Responsive Scrollable Menu

ऋतिक रोशन-सबा आजाद के रिश्ते में आई दरार?: Dating App पर दिखे 'सिंगल', स्क्रीनशॉट वायरल

Hrithik Roshan-Saba Azad: ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिश्ते को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। इस बार वजह एक कथित डेटिंग ऐप प्रोफाइल है। सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसे एक्सक्लूसिव डेटिंग ऐप राया (Raya) पर ऋतिक रोशन की प्रोफाइल बताया जा रहा है। हालांकि, इस प्रोफाइल की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

डेटिंग ऐप पर ऋतिक की प्रोफाइल वायरल
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे स्क्रीनशॉट में ऋतिक रोशन की तस्वीर के साथ उनकी उम्र और इंस्टाग्राम हैंडल दिखाई दे रहा है। प्रोफाइल के बायो में उन्हें “एक्टर/प्रोड्यूसर/इंटरप्रेन्योर” बताया गया है और लोकेशन मुंबई लिखी नजर आ रही है।

स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। रेडिट और इंस्टाग्राम समेत अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह अकाउंट वास्तव में ऋतिक रोशन का है या फिर किसी ने उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल किया है।

No way DAWG????- Spotted on Raya again
by u/Mr_mojorisin18 in BollyBlindsNGossip

क्या ऋतिक और सबा के बीच सबकुछ ठीक नहीं?
कथित राया प्रोफाइल सामने आने के बाद ऋतिक और सबा के रिश्ते को लेकर ब्रेकअप की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। लेकिन फिलहाल ऐसा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे दोनों के अलग होने की पुष्टि होती हो। ऋतिक रोशन या सबा आजाद ने वायरल स्क्रीनशॉट और इससे जुड़ी चर्चाओं पर अब तक सार्वजनिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पहले भी Raya से जुड़ा था ऋतिक का नाम
यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक रोशन का नाम Raya से जोड़ा गया हो। सितंबर 2024 में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने दावा किया था कि उन्होंने इस एक्सक्लूसिव डेटिंग ऐप पर ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर के प्रोफाइल देखे थे।

हालांकि, उस समय भी यह स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई थी कि वे प्रोफाइल वास्तव में दोनों अभिनेताओं के थे या वे एक्टिव थे। इसलिए उन दावों को भी पुख्ता तौर पर सत्यापित जानकारी नहीं माना गया।

2021 से साथ हैं ऋतिक और सबा
ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिश्ते की शुरुआत 2021 के आसपास हुई थी। दोनों ने करण जौहर के 50वें जन्मदिन के मौके पर साथ नजर आकर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

इसके बाद दोनों को कई इवेंट्स, पार्टियों और पारिवारिक समारोहों में साथ देखा गया। अक्टूबर 2025 में अपने रिश्ते के चार साल पूरे होने पर ऋतिक ने सोशल मीडिया पर सबा के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें भी साझा की थीं।

Continue reading on the app

Trisha Krishnan: येलो साड़ी, गजरा और चेहरे पर मुस्कान... विजय के परिवार संग तृषा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस; अफेयर की चर्चा फिर तेज!

Trisha Krishnan Independence Day 2026: चेन्नई में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में तमिल एक्ट्रेस Trisha Krishnan की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। इस दौरान तृषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें थलपति विजय उनके पास से गुजरते नजर आ रहे हैं। विजय को देखते ही तृषा के चेहरे पर एक्साइटमेंट दिखाई दी। 

पीली साड़ी में पहुंचीं तृषा

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में तृषा ट्रेडिशनल लुक में पहुंचीं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी के साथ हरे रंग का ब्लाउज पहना था और बालों में गजरा लगाया था। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। कार्यक्रम में तृषा के बैठने का इंतजाम VIP 2 रो में किया गया था। इसी रो में विजय के पिता विजय चंद्रशेखर और मां शोभा भी बैठे थे।

विजय के माता-पिता से की बातचीत

कार्यक्रम के दौरान तृषा विजय के माता-पिता के साथ बैठी नजर आईं। वह दोनों से बातचीत करती दिखी। उनके साथ तृषा की बॉन्डिंग देखकर वहां मौजूद लोगों का भी ध्यान उनकी ओर गया। तृषा की विजय के परिवार के साथ इस तरह की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों के कथित रिश्ते की चर्चा शुरू कर दी है।

विजय को देखकर हुई एक्साइटेड

कार्यक्रम से सामने आए एक वीडियो में थलपति विजय तृषा के पास से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं। विजय के सामने आते ही तृषा के चेहरे पर खुशी और एक्साइटमेंट दिखाई देती है। यह छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विजय और तृषा के रिलेशनशिप की अफवाहें लंबे समय से चल रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पहले भी खास मौकों पर दिखीं साथ
तृषा और विजय को इससे पहले भी कई खास मौकों पर साथ देखा गया है। इस साल की शुरुआत में तृषा विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी मौजूद थीं।

यह भी पढ़े- गोविंदा फिर रूमर्ड GF संग हुए स्पॉट: पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं- ‘शर्म करो, बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे हो’

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड ने तीसरे ही दिन पाकिस्तान को पारी और 103 रनों से रौंदा, जो रूट की कप्तानी का धमाकेदार आगाज

England thrash Pakistan: जो रूट ने इंग्लैंड के नियमित टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी दूसरी पारी का धमाकेदार आगाज किया है. हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को महज तीन दिनों के भीतर पारी और 103 रनों से करारी शिकस्त दी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और दूसरी पारी में मात्र 135 रनों पर ढेर हो गई. जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है. Fri, 21 Aug 2026 20:55:59 +0530

  Videos
See all

Sugar Price Hike: चीनी के दाम में बड़ा उछाल! इथेनॉल नहीं ये है असली वजह | N18V | Ethanol | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T15:45:08+00:00

Jantar Mantar Reservation Hatao Andolan में पहुंचे बुजुर्ग ने जातीय भेदभाव पर उठाया सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T15:44:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers