बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 67 रन पीछे:161 रन बनाने में 4 विकेट गंवाए; बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाए
ऑस्ट्रेलिया डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश से 67 रन पीछे है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 161 रन बना लिए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाकर 228 रन की बढ़त ली थी। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 198 रन पर सिमट गई थी। मिराज ने बढ़त 200 के पार पहुंचाई बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत 351/6 से की। मेहदी हसन मिराज ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 154 गेंदों पर 65 रन बनाए। मिराज ने तस्कीन अहमद के साथ 9वें विकेट के लिए 46 रन जोड़े। बांग्लादेश के आखिरी चार विकेट ने कुल 118 रन जोड़े। टीम 426 रन पर ऑलआउट हुई और ऑस्ट्रेलिया पर 228 रन की बढ़त हासिल की। हेजलवुड ने 300 विकेट पूरे किए ऑस्ट्रेलिया के लिए दिन की शुरुआत गेंद से अच्छी रही। जोश हेजलवुड ने हसन महमूद को 14 और तैजुल इस्लाम को 17 रन पर आउट किया। इसके बाद मेहदी हसन मिराज को 65 रन पर आउट कर उन्होंने टेस्ट में 300 विकेट पूरे किए। हेजलवुड यह मुकाम हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के 9वें गेंदबाज बने। उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर जल्दी लौटे 228 रन से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भी अच्छी नहीं रही। हसन महमूद ने दोनों ओपनर्स को आउट किया। जेक वेदराल्ड खाता खोले बिना आउट हुए। ट्रैविस हेड 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद तैजुल इस्लाम ने मार्नस लाबुशेन को 31 रन पर बोल्ड किया। स्टीव स्मिथ ने 44 रन बनाए। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने आउट किया। ग्रीन-कैरी ने पारी संभाली चार विकेट गिरने के बाद कैमरून ग्रीन और एलेक्स कैरी ने पारी संभाली। दोनों ने आखिरी तक विकेट नहीं गिरने दिया। स्टंप्स पर ग्रीन 43 रन और कैरी 19 रन बनाकर नाबाद थे। ऑस्ट्रेलिया को मैच बचाने के लिए अभी 67 रन की कमी पूरी करनी है। ऑस्ट्रेलिया ने 6 कैच छोड़े ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग भी परेशानी बनी हुई है। तीसरे दिन स्टीव स्मिथ ने तस्कीन अहमद का कैच छोड़ा। इसके साथ ही टीम मैच में अब तक 6 कैच छोड़ चुकी है। अगर स्मिथ यह कैच पकड़ लेते तो उनके टेस्ट कैच की संख्या 219 हो जाती। वह जो रूट को पीछे छोड़कर टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन जाते। अभी दोनों के नाम 218 कैच हैं। तंजिद के शतक से बनी बढ़त बांग्लादेश की बढ़त की नींव तंजिद हसन तमीम के 101 रन ने रखी। यह ऑस्ट्रेलिया में किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज का पहला टेस्ट शतक है। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 84 रन बनाए। दोनों की पारियों की मदद से बांग्लादेश ने पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा किया। 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेल रहा बांग्लादेश बांग्लादेश 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेल रहा है और टीम अब ऐतिहासिक जीत की स्थिति में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में सिर्फ 198 रन पर आउट हुआ था। हसन महमूद ने 55 रन देकर 6 विकेट लिए थे। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर जब 4 दिन लगातार फील्डिंग करती रही टीम इंडिया:टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े स्कोर की कहानी, 29 साल से नहीं टूटा रिकॉर्ड 2 अगस्त 1997। कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट शुरू हुआ। श्रीलंका को टेस्ट टीम बने 15 साल हो चुके थे। तब तक 75 टेस्ट में सिर्फ 9 जीत मिली थीं। घर में 32 में 6 और विदेश में 43 में 3 मैच जीते थे। पूरी खबर
AI की वजह से महंगे हो रहे फोन? ₹10,000 बढ़ी Vivo X300 FE की कीमत, टॉप मॉडल ₹1 लाख के करीब
वीवो X300 FE की कीमत भारत में ₹10,000 बढ़ गई है. 12GB RAM मॉडल अब ₹89,999 से शुरू होता है, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत ₹99,999 हो गई है. जानें नई कीमत और फीचर्स.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18








