से लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में कुछ बांग्लादेशी भी हैं जो यहां इलाज कराने आए थे। वहीं इनमें मेघालय और पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के रहने वाले लोग भी शामिल हैं। आग लगने के बाद होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने बताया कि होटल से 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उन्हें कोलकाता के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। खबर अपडेट की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: बदले की आग में मिचेल स्टार्क ने बरपाया कहर, 12 रन पर बांग्लादेश की आधी टीम आउट

Australia vs Banglades, 2nd Test Match: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है. मेकाय में खेले जा इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. कप्तान पैट कमिंस के पहले बॉलिंग के फैसले को सही साबित करते हुए नई गेंद से मिचेल स्टार्क ने ऐसा कहर बराया कि बांग्लादेश ने सिर्फ 12 बनाने में अपने 5 विकेट गंवा दिए. Sat, 22 Aug 2026 06:43:39 +0530

  Videos
See all

Saharanpur Viral Video : सहारनपुर में जंगल में दिखा तेंदुआ! | Shorts | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T01:43:10+00:00

Car Catches Fire: दिल्ली में चलती कार बनी आग का गोला | Delhi | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T01:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers