Responsive Scrollable Menu

हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:पिछले 10 साल से टीम इंडिया नहीं हारी; जीते तो टॉप-8 में पहुंचेंगे

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा। पूल-D का यह मुकाबला वैगनर हॉकी स्टेडियम में शाम 6:30 बजे से से खेला जाएगा। टीम इंडिया पिछले 10 साल से पाकिस्तान के खिलाफ अजेय है। दोनों टीमों 19 मैच हुए हैं। इनमें भारत 17 मैच जीता, जबकि 2 ड्रॉ रहे। पाकिस्तान ने आखिरी बार साउथ एशियन गेम्स 2016 के फाइनल में भारत को 1-0 से हराया था। भारत पहला मुकाबला वेल्स से 3-1 से जीता, जबकि इंग्लैंड से 1-4 से हार गया। टीम 2 मैचों में 3 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टीम यह मैच जीती तो 6 अंक के साथ अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। वहीं अगर पाकिस्तान हारा तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। वर्ल्ड कप में भी भारत का पलड़ा भारी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं। भारत 3 मैच जीता, जबकि 2 में पाकिस्तान को जीत मिली। दोनों टीमों की वर्ल्ड कप में पिछली भिड़ंत 2010 में हुई थी। नई दिल्ली में हुए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था। 1975 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता दोनों टीमों की सबसे यादगार भिड़ंत 1975 के वर्ल्ड कप फाइनल में हुई थी। तब भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर पहली और अपनी इकलौती वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी। इस साल प्रो लीग के यूरोपियन लेग में भी भारत ने पाकिस्तान को लगातार दो मुकाबलों में 7-1 और 4-3 से हराया था। 53 साल पहले जहां भारत-पाकिस्तान खेले, फिर वहीं मुकाबला वैगनर स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 1973 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। बीपी गोविंदा ने 62वें मिनट में गोल किया था। फाइनल भी इसी स्टेडियम में हुआ। तब भारत को मेजबान नीदरलैंड्स से पेनल्टी स्ट्रोक में हार मिली थी। हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट के टॉप गोल स्कोरर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल दागे हैं। वे अब तक 2 मैचों में 3 गोल कर चुके हैं। उनके तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनसे फिर टीम को गोल की उम्मीद होगी। दोनों टीमों का स्क्वॉड भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, सुमित, नीलकंता शर्मा, लालगे आदित्य अर्जुन, शशिकुमार मोहिथ होन्नेनहल्ली, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, यशदीप सिवाच, संजय, सूरज करकेरा (गोलकीपर), राजिंदर सिंह, शिलानंद लाकड़ा। पाकिस्तान: महमूद अबू (कप्तान), वकार (गोलकीपर), मुहम्मद अब्दुल्ला, सुफियान खान, मोइन शकील, वहीद अशरफ राणा, हन्नान शाहिद, जिक्रिया हयात, अरशद लियाकत, अदील लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, अम्माद बट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन, अब्दुल रहमान, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू महमूद, अली रजा (गोलकीपर), अब्दुल मनान, मुहम्मद अम्माद। 19 अगस्त को होने वाले सभी मुकाबले…

Continue reading on the app

Breaking News Today Live Updates: चीन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 दर्ज की गई तीव्रता

Breaking News Today Live Updates: आज 19 अगस्त 2026 और दिन बुधवार है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से चेन्नई के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और तमिलनाडु के कोवलम (ECR) में आयोजित होने वाली दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के दिग्गजों के साथ आज और 20 अगस्त को बैठक करेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी को खत्म करना और 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करना है.

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वे देहरादून में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) का दौरा करेंगे. विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय समन्वय बैठक आज से शुरू हो रही है. इसमें संघ से जुड़े 32 संगठनों के प्रतिनिधि जनसंख्या असंतुलन, नशामुक्ति और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे. उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित मिश्रिख में बहुजन समाज पार्टी (BSP) का बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हो रहा है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शामिल होंगे. 

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

  Sports

No Ball के चलते टेस्ट में रवींद्र जडेजा को अब तक कितनी बार नहीं मिला विकेट? ये आंकड़ा कर देगा हैरान

Ravindra Jadeja No Ball: क्या रवींद्र जडेजा टेस्ट में ओवरस्टेपिंग की आदत से मजबूर हैं? उनके ओवरस्टेपिंग के चलते गेंद नो बॉल दे दी जाती है. नतीजा, विकेट मिलने की जगह उन्हें खाली हाथ रहना पड़ता है. Wed, 19 Aug 2026 08:11:45 +0530

  Videos
See all

MP News | बृहस्पति कुंड में मचा बवाल! महिलाओं ने एक दूसरे को नोचा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T04:10:23+00:00

Live : Asim Munir के खिलाफ Pakistan में विरोध प्रदर्शन, देश छोड़कर भागा! | Balochistan | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T04:16:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers