Vimal Elaichi केस में बढ़ सकती है शाहरुख-अजय-टाइगर की मुश्किल, जवाब टालने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना
Vimal Elaichi के विज्ञापन को लेकर महाराष्ट्र FDA ने तीनों बड़े सितारों, शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को शो-कॉज नोटिस भेजा है. यह नोटिस Vimal Pan Masala से जुड़ाव के आरोप में जारी किया गया है. अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है.
The post Vimal Elaichi केस में बढ़ सकती है शाहरुख-अजय-टाइगर की मुश्किल, जवाब टालने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना appeared first on Prabhat Khabar.
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, चौड़ीकरण के लिए कंठाल चौराहा बंद, इन रास्तों से निकलेंगे वाहन
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। कई जगह पर चौड़ीकरण किया जा चुका है और कुछ जगह का काम अभी भी बाकी है। इसी कड़ी में अब कंठाल चौराहा से छत्री चौक और केडी गेट से सोमवारिया तक चौड़ीकरण होना है।
चौड़ीकरण के इस काम को देखते हुए प्रशासन द्वारा यातयात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। कंठाल चौराहे से आवागमन पूरी तरह से बंद है और अब आने जाने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। चलिए जान लेते हैं कि यह काम कहां-कहां चल रहा है और वैकल्पिक मार्ग कौन से हैं।
कहां से निकलेंगे वाहन
कंठाल चौराहे पर इस समय विकास और चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वाहन चालक आर्य समाज मार्ग, क्षीरसागर मार्ग, निजातपुरा, बियाबानी चौराहा होते हुए बड़ा तेलीवाड़ा, निकास चौराहा सहित अन्य निर्धारित मार्गो से डायवर्ट किए जाएंगे। यातायात व्यवस्थित रूप से चला रहे इसके लिए इन मार्गों पर आवश्यक बैरिकेडिंग करते हुए सूचना भी लगाई गई है।
निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर और निगम आयुक्त
चौड़ीकरण के इस काम को देखते हुए नगर निगम और यातायात विभाग के अधिकारियों की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि निर्माण कार्य के दौरान कंठाल की तरफ जाने से बचे और निर्धारित किए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा भी केडी गेट से सोमवारिया और कंठाल से छत्री चौक मार्ग का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों ने काम का जायजा लेते हुए उचित दिशा निर्देश प्रदान किए।
कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने किया केडी गेट से सोमवारिया एवं कंठाल से छत्री चौक मार्ग का निरीक्षण
बाबा महाकाल की राजसी सवारी मार्ग कंठाल चौराहा से छत्री चौक तक एवँ केडी गेट से सोमवारिया तक चौड़ीकरण कार्य का मंगलवार को कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह एवं निगम आयुक्त श्री अभिलाष pic.twitter.com/EJ1n9mg4A0
— Ujjain Municipal Corporation (UMC) (@ujjainumc) August 18, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
Mp Breaking News






