Responsive Scrollable Menu

थलापति विजय ने फहराया तिरंगा:उनके पेरेंट्स के साथ बैठीं तृषा कृष्णन; रेखा ने विदेश में किया ध्वजारोहण; देखिए सेलेब्स का सेलिब्रेशन

80वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर एक्ट्रेस रेखा ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके साथ पंकज त्रिपाठी भी मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन रूमर्ड बॉयफ्रेंड थलापति विजय के पेरेंट्स के साथ बैठी नजर आई हैं। जबकि कुछ समय पहले ही विजय की पत्नी ने तलाक का केस वापस लिया है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, यश, प्रियंका चोपड़ा जोनस और अन्य कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही महानायक अमिताभ बच्चन ने घर से तिरंगा थामे हुए एक वीडियो जारी किया है। CM विजय ने किया ध्वजारोहण, आगे बैठीं तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने आज सुबह तिरंगा फहराया। इस दौरान उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन, विजय के पेरेंट्स के साथ आगे की लाइन में बैठी दिखीं। रेखा ने मंच पर पंकज त्रिपाठी को सिखाई अंग्रेजी एक्ट्रेस रेखा, हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का हिस्सा बनीं और ध्वजारोहण किया। एक्टर पंकज त्रिपाठी भी मौजूद थे। लोगों को संबोधित करने के बाद रेखा ने मंच पर अनाउंस किया कि अब पंकज त्रिपाठी हिंदी में कुछ कहेंगे। पंकज मंच पर आए और हिंदी में कुछ शब्द कहे। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के बाहर भी मैं एक हिंदुस्तान देख रहा हूं। देख की सभ्यता को आगे बढ़ाने का शुक्रिया। तभी रेखा ने कहा कि अब जो मैं कहूंगी, पंकज उसे अंग्रेजी में कहेंगे। इस समय पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘मैम, मैं हिंदी मीडियम का छात्र हूं।’ अमिताभ बच्चन बोले- वंदे मातरम, जय हिंद बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने तिरंगा थामे हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी कर कहा है- ‘दिवस स्वतंत्रता का, शुभ दिन, बधाई। वंदे मातरम, वंदे मातरम, वंदे मातरम, जय हिंद।’ अजय देवगन, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा जोनस ने दी शुभकामनाएं रवीना ने फहराया तिरंगा, शिल्पा ने बांटी मिठाइयां रवीना टंडन ने स्कूल में बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और तिरंगा फहराया। एक्ट्रेस बच्चों से गले मिलीं और हाथ मिलाकर बधाई दी।

Continue reading on the app

सीकर का छिपा हुआ शिवधाम! हर्षनाथ मंदिर का इतिहास, रहस्य और प्राकृतिक खूबसूरती बना रही हर किसी को दीवाना

Harsh Temple Sikar: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित हर्षनाथ मंदिर शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों में प्रमुख स्थान रखता है. करीब 1053 वर्ष पुराने इस प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण अपनी भव्य स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. हर्ष पर्वत पर स्थित यह मंदिर प्राकृतिक सुंदरता के कारण शेखावाटी का हिल स्टेशन भी कहलाता है. यहां भगवान शिव के दर्शन के साथ पर्यटक पहाड़ियों, हरियाली और मनमोहक दृश्यों का आनंद लेते हैं. सावन और महाशिवरात्रि जैसे अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, जिससे यह स्थल धार्मिक आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

ओलंपिक 2036 के लिए एथलीट पूल के रोडमैप पर काम शुरू, PM मोदी ने 15 अगस्त को किया था ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त के अपने भाषण में ओलंपिक 2036 के लिए अभी से टैलेंट सर्च शुरू करने और खिलाड़ियों का पूल तैयार करने का ऐलान किया था. खेल मंत्रालय इस दिशा में आगे काम कर रहा है. Thu, 20 Aug 2026 23:51:09 +0530

  Videos
See all

What happened to Harry and Meghan's American dream? #UKRoyals #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T21:40:33+00:00

Harry and Meghan are returning to the UK but why now? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T21:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers