Responsive Scrollable Menu

Pilibhit में truck driver की हत्या के आरोप में पुलिस ने अमंदीप कौर को किया गिरफ्तार

पीलीभीत में पिछले माह एक ट्रक चालक की कथित हत्या कर उसके वाहन में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार तनावपूर्ण संबंध और कथित रूप से ब्लैकमेल किए जाना हत्या की वजहें बताई जा रही हैं।

उसने बताया कि ट्रक चालक बलविंदर सिंह का जला हुआ शव 10 जुलाई को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में उसके जले ट्रक के अंदर मिला था। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपी अमनदीप कौर को गोमती गुरुद्वारा के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘महिला पिछले दो-तीन वर्षों से बलविंदर के साथ संबंध में थी और इसे खत्म करना चाहती थी।

आरोप है कि बलविंदर उसकी अंतरंग तस्वीरें और वीडियो परिवार को दिखाने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देता था।’’ पुलिस के अनुसार, अमनदीप ने नहर के पास ट्रक में लोहे की रॉड से बलविंदर पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘इसके बाद उसने इस मामले को दुर्घटना का रूप देने और साक्ष्य मिटाने के लिए ट्रक और शव पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी।’’ पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लोहे की रॉड और प्लास्टिक की कैन बरामद की है। बलविंदर के भाई की शिकायत पर 24 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Continue reading on the app

Supreme Court Collegium ने Odisha High Court के लिए 4 जजों की नियुक्ति मंजूर की

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने चार अधिवक्ताओं को उड़ीसा उच्च न्यायालय में बतौर न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में एक अधिवक्ता और एक न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति की भी सिफारिश की। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘ उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 18 अगस्त, 2026 को हुई अपनी बैठक में उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर वकीलों सस्मिता त्रिपाठी, आदित्य नारायण दास, रंजीत रॉय और गौतम मिश्रा की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।’’ कॉलेजियम ने वकील नचुम्बेमो मोजुई और न्यायिक अधिकारी हेलेन डॉन्ग्लियानी को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

एक और बयान में कहा गया,‘‘उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 18 अगस्त, 2026 को हुई अपनी बैठक में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’ कॉलेजियम ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति विश्वरूप चौधरी को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। एक बयान में कहा गया है कि कॉलेजियम ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में मौजूदा अतिरिक्त न्यायाधीशों न्यायमूर्ति प्रसेनजीत बिस्वास, न्यायमूर्ति उदय कुमार, न्यायमूर्ति अजय कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति सुप्रतिम भट्टाचार्य, न्यायमूर्ति पार्थ सारथी चटर्जी और न्यायमूर्ति मोहम्मद शब्बर रशीदी का कार्यकाल छह महीने और बढ़ाने का फैसला किया है। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रोहित कपूर को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दे दी।

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी विश्व कप में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा कायम, वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दौर में बनाई जगह

हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक के दो-दो गोलों की मदद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को 5-3 से शानदार जीत के साथ पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के दूसरे राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया। Wed, 19 Aug 2026 21:43:20 +0530

  Videos
See all

Snake Viral VIdeo: चलती मेट्रो में जिंदा ईल का आतंक, यात्रियों ने मिलकर दबोचा! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T16:07:43+00:00

Kishore Ajwani:UP के Saharanpur में DISHA की बैठक में भारी हंगामा | Trending News| Imran Masood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T16:10:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers