Responsive Scrollable Menu

Satyendar Jain की गिरफ्तारी पर BJP ने AAP को घेरा, कहा Delhi में 10 साल में नहीं बना एक भी STP

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया है कि पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय राजधानी में एक भी जलमल शोधन संयंत्र (एसटीपी) स्थापित नहीं किया गया और दिल्ली जल बोर्ड के निविदा प्रक्रिया से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी इसका सबूत है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने एसटीपी परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की पूर्ववर्ती ‘आप’ सरकार में मंत्री रहे जैन और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदित प्रकाश राय को गिरफ्तार किया है। मल्होत्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘एसटीपी घोटाले और इसके सिलसिले में हुई गिरफ्तारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केजरीवाल सरकार के 10 साल के शासन के दौरान किसी भी नाले पर एक भी एसटीपी क्यों नहीं लगाया गया और इन दस वर्षों में यमुना और अधिक प्रदूषित क्यों हो गई।’’ मल्होत्रा ने कहा कि ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल को सामने आना चाहिए और अपनी सरकार द्वारा किए गए अपराधों को स्वीकार करना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि कानून कुछ समय ले सकता है लेकिन जैन को सजा जरूर मिलेगी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एसीबी द्वारा जैन, राय और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारियां 11 मई 2024 को दर्ज मामले की गहन जांच के बाद की गई हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर दिल्ली में केजरीवाल की (पूर्ववर्ती) ‘आप’ सरकार का ‘‘काला चेहरा’’ बेनकाब हो गया है।

आप प्रमुख केजरीवाल ने दावा किया कि यह एक ‘‘फर्जी’’ मामला है, ठीक वैसे ही जैसे जैन के खिलाफ पिछला मामला भी ‘‘मनगढ़ंत’’ था। उन्होंने कहा कि ताजा मामला भी आखिर में झूठा साबित होगा।

Continue reading on the app

Maoist leader Azad को Odisha Court ने स्वामी लक्ष्मणानंद हत्याकांड में किया बरी

ओडिशा की एक विशेष अदालत ने 2008 में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार शिष्यों की हत्या के मुख्य आरोपी माओवादी नेता डुन्ना केशव राव, उर्फ़ आजाद को मंगलवार को बरी कर दिया। सरस्वती की हत्या के बाद कंधमाल और राज्य की अन्य जगहों पर बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। अदालत ने आजाद को सबूतों के अभाव में हत्या के आरोपों से बरी किया।

इस घटनाक्रम के साथ ही, माओवादी नेता को राज्य में उसके खिलाफ दर्ज सभी 47 मामलों से बरी कर दिया गया है। आजाद (53) को मंगलवार शाम यहां के विशेष कारागार से रिहा कर दिया गया। वह 2011 में आंध्र प्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद से जेल में था और उसे रिमांड पर ओडिशा लाया गया था।

आज़ाद ने शहर की झारपाड़ा जेल के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं जेल से रिहाई पर बहुत खुश हूं। मेरी रिहाई में सहयोग के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।’’ गजपति जिले के परलाखेमुंडी स्थित विशेष अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण पात्रा ने आजाद को बरी करते हुए कहा, ‘‘इन हालात से एक वाजिब और ठोस आशंका पैदा होती है कि क्या डी. केशव राव उन लोगों में से एक थे जिन्होंने इस घटना में हिस्सा लिया था।’’ न्यायाधीश ने 40 पन्नों के फैसले में कहा, ‘‘यह आशंका कोई मनगढ़ंत या दूर की कौड़ी नहीं है। यह सीधे अभियोजन पक्ष के सबूतों से ही पैदा होती है।

यह एक स्थापित सिद्धांत है कि जब सबूतों के आधार पर दो रायें संभव हों, तो आरोपी के पक्ष वाली राय को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अदालत केवल इसलिए शक को सबूत में नहीं बदल सकती कि अपराध बहुत गंभीर है।’’ विशेष लोक अभियोजक पी. प्रसाद राव ने बताया कि अदालत ने पुलिस और चश्मदीदों समेत 22 गवाहों के बयान दर्ज किए। तुमुदिबंधा पुलिस थाना इलाके के जलेस्पेटा में स्थित आश्रम में, सरस्वती और उनके चार सहयोगियों (जिनमें एक महिला भी शामिल थी) की 23 अगस्त 2008 को 20 नकाबपोश लोगों के एक समूह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि अपराध करने के बाद, आरोपी आश्रम से भाग गए और उड़िया में लिखा एक पत्र छोड़ गए, जिसमें कहा गया था कि यह हत्या बंसधारा डिवीज़न के माओवादियों ने की है। पत्र पर अंग्रेज़ी में ‘आजाद’ नाम से हस्ताक्षर थे।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत की दूसरे दौर में एंट्री, अब किससे होगी भिड़ंत? समझिए पूरा समीकरण

Who will India face next in Men’s Hockey World Cup 2026: भारत ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है. नए फॉर्मेट के तहत भारत पूल-ई में रहेगा, जहां उसका मुकाबला तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड्स से तय है. अब सस्पेंस केवल इस बात पर है कि पूल-ई की चौथी टीम कौन बनेगी. गुरुवार को अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले से इसका फैसला होगा. न्यूजीलैंड को आगे बढ़ने के लिए कम से कम दो गोल से जीतना जरूरी है, वहीं अर्जेंटीना ड्रॉ से भी क्वालिफाई कर लेगा. Wed, 19 Aug 2026 22:04:46 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha: "झारखंड के मुद्दे पर राहुल गांधी की राजनीति हुई एक्सपोज" #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T17:13:20+00:00

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha: PM मोदी ने मंत्रियों को क्या टास्क दिया? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T17:14:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers