Responsive Scrollable Menu

खबर हटके- पाकिस्तान में गधों की रेस:AI बॉयफ्रेंड से महिला ने पैदा किया AI बच्चा; नंगे पैर पूरी की 6 मैराथन

पाकिस्तान के कराची में गधों की रेस हुई। वहीं, एक महिला ने अपने AI बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर AI बच्चा बनाया है। उधर, अमेरिका में एक शख्स ने नंगे पैर 6 मैराथन पूरी की। चीन में कुछ कर्मचारियों ने ऑफिस के तनाव से निपटने के लिए बॉस का डिजिटल पेट बनाया है। वहीं, अमेरिका में एक टीम ने 12 टी-शर्ट सबसे तेजी से फोल्ड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक और अजीब खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

गुरुद्वारे में मुस्लिम नंगे सिर, वायरल VIDEO का सच क्या:प्रबधंक बोले- उर्स के मौके का, सिर ढंकना चाहिए था, मर्यादा पालन जरूरी

उर्स के मौके पर रौजा शरीफ दरगाह में आए सैकड़ों मुस्लिमों ने फतेहगढ़ गुरुद्वारा साहिब में रात बिताई। गुरुद्वारा साहिब के दीवान हॉल से लेकर बाहर परिसर में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग लेटे रहे और कुछ घूमते रहे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग टोपी पहनकर और कुछ नंगे सिर गुरुद्वारा परिसर में घूमते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर गुरुद्वारा परिसर में नंगे सिर लेटने और घूमने को गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा का उल्लंघन बताया जा रहा है। लोग शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (SGPC) व गुरुद्वारा प्रबंधकों को कह रहे हैं कि गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा भंग करने वालों को जगह न दी जाए। गुरुद्वारा प्रबंधक भी मानते हैं कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को गुरुद्वारा साहिब में आकर गुरुघर की मर्यादा का पालन करना चाहिए था। प्रबंधकों का कहना है कि जहां का यह वीडियो है, वह जगह चरण कुंड के बाहर की है, लेकिन मर्यादा का पालन वहां भी होना चाहिए था। उनका कहना है कि आगे से इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा और किसी को भी इस तरह मर्यादा भंग करने नहीं दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर उठाए जा रहे सवाल गुरुद्वारा परिसर में बिना सिर ढंके सोने व घूमने के साथ-साथ टोपी पहन कर जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, तो कई लोग इस पर सवाल खड़े भी कर रहे हैं। लोगों का तर्क है कि गुरुघर में बिना सिर ढंके जब कोई नहीं जा सकता है तो इन लोगों को क्यों घूमने दिया गया? इसके अलावा, गुरुद्वारा परिसर में टोपी पहनने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का तर्क है कि शहीदी मेले के दौरान तो बच्चों के सिर से भी टोपियां निकालकर बरछे पर रखी गईं, अब क्यों गुरुघर में टोपी पहने लोगों को घूमने दिया गया? ये वीडियो 10 से 13 अगस्त के बीच के बताए जा रहे हैं। SGPC और गुरुद्वारा प्रबंधकों के अलग-अलग तर्क हजरत मुजद्दिद अलिफ-सानी का फतेहगढ़ साहिब से संबंध उनका जन्म 1564 ईस्वी में फतेहगढ़ साहिब के ऐतिहासिक शहर सरहिंद में हुआ था। उन्होंने जीवन का ज्यादातर समय यहीं रहकर इस्लामिक अध्ययन, सूफी दर्शन और अध्यापन में बिताया। 1624 ईस्वी में उनका देहांत भी सरहिंद में ही हुआ। फतेहगढ़ साहिब स्थित उनकी मजार को रौजा शरीफ कहा जाता है, जो आज दुनियाभर के श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल है। सरहिंद से अपने इसी अटूट जुड़ाव के कारण वह पूरी दुनिया में शेख अहमद सरहिंदी के नाम से प्रसिद्ध हुए। उर्स के दौरान सिख और मुस्लिम समुदाय का एक-दूसरे की मदद करना फतेहगढ़ साहिब की इस पावन भूमि को धार्मिक भाईचारे की अद्वितीय मिसाल बनाता है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK LIVE: 53 साल बाद वेगनेर स्टेडियम में भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीमें, कुछ देर में शुरू होगी टक्कर

भारत और पाकिस्तान की टीमें बुधवार को एम्सटेलवीन में आमने-सामने होंगी। भारत अगर ये मैच जीतता है तो उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते खुल जाएंगे। Wed, 19 Aug 2026 17:31:24 +0530

  Videos
See all

UP 2027 पर RLD का बड़ा दावा...403 सीटों पर NDA लड़ेगा चुनाव | Aeshwarya Raj singh | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T12:16:21+00:00

Nursing Students protest in Bhopal: CM हाउस के पास नर्सिंग के छात्रों का प्रदर्शन | #viral #bhopal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T12:16:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers