Responsive Scrollable Menu

गुजरात-सूरत में रेस्टोरेंट का खाना खाने से बच्ची की मौत:परिवार के 4 सदस्य अस्पताल में भर्ती, रेस्टोरेंट में गंदगी मिली, फूड पॉइजनिंग की आशंका

गुजरात के सूरत में रेस्टोरेंट से खाना खाने के बाद 5 साल की बच्ची आर्या की मौत हो गई। वहीं, परिवार के 4 सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना के बाद सूरत नगर निगम (SMC) ने शीतल रेस्टोरेंट को सील कर नोटिस भी जारी किया गया। रेस्टोरेंट के किचन में साफ-सफाई और हाइजीन से जुड़ी कमियां मिलीं।डॉक्टरों के मुताबिक, परिवार के सदस्यों में फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखाई दिए। परिवार ने 15 अगस्त की शाम रेस्टोरेंट से सब्जी मंगाई थी मेडिकल हेल्थ ऑफिसर पी.एच. उमरीगर ने बताया कि परिवार ने 15 अगस्त की शाम रेस्टोरेंट से सब्जी मंगाई थी। अगले दिन सुबह परिवार के सभी 5 सदस्यों को उल्टी होने लगी। इनमें फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखाई दिए। परिवार ने 16 अगस्त को डॉक्टर से सलाह ली। डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन परिवार ने शुरुआत में अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया। 17 अगस्त को 5 साल की बच्ची अचानक बेहोश हो गई 17 अगस्त को परिवार की 5 साल की बच्ची अचानक बेहोश हो गई। उसे सद्विचार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। उमरीगर ने बताया कि बच्ची के पिता को मंगलवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, उसकी मां और दो अन्य बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती हैं। चारों की हालत स्थिर बताई जा रही है। फूड सेफ्टी अधिकारी की टीम सुबह रेस्टोरेंट पहुंची फूड सेफ्टी अधिकारी सेजल व्यास ने कहा कि फूड पॉइजनिंग की शिकायत मिलने के बाद हमारी टीम आज सुबह यहां पहुंची। हमने रेस्टोरेंट की जांच की और खराब खाने वाली चीजों को फेकवा दिया।

Continue reading on the app

जयराम रमेश का दावा-IIT डायरेक्टर्स को आरएसएस संवाद की जिम्मेदारी:मोहन भागवत से पूर्व छात्रों की मुलाकात कराएं, 25 अगस्त से 3 देशों के दौरे पर

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मंगलवार को दावा किया कि कई IIT डायरेक्टर्स से कहा गया है कि वे अपने पूर्व छात्रों से संपर्क करें। वे इस महीने के अंत में अमेरिका पहुंचने पर मोहन भागवत से मुलाकात कर सकें। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मोहन भागवत 25 अगस्त से अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे और वहां लोगों से संवाद करेंगे। यह दौरा भारतीय प्रवासी समुदाय से जुड़े स्थानीय संगठनों और संस्थाओं के निमंत्रण पर हो रहा है। दौरा संगठन के शताब्दी वर्ष के दौरान हो रहा आरएसएस ने कहा है कि भागवत का यह दौरा संगठन के शताब्दी वर्ष के दौरान हो रहा है। आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने पहले बताया था कि भागवत 25 अगस्त से इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। उन्हें विदेशों में मौजूद भारतीय समुदाय से जुड़े संगठनों और संस्थाओं ने आमंत्रित किया है। भागवत का यह विदेश दौरा आरएसएस के शताब्दी समारोह के बीच हो रहा है। इस दौरान भारतीय संस्कृति, समाज और आरएसएस की गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर समुदाय के लोगों के साथ बातचीत होने की उम्मीद है। भागवत बोले- जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त इससे पहले भागवत ने मुंबई में Gen-Z और Gen-अल्फा से 1 घंटे तक संवाद किया था। उन्होंने कहा था कि जेन-जी और जेन-अल्फा, पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार है। हमें उनकी बात सुननी चाहिए। उनसे बातचीत में कमी थी, इसीलिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन हुआ। उन्होंने ये बात मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस यानी IIMUN की 15वीं वर्षगांठ पर कही थी। प्रोग्राम में 11 से 19 साल की उम्र के करीब 2,000 छात्र शामिल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें… आज से 3 दिन विशाखापट्टनम में संघ की बैठक आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक होगी। बैठक से पहले मंगलवार को संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक 19 अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त शाम तक चलेगी। -------------- ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- आज के युवा 30 साल बाद बुजुर्ग होंगे:वे केवल अपने बारे में न सोचें; अगली पीढ़ियों का भी ध्यान रखें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को नागपुर में एक कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा 30 साल बाद बुजुर्ग हो जाएंगे, इसलिए उन्हें केवल अपने बारे में नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों का भी ध्यान रखना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL Test: Galle में भारत की Sri Lanka पर बड़ी जीत, Manav Suthar ने 6 विकेट से ढाया कहर

भारत ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ़ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच में 165 रनों से आसान जीत हासिल की। ​​आखिरी पारी में 372 रनों का पीछा करते हुए, धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी वाली टीम ने चौथे दिन के आखिरी सेशन में चार विकेट गंवा दिए, जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। अगर श्रीलंका के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बेहतर खेल दिखाया होता, तो वे मैच को रोमांचक मोड़ तक ले जा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
 

इसे भी पढ़ें: IND vs SL Test: Ravindra Jadeja ने तोड़ी श्रीलंका की बड़ी साझेदारी, Sri Lanka के 6 विकेट गिरे, भारत जीत के करीब


पांचवें दिन स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने का दबाव धनंजय और सोनल दिनुशा पर था और वे काफी हद तक ऐसा करने में सफल भी रहे। हालांकि, लंच से ठीक पहले रवींद्र जडेजा ने टीम को ज़रूरी सफलता दिलाई और धनंजय 59 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जिम्मेदारी सोनल और नए बल्लेबाज निरोशन डिकवेला पर आ गई। इनमें से सोनल ने संयम बनाए रखा और श्रीलंका की उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन यशस्वी जायसवाल की बातों से परेशान होकर डिकवेला 10 रन पर आउट हो गए। भारत के युवा ओपनर ने विकेटकीपर-बल्लेबाज को उकसाते हुए कहा कि अगर वह छक्का मारते हैं तो उन्हें IPL कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है; हो सकता है कि इसी वजह से वह आउट हो गए हों।

दूसरी पारी में मानव सुथार का दबदबा रहा। इस स्पिनर ने कहर बरपाते हुए छह विकेट लिए। उन्होंने मैच की अपनी आखिरी 10 गेंदों में चार विकेट चटकाए और भारत को आसान जीत दिलाई। श्रीलंकाई बल्लेबाजों को समझ ही नहीं आ रहा था कि उनका सामना कैसे करें, और नतीजा यह हुआ कि उनकी पारी जल्दी सिमट गई। वहीं, इसका श्रेय सोनल को भी जाता है, जिन्होंने दूसरी पारी में 84 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में भी शतक जड़ा था, जिससे साबित हुआ कि वह खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। अगर उन्हें दूसरे छोर से थोड़ा साथ मिला होता, तो श्रीलंका मैच को तीसरे सेशन तक खींच सकता था; और बारिश की संभावना को देखते हुए, मैच का कोई भी नतीजा निकल सकता था।
 

इसे भी पढ़ें: LK Advani ने Pervez Musharraf की मांग ठुकराई, कराची में नहीं होने दिया Test match


कुल मिलाकर, इस मैच ने भारत की कई समस्याओं का समाधान कर दिया है। मानव के रूप में भारत को अब रविचंद्रन अश्विन का एक बेहतरीन विकल्प मिल गया है, जबकि देवदत्त पडिक्कल - जिन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में 44 रन बनाए - नंबर तीन के लिए लंबे समय का समाधान साबित हो सकते हैं। हालांकि, कुलदीप यादव की फॉर्म थोड़ी चिंता का विषय है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Wed, 19 Aug 2026 13:42:00 +0530

  Videos
See all

CM Yogi ने जापानी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T08:16:17+00:00

UP News | सांप को हाथ में पकड़कर बार बार कटवाता रहा युवक | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T08:15:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers