Responsive Scrollable Menu

Pova AI Buds Pro: 14 अगस्त लॉन्च होंगे धांसू ईयरबड्स, 78 भाषाओं में AI Translation के साथ मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स

Pova ने अपने पहले ऑडियो प्रोडक्ट Pova AI Buds Pro की भारत लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी के ये AI ईयरबड्स 14 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे और Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। लॉन्च से पहले कंपनी ने डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स का खुलासा कर दिया है। Pova का दावा है कि यह भारत के पहले AI ईयरबड्स होंगे, जिनमें AI Meeting Summary, 78 भाषाओं में AI Translation, 48dB Hybrid Active Noise Cancellation (ANC) और 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Pova AI Buds Pro का डिजाइन
लॉन्च से पहले Amazon माइक्रोसाइट पर Pova AI Buds Pro का डिजाइन सामने आया है। ईयरबड्स का लुक Pova स्मार्टफोन्स से प्रेरित है। इसके चार्जिंग केस में ग्लॉसी फिनिश दी गई है और इसमें एक लाल (Red) बटन भी मौजूद है, जिससे Quick Note Recording फीचर को तुरंत एक्टिव किया जा सकेगा।

AI फीचर्स होंगे खास
Pova AI Buds Pro में कई एडवांस AI फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें AI Meeting Summary शामिल है, जो मीटिंग की ऑटोमैटिक समरी तैयार करेगा। इसके अलावा यूजर्स को 78 भाषाओं में AI Translation का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, यूजर एक भाषा में नोट्स बना सकेंगे और दूसरी भाषा में मीटिंग मिनट्स तैयार कर पाएंगे।

ईयरबड्स में Quick Notes फीचर के साथ इनबिल्ट स्टोरेज भी मिलेगी, जिसमें बिना फोन के सीधे 4 घंटे तक ऑडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।

ये भी पढ़े-ः iPhone 18 Series: अगले महीने आ रहे प्रीमियम Apple फोन, मिलेगा 48MP कैमरा और A20 चिप; देखें डिटेल

मिलेंगे 8 माइक्रोफोन और 48dB ANC
Pova AI Buds Pro में 8 माइक्रोफोन सेटअप दिया जाएगा। इसमें Feedforward Microphones, In-call Microphones और Voice Pickup Unit (VPU) शामिल होंगे, जिससे कॉलिंग और वॉयस रिकॉर्डिंग बेहतर होगी।

इसके अलावा ईयरबड्स में 48dB Hybrid Active Noise Cancellation (ANC) का सपोर्ट मिलेगा, जो बाहरी शोर को काफी हद तक कम करेगा। साथ ही Dual Device Pairing फीचर भी मिलेगा, जिससे यूजर बिना दोबारा कनेक्ट किए स्मार्टफोन और लैपटॉप/PC के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे।

बैटरी और अन्य फीचर्स
कंपनी का दावा है कि Pova AI Buds Pro एक बार चार्ज करने पर कुल 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देंगे। इनमें USB Type-C वायर्ड चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

धूल और पानी से सुरक्षा के लिए ईयरबड्स और चार्जिंग केस को IP55 रेटिंग दी गई है। फिलहाल कंपनी ने Pova AI Buds Pro की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस का ऐलान 14 अगस्त को लॉन्च इवेंट के दौरान किया जाएगा।

Continue reading on the app

iPhone 18 Series: अगले महीने आ रहे प्रीमियम Apple फोन, मिलेगा 48MP कैमरा और A20 चिप; देखें डिटेल

Apple अपने iPhone लॉन्च शेड्यूल में इस बार बड़ा बदलाव कर सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स और लीक के अनुसार, कंपनी अगले महीने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर सकती है, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 को अगले साल पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, Apple ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने अपने आगामी लॉन्च इवेंट की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं और इसके लिए Event Support Experience Program के तहत कर्मचारियों का चयन किया जा रहा है, जो Apple Park में आयोजित होने वाले इवेंट को मैनेज करेंगे।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की संभावित लॉन्च डेट और कीमत
लीक्स रिर्पोट्स की मानें तो Apple अपनी लेटेस्ट iPhone 18 सीरीज को इंडिया समेत ग्लोबल मार्केट में 8 या 9 सितंबर को लॉन्च कर सकता है। संभावित भारतीय कीमत की बात करें तो,  iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत लगभग ₹1,39,900 हो सकती है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,49,900 से ₹1,79,900 के बीच रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े-ः JBL लाया 2 धांसू ईयरबड्स: Hi-Res ऑडियो के साथ मिलेगी 48 घंटे तक की बैटरी, ₹25 हजार है कीमत

iPhone 18 Pro के संभावित फीचर्स
लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro में 6.3-इंच OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। फोन में Apple का नया A20 चिप मिलने की संभावना है। इसके साथ 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जिसमें बेहतर जूम क्षमता देखने को मिलेगी। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 48MP फ्रंट कैमरा मिलने की भी उम्मीद है।

iPhone 18 Pro Max के संभावित फीचर्स
iPhone 18 Pro Max में 6.9-इंच OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें A20 Pro चिप मिलने की चर्चा है। इसके साथ 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Pro Max मॉडल में भी 48MP कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जो iPhone 18 Pro के समान हो सकता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से जुड़ी सभी जानकारी फिलहाल लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। Apple ने अभी तक इन स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट, कीमत या फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में वास्तविक जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आएगी।

Continue reading on the app

  Sports

T20 में मचाया तहलका, अब रेड बॉल में होगी तबाही! दलीप ट्रॉफी में वंडर किड वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा

15 साल के वैभव सूर्यवंशी रविवाद से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी में आकर्षण के केंद्र होंगे. वैभव ईस्ट जोन की तरफ नॉर्थ ईस्ट के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. टी20 क्रिकेट में दमदार खेल का प्रदर्शन करने वाले वैभव के सामने खुद को रेड बॉल क्रिकेट में साबित करने की चुनौती होगी. क्योंकि इस फॉर्मेट में वैभव का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. Sat, 22 Aug 2026 14:11:40 +0530

  Videos
See all

Breaking News: CJP के कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज | CJP Workers Case | FIR | Jaipur Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T08:42:00+00:00

Breaking News: इंफ्लुएंसर का दावा, राहुल के कार्यक्रम के लिए मिल रहे पैसे | Rahul Gandhi |Influencer #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T08:44:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers