Responsive Scrollable Menu

Lock Upp 2: Shreya Kalra का ‘अनडिजर्विंग’ कहने वालों को करारा जवाब, बोलीं- ‘तब क्यों नहीं बोले जब री-एंट्री हुई?’

Shreya Kalra Lock Upp 2: Netflix के रियलिटी शो ‘Lock Upp: Sach Ya Saza’ का दूसरा सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन शो को लेकर चर्चाएं अभी भी जारी हैं। शो की विनर Shreya Kalra इन दिनों अपनी जीत को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर जवाब देने की वजह से सुर्खियों में हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने श्रेया की जीत पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘अनडिजर्विंग’ बताया और शो को बायस्ड तक कहा। अब श्रेया ने एक वीडियो के जरिए ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया है।

फैंस के सवालों का दिया जवाब
श्रेया कालरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फैंस के सवालों के जवाब देती नजर आईं। वीडियो में उनसे शो से जुड़े कई मजेदार सवाल पूछे गए। एक यूजर ने पूछा कि क्या कंटेस्टेंट्स को सच में सर्वाइवल ट्रे पर रहना पड़ता था। इस पर श्रेया ने बताया कि हां, उन्हें वास्तव में वहीं रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें भी लगता था कि शायद उन्हें किसी दूसरे कमरे में ले जाकर अच्छा खाना दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

वहीं, एक यूजर ने श्रेया से उनकी ग्लोइंग स्किन का राज पूछा। इसके जवाब में उन्होंने एक सीरम दिखाया और बताया कि वह इसका इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी स्किन हमेशा से ऐसी ही रही है।

‘अनडिजर्विंग विनर’ कहने वालों को जवाब

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इसके बाद श्रेया से उनकी जीत को लेकर सवाल किया गया। यूजर ने उन्हें ‘अनडिजर्विंग विनर’ बताते हुए शो को बायस्ड कहा था। इस पर श्रेया ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया, “आप बताइए, मैं नहीं तो कौन?” इसके बाद उन्होंने शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स को मिले फायदों का जिक्र करते हुए ट्रोलर्स से सवाल किया। श्रेया ने कहा, “तब लोगों ने क्यों नहीं बोला शो बायस्ड है, जब लोगों की दोबारा एंट्री हुई?”

‘तब क्यों नहीं कहा शो बायस्ड है?’
श्रेया ने आगे कहा, “तब लोगों ने क्यों नहीं बोला कि बायस्ड है शो, जब उनको सीक्रेट रूम में रखा गया?” उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब उनसे एक फायदा लेकर किसी दूसरे कंटेस्टेंट को दे दिया गया, तब लोगों ने शो को बायस्ड क्यों नहीं कहा। अपनी बात खत्म करते हुए श्रेया ने कहा, “तब लोगों ने क्यों नहीं बोला? माइक ड्रॉप हो चुका है दोस्तों।”

पहले Farah Khan भी दे चुकी हैं जवाब
गौरतलब है कि श्रेया से पहले शो की होस्ट Farah Khan भी ‘बायस्ड’ होने के आरोपों पर सफाई दे चुकी हैं। फराह ने कहा था कि वह कंटेस्टेंट्स की कहानियों से जुड़ जाती हैं, क्योंकि उन्हें रियलिटी शोज काफी पसंद हैं। श्रेया की जीत के बाद फराह ने उनसे यह भी पूछा था कि क्या दोनों की शो से पहले कभी मुलाकात हुई थी। श्रेया के ‘नहीं’ कहने पर फराह ने बताया था कि उन्हें बाद में पता चला कि श्रेया का YouTube से जुड़ा काम उसी टीम Qyuki से जुड़ा है, जिससे उनकी कंपनी भी जुड़ी हुई है। 

यह भी पढ़े- गोविंदा फिर रूमर्ड GF संग हुए स्पॉट: पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं- ‘शर्म करो, बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे हो’

Continue reading on the app

Numerology Prediction: 138 दिनों तक इन 3 Mulanks के लिए चुनौतीपूर्ण समय, बरतें विशेष सतर्कता

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना जाता है। जब शनि ग्रह अपनी चाल बदलते हैं, तो उसका प्रभाव सिर्फ राशियों पर ही नहीं बल्कि अंक ज्योतिष के मूलांकों पर भी पड़ता है। 27 जुलाई 2026 से शनि वक्री हो चुके हैं और 11 दिसंबर 2026 तक करीब 138 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। इस दौरान शनि ग्रह की टेढ़ी चाल कई लोगों के जीवन में देरी, आत्ममंथन और चुनौतियों की स्थिति हो सकती है।

अंक ज्योतिष के मुताबिक इस अवधि में मूलांक 2, मूलांक 4 और मूलांक 7 के जातकों को खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। इन लोगों को आर्थिक मामलों, मानसिक तनाव में सावधानी रखने और रिश्तों में संतुलन को बनाए रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन तीन मूलांक वाले लोगों पर शनि की वक्री चाल किस तरह प्रभाव डाल सकती है और आपको क्या उपाय करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Shani Transit 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों के लिए Business और Investment में बड़े मुनाफे के योग


मूलांक 2

मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं। चंद्रमा भावनाओं, मन और संवेदनशीलता का प्रतिनिधित्व करता है। शनि की वक्री चाल की वजह से मूलांक 2 वाले जातकों को मानसिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। छोटी बातें भी आपको परेशान कर सकती हैं। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। मां की सेहत का विशेष ध्यान रखें। संयम, धैर्य और पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

मूलांक 4

मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु हैं। शनि के वक्री होने पर इस मूलांक के लोगों के जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आसानी से पूरे होने वाले काम में रुकावट आ सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यों में देरी हो सकती है। हर डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से चेक करने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए। सेहत का ध्यान रखें। आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और आपकी गलतियों का फायदा उठा सकते हैं।

मूलांक 7

अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु हैं। शनि की वक्री अवस्था मूलांक 7 वाले लोगों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव ला सकती हैं। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ने की संभावना होगी। जिससे प्रेमी, जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। करियर को लेकर असमंजस की स्थिति हो सकती है। इसलिए इस दौरान नौकरी बदलने या कोई बड़ा फैसला लेने में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है, क्योंकि अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। सोच-समझकर किए गए निर्णय और धैर्यपूर्ण व्यवहार आपको इस दौरान बेहतर परिणाम दिला सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

10 मैच का बैन और करोड़ों का जुर्माना, अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को FIFA WC फाइनल में हाथापाई की सजा

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 20 जुलाई को FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला गया था, जिसे स्पेन ने जीता था. फाइनल की इस हार के बाद अर्जेंटीना के कुछ खिलाड़ियों ने स्पेन के खिलाड़ियों पर हाथ उठाया था. Sat, 22 Aug 2026 00:09:37 +0530

  Videos
See all

'2010 में स्कैम्स एक्सपोज करने के बाद मुझे शक हुआ था...' Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T19:09:41+00:00

देश विरोधियों को अर्नब का चैलेंज 'भारत में अराजकता फैला नहीं सकेंगे Arnab Goswami।Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T19:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers