घर की साफ-सफाई के दौरान सफेद सिरका ऑल इन वन क्लीनर के रूप में काम करता है। सफेद सिरका में मौजूद नेचुरल एसिड और एंटी बैक्टीरियल गुण इसको कीटाणुनाशक और बदबू को दूर करने का बेहतरीन तरीका होता है। आजकल बाथरूम की नाली में सिरका छिड़कने की ट्रिक काफी चर्चा में है। जिसके बारे में काफी कम लोगों को पता है। बता दें कि अक्सर शॉवर ड्रेन में बालों का जमाव, ग्रीस, साबुन के झाग और नमी के कारण गंदगी जमा हो जाती है।
इस वजह से बाथरूम की नालियों से गंदी बदबू आने लगती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बाथरूम की नाली को साफ करने के लिए आपको इस ट्रिक का कैसे इस्तेमाल करना चाहिए।
शॉवर ड्रेन में विनेगर डालने का तरीका
ड्रेन की जाली पर जमा बड़ा कचरा या बालों को हाथों से हटाएं।
फिर एक कप या स्प्रे बोतल में सिरका लेकर सीधे नाली में डालें।
इसके बाद 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जिससे कि यह गंदगी पर अपना असर छोड़ सके।
अब नाली में गरम खौलता हुआ पानी डालकर बहाएं। इससे ढीली हुई गंदगी आसानी से बह जाएगी।
कब और कितना करें इस्तेमाल
इस नुस्खे का लाभ उठाने के लिए आपका सप्ताह में एक बार इस क्लीनिंग रूटीन को शामिल करें। नाले को साफ और स्मेल मुक्त रखने के लिए सप्ताह में एक बार या फिर 15 दिन में एक बार इस तरीके को अपना सकती हैं। वहीं अगर नाली में गंदगी ज्यादा है, तो सिरका डालने से पहले नाली में 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। बेकिंग सोडा और सिरके का रिएक्शन जिद्दी से जिद्दी कचरे को आसानी से साफ कर देता है।
साबुन और मिनरल डिपॉजिट्स
रोजाना नहाने के समय बॉडी वॉश, साबुन का झाग और पानी में मौजूद मिनरल्स अक्सर नाले के दीवारों पर चिपक जाते हैं और एक सख्त परत बना देते हैं। लेकिन सफेद सिरके में एसिडिक गुण मौजूद होते हैं। यह जिद्दी परत और ग्रीस को धीरे-धीरे घोलकर ढीला कर देते हैं। इससे नाली के अंदर का रास्ता साफ हो जाता है।
नाले से आने वाली बदबू
हर वक्त बाथरूम ड्रेन में नमी और ऑर्गेनिक कचरा जमा रहता है। यह बैक्टीरिया पनपने और दुर्गंध की मुख्य वजह होता है। विनेगर नेचुरल रूप से नाले से आने वाली गंध को बेअसर करता है। जब आप इसमें विनेगर को स्प्रे करते हैं। तो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म होते हैं और बाथरूम की हवा फ्रेश होती है।
ब्लॉक होने से बचाना
अचानक से शॉवर ड्रेन में बड़ा ब्लॉक बड़ी सिरदर्दी की वजह बन सकती है। ऐसे में नियमित रूप से आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह छोटी-मोटी गंदगी और कचरे को नहीं जमने देता है। विनेगर एक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस है। जिससे नाली में बिना रुकावट पानी का बहाव होता रहता है और ड्रेन जाम की समस्या नहीं होती है।
हार्श केमिकल ड्रेन क्लीनर्स
बाथरूम की नाली को साफ करने के लिए मार्केट में मिलने वाले केमिकल हार्श एसिड और टॉक्सिक पदार्थों से बने होते हैं। यह आपकी सांस और सेहत दोनों के लिए नुकसानदाय है। वहीं यह प्लंबिंग पाइपों को भी अंदर से नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन सिरका एक नेचुरल, इको-फ्रेंडली और सेफ ऑप्शन है। यह पाइपों को नुकसान पहुंचाए बिना सफाई करता है।
Continue reading on the app
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में फोल्डेबल डिवाइस अब भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान बन चुके हैं। कई ब्रांड्स पहले ही फोल्डेबल फोन पेश कर चुके हैं, लेकिन दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स की नजरें अब Apple के पहले फोल्डेबल iPhone पर टिकी हुई हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra नाम से लॉन्च कर सकती है। दिलचस्प बात यह है कि इसके दूसरे जनरेशन मॉडल पर भी काम शुरू होने की चर्चा है।
iPhone Ultra नाम से एंट्री कर सकता है नया डिवाइस
प्रसिद्ध टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, Apple ने अपने फोल्डेबल फोन के सक्सेसर यानी दूसरे जनरेशन मॉडल की तैयारी भी शुरू कर दी है। इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी अपने फोल्डेबल डिवाइस को एक नई प्रोडक्ट कैटेगरी के रूप में स्थापित करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस को इंटरनली iPhone Ultra नाम दिया जा सकता है।
पासपोर्ट की तरह खुलेगा फोन
लीक्स में सामने आए डिजाइन के अनुसार, Apple का पहला फोल्डेबल iPhone पारंपरिक स्मार्टफोन से अलग दिखाई देगा। यह डिवाइस पासपोर्ट की तरह खुलने वाले फॉर्म फैक्टर के साथ आ सकता है। अनफोल्ड होने पर इसकी स्क्रीन काफी चौड़ी नजर आएगी, जिससे यूजर्स को टैबलेट जैसा अनुभव मिल सकता है।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह डिवाइस कॉम्पैक्ट डिजाइन के बावजूद बड़ी स्क्रीन प्रदान करेगा और इस्तेमाल के दौरान छोटे iPad Mini जैसा अनुभव दे सकता है।
डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम टच
फिलीपींस के टेक ब्लॉग Jam Online द्वारा साझा की गई डमी यूनिट से फोन के संभावित डिजाइन की झलक मिली है। हालांकि, यह अंतिम प्रोडक्ट नहीं है, लेकिन इससे कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
डिवाइस में आउटर कवर डिस्प्ले और इनर फोल्डेबल स्क्रीन दोनों पर फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप, LED फ्लैश और माइक्रोफोन भी देखने को मिल सकता है। डमी यूनिट में कैमरा कंट्रोल बटन, पावर बटन, डुअल स्पीकर ग्रिल और USB Type-C पोर्ट भी दिखाई दिए हैं।
बड़ी स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर
लीक्स के मुताबिक, iPhone Ultra में 5.3 इंच का कवर डिस्प्ले और 7.8 इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन दी जा सकती है। बड़ी स्क्रीन मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और प्रोफेशनल कामों के लिए शानदार साबित हो सकती है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Apple का अगली पीढ़ी का A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM मिलने की भी चर्चा है, जो डिवाइस को हाई-एंड फ्लैगशिप कैटेगरी में खड़ा कर सकता है।
कैमरा और कनेक्टिविटी में भी होगा बड़ा बदलाव
कैमरा सेक्शन में Apple दो 48 मेगापिक्सल के रियर सेंसर दे सकता है। फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह सेटअप प्रोफेशनल-लेवल अनुभव प्रदान कर सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसमें अपना इन-हाउस C2 मॉडेम भी इस्तेमाल कर सकती है। इससे बेहतर नेटवर्क परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है।
कब हो सकता है लॉन्च?
हालांकि Apple ने अभी तक अपने फोल्डेबल iPhone को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन बाजार में चर्चा है कि कंपनी इसे सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ पेश कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो Apple पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखेगा और यह लॉन्च पूरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
Continue reading on the app