Jokes of the day: 'तू शराब छोड़ क्यों नहीं देता..' शराबी का जवाब सुन नहीं रुकेगी हंसी, पढ़ें 20 फनी जोक्स
फनी जोक्स पढ़ें और दोस्तों को भी सेंड करें। शराबी और शराब के मजेदार 20 जबरदस्त चुटकुलें, जिन्हें पढ़कर हंसी पर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे मजेदार जोक्स अपने दोस्तों के साथ भी करें शेयर, यहां पढ़ें फनी जोक्स…
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: बुधवार को गुरु गोचर से 6 राशियों को लाभ मिलेगा, स्वाति नक्षत्र ला रहा सफलता के योग, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज 19 अगस्त 2026, बुधवार को मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 जातकों के लिए दिन शुभ रहने वाला है. आज चंद्रमा का तुला राशि में गोचर होने वाला है. पंचांग के अनुसार, आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहने वाली है. इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी. आज स्वाति नक्षत्र सुबह 6 बजकर 46 मिनट तक प्रभावी रहेगा और फिर विशाखा नक्षत्र लगेगा. आज योगों की बात करें तो देर रात 3 बजकर 44 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा. बुधवार का दिन गणेश जी की पूजा करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. स्वाति नक्षत्र भी कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. इससे इन्हें करियर में तरक्की और नई बिजनेस डील मिल सकती है. चलिए अब जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 19 अगस्त 2026 (Today Horoscope 19 August 2026)
1.मेष राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. इनकी व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी. आज तनाव से मुक्त रहेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा. भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे और पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें
केसर का तिलक लगाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ताम्र
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ के लोगों को आज के दिन किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए. आज आपके साथ धोखा हो सकता है और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. सभी रुके हुए काम पूरे होंगे और धन में वृद्धि होगी और पिता से विवाद हो सकता है.
सावधानी- बड़ों की बात मानें
उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें
ऊं नमः शिवाय का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज के दिन आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. आज इन्हें संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. आज घर में आपके विवाह की चर्चा सफल होगी. वाहन, मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बीमारी में धन खर्च हो सकता है और
रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है.
सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - हरा
लक मीटर- 9
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. आज जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं. समय रहते काम पूरे करें. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे और ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर- 7
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लेने चाहिए. मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है. परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. संतान के काम से नाराज हो सकते हैं. अचानक यात्रा हो सकती है.
सावधानी- तेज गति की गाड़ी न चलाएं
उपाय- केसर का तिलक लगाएं
लाल रंग का कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7
6.कन्या राशि
कन्या राशि को आज कार्य शुरू करने के पहले उसकी जानकारी लें. संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस करेंगे. नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा. आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों के यश और कीर्ति में आज वृद्धि होगी. नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने से खुशी आएगी. नई नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. आज नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. आज विदेश यात्रा कर सकते हैं और मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा.
सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों का आज अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है. आज कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. आज किसी प्रकार की जल्दबाजी से हानि हो सकती है. आज आपको विवाद से दूर रहना चाहिए. आज पारिवारिक क्लेश हो सकता है.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं. मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा. महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी और वाहन खरीदने का मन होगा.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें
उपाय- ऊं श्रीं श्रीये नम: का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज सभी कार्य समय पर पूरे होंगे. आज कारोबार में नई योजना लागू होगी. आज शेयरों में निवेश करने से बचें. जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा.
सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
उपाय- काला कंबल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को अपने काम से संतुष्ट नहीं होगी. आज अधिकारी से विवाद हो सकता है. आज धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी. आज मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. कार्य विस्तार के योग बन रहे हैं.
सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें
उपाय- गरीबों की मदद करें
सरसों का तेल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- काला
लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज के दिन अपने कारोबार में कामयाबी मिलने वाली है. आज आपको अपने परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें.
सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें
उपाय- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation










.jpg)

