आवारापन-2 से आधी कमाई भी नहीं कर सकी बंटवारा 1947:क्लैश के बावजूद इमरान हाशमी के करियर की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बनी, जानिए कैसी हुई कमाई
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को एक ही दिन रिलीज हुईं। इस बॉक्स ऑफिस क्लैश में इमरान हाशमी की फिल्म ने सनी देओल की बंटवारा 1947 को पछाड़ते हुए ज्यादा कमाई की है। आवारापन ने 27.20 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है, वहीं बंटवारा 1947 इसकी आधी कमाई भी नहीं कर सकी। इमरान हाशमी के करियर की हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्म बनी इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइड Sacnilk के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के पहले दिन 21 करोड़ रुपए से ज्यादा नेट कलेक्शन किया। यह इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन खत्म होने से पहले ही 2007 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘आवारापन’ की पूरी लाइफटाइम कमाई को पार कर लिया। यह फिल्म 2026 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। ‘आवारापन 2’ का ग्रॉस कलेक्शन 25.20 करोड़ रुपए पहुंच गया है। विदेशों में फिल्म ने 2 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस तरह इसकी कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 27.20 करोड़ रुपए हो गई है। 2007 में रिलीज हुई पहली ‘आवारापन’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। उसने अपनी पूरी लाइफटाइम कमाई में सिर्फ 7.76 करोड़ रुपए जुटाए थे। ‘आवारापन 2’ ने इस आंकड़े तक पहुंचने में सिर्फ 8 घंटे लिए। इमरान की दो फिल्मों की ओपनिंग का रिकॉर्ड टूटा ‘आवारापन 2’ के टिकट शुक्रवार को बुक माय शो पर हर घंटे 20 हजार से ज्यादा बिके। फिल्म की मौजूदा रफ्तार के आधार पर इसके जल्द ही 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने की बात कही जा रही है। वीकेंड में फिल्म की कमाई में उछाल देखने मिल सकता है। अब तक इमरान हाशमी की सिर्फ दो फिल्मों ने डबल डिजिट ओपनिंग की थी। 2012 में ‘राज 2’ ने पहले दिन 10.35 करोड़ रुपए कमाए थे। 2017 में ‘बादशाहो’ ने रिलीज के दिन 12.60 करोड़ रुपए कमाकर यह रिकॉर्ड तोड़ा था। 'आवारापन 2’ अपनी ओपनिंग रफ्तार के साथ इन दोनों फिल्मों से आगे निकल गई है। ‘आवारापन 2’ में इमरान का पुराना किरदार नितिन कक्कड़ के निर्देशन और विशेष भट्ट के प्रोडक्शन में बनी ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी ‘शिवम पंडित’ के अपने मशहूर किरदार में लौटे हैं। फिल्म में शबाना आजमी, दिशा पाटनी और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को मिले-जुले से लेकर अच्छे रिव्यू मिले हैं। इमरान हाशमी की एक्टिंग और फिल्म के माहौल की खास तौर पर तारीफ हुई है। ‘बंटवारा 1947’ का पहले दिन का कलेक्शन दूसरी तरफ, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने भारत में ओपनिंग डे पर अब तक 5.75 करोड़ रुपए नेट कमाए हैं। ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 6.84 करोड़ रुपए है। विदेशों में फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। इससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई 8.34 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म देशभर में 8,721 शो में चल रही है। ‘बंटवारा 1947’ की पहले दिन ऑक्यूपेंसी ‘बंटवारा 1947’ के हिंदी 2D वर्जन ने ओपनिंग डे पर कुल 10.73% ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 7.54% रही। दोपहर के शो में यह बढ़कर 12.31% हो गई। शाम और रात के शो में इससे थोड़ी ज्यादा ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट राजकुमार संतोषी की ‘बंटवारा 1947’ भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का रोल निभाया है। फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, मिथुन चक्रवर्ती, रुखसार रहमान और दीया मिर्जा भी हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है और गानों के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 67 रन पीछे:161 रन बनाने में 4 विकेट गंवाए; बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाए
ऑस्ट्रेलिया डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश से 67 रन पीछे है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 161 रन बना लिए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाकर 228 रन की बढ़त ली थी। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 198 रन पर सिमट गई थी। मिराज ने बढ़त 200 के पार पहुंचाई बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत 351/6 से की। मेहदी हसन मिराज ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 154 गेंदों पर 65 रन बनाए। मिराज ने तस्कीन अहमद के साथ 9वें विकेट के लिए 46 रन जोड़े। बांग्लादेश के आखिरी चार विकेट ने कुल 118 रन जोड़े। टीम 426 रन पर ऑलआउट हुई और ऑस्ट्रेलिया पर 228 रन की बढ़त हासिल की। हेजलवुड ने 300 विकेट पूरे किए ऑस्ट्रेलिया के लिए दिन की शुरुआत गेंद से अच्छी रही। जोश हेजलवुड ने हसन महमूद को 14 और तैजुल इस्लाम को 17 रन पर आउट किया। इसके बाद मेहदी हसन मिराज को 65 रन पर आउट कर उन्होंने टेस्ट में 300 विकेट पूरे किए। हेजलवुड यह मुकाम हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के 9वें गेंदबाज बने। उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर जल्दी लौटे 228 रन से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भी अच्छी नहीं रही। हसन महमूद ने दोनों ओपनर्स को आउट किया। जेक वेदराल्ड खाता खोले बिना आउट हुए। ट्रैविस हेड 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद तैजुल इस्लाम ने मार्नस लाबुशेन को 31 रन पर बोल्ड किया। स्टीव स्मिथ ने 44 रन बनाए। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने आउट किया। ग्रीन-कैरी ने पारी संभाली चार विकेट गिरने के बाद कैमरून ग्रीन और एलेक्स कैरी ने पारी संभाली। दोनों ने आखिरी तक विकेट नहीं गिरने दिया। स्टंप्स पर ग्रीन 43 रन और कैरी 19 रन बनाकर नाबाद थे। ऑस्ट्रेलिया को मैच बचाने के लिए अभी 67 रन की कमी पूरी करनी है। ऑस्ट्रेलिया ने 6 कैच छोड़े ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग भी परेशानी बनी हुई है। तीसरे दिन स्टीव स्मिथ ने तस्कीन अहमद का कैच छोड़ा। इसके साथ ही टीम मैच में अब तक 6 कैच छोड़ चुकी है। अगर स्मिथ यह कैच पकड़ लेते तो उनके टेस्ट कैच की संख्या 219 हो जाती। वह जो रूट को पीछे छोड़कर टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन जाते। अभी दोनों के नाम 218 कैच हैं। तंजिद के शतक से बनी बढ़त बांग्लादेश की बढ़त की नींव तंजिद हसन तमीम के 101 रन ने रखी। यह ऑस्ट्रेलिया में किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज का पहला टेस्ट शतक है। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 84 रन बनाए। दोनों की पारियों की मदद से बांग्लादेश ने पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा किया। 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेल रहा बांग्लादेश बांग्लादेश 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेल रहा है और टीम अब ऐतिहासिक जीत की स्थिति में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में सिर्फ 198 रन पर आउट हुआ था। हसन महमूद ने 55 रन देकर 6 विकेट लिए थे। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर जब 4 दिन लगातार फील्डिंग करती रही टीम इंडिया:टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े स्कोर की कहानी, 29 साल से नहीं टूटा रिकॉर्ड 2 अगस्त 1997। कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट शुरू हुआ। श्रीलंका को टेस्ट टीम बने 15 साल हो चुके थे। तब तक 75 टेस्ट में सिर्फ 9 जीत मिली थीं। घर में 32 में 6 और विदेश में 43 में 3 मैच जीते थे। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






