Responsive Scrollable Menu

बीगॉस का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Oowah लॉन्च:3.0kWh की रिमूवेबल बैटरी, फुल चार्ज पर 145 किलोमीटर चलेगी; कीमत ₹1.23 लाख

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी बीगॉस ने भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर ऊवाह (Oowah) लॉन्च किया है। कंपनी इसे देश की पहली 'EV पॉप' स्कूटर कह रही है। इसकी खासियत 145 किलोमीटर की रेंज और पोर्टेबल रिमूवेबल बैटरी है। इस स्कूटर को शहर में रोजाना सफर करने वाले युवाओं, विशेषकर जेन-जी और पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ईवी की एक्स-शोरूम कीमत चार्जर समेत 1,22,990 रुपए रखी गई है। रिमूवेबल LFP बैटरी और 145km की रेंज बीगॉस ऊवाह में CAN-इनेबल्ड 3.0 kWh लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक दिया गया है। इसकी खासियत रिमूवेबल (निकलने वाली) बैटरी है। इसे निकालकर घर या अपार्टमेंट के अंदर चार्ज किया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए सुविधाजनक है जिनके पास पार्किंग में चार्जिंग पॉइंट नहीं है। सिंगल चार्ज में यह स्कूटर ARAI-सर्टिफाइड 145 किलोमीटर की रेंज देता है। चार वाइब्रेंट कलर्स का ऑप्शन डिजाइन के मामले में कंपनी ने इसे बोल्ड ग्राफिक्स और एक्सप्रेसिव स्टाइलिंग थीम दी है, जो जेन-जी को आकर्षित करती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर स्टाइल के साथ डेली कम्यूटिंग की प्रैक्टिकलिटी भी बरकरार रखता है। बाजार में यह चार कलर ऑप्शन्स में मिलेगा। इनमें एमराल्ड शैडो, जामुन पंच, जेस्टी रेड और टेंगी टोमा शामिल हैं। रिवर्स असिस्ट और डिस्टेंस-टू-एम्प्टी जैसे फीचर शहरी कम्यूटिंग को आसान बनाने के लिए BGauss ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई फीचर्स जोड़े हैं। तेजी से बढ़ रहा है EV टू-व्हीलर बाजार बीगॉस ने यह नया स्कूटर ऐसे समय में उतारा है जब देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग रिकॉर्ड स्तर पर है। कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 के शुरुआती 7 महीनों में ही भारत में 11.1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री हो चुकी है। वहीं, मंथली टू-व्हीलर मार्केट में पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और बाइक्स की हिस्सेदारी 11% के आंकड़े को पार कर गई है।

Continue reading on the app

महिंद्रा BE6 स्पोर्ट EQ 15 अगस्त को लॉन्च होगी:इलेक्ट्रिक SUV तीन स्क्रीन के साथ आएगी, 79kWh की बैटरी के साथ 683km चलेगी

महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE6 स्पोर्ट EQ तीन स्क्रीन सेटअप के साथ आएगी। कंपनी ने कार का पहली टीजर जारी किया है, जिसमें कई बड़े अपडेट्स सामने आए हैं। कंपनी कार को 15 अगस्त को लॉन्च करेगी। महिंद्रा BE6 की एक्स-शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपए से शुरू होकर 26.90 लाख रुपए तक जाती है। भारत में इसका मुकाबला MG ZS EV, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा सिएरा EV, विनफास्ट VF7, मारुति ई-विटारा और टोयोटा इबेला जैसी गाड़ियों से है। एक्सटीरियर में नया मैट ग्रे शेड मिलेगा टीजर से पता चलता है कि BE6 के इस नए वर्जन में कई एक्सटीरियर अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। गाड़ी में एक नया मैट ग्रे शेड दिया गया है, जो इसके स्पोर्टी और स्पेस-एज लुक को और ज्यादा बेहतर बनाता है। इलेक्ट्रिक SUV में पहली बार 3 स्क्रीन सेटअप इलेक्ट्रिक SUV में सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में दिखेगा। महिंद्रा की अन्य बॉर्न-इलेक्ट्रिक SUV में मिलने वाला 3-स्क्रीन सेटअप पहले BE 6 में नहीं था, लेकिन अब इसमें यह फीचर मिलेगा। मौजूदा वर्जन में 12.3-इंच की दो डिस्प्ले मिलती है, पर अब पैसेंजर के लिए भी इसी साइज की एक और स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा अंदर नया इंटीरियर थीम और ब्राउन शेड की सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। दो बैटरी पैक ऑप्शन; सिंगल-मोटर सेटअप महिंद्रा BE 6 में ग्राहकों को 59 kWh और 79 kWh के दो बैटरी विकल्प मिलते हैं, जो सिंगल-मोटर सेटअप के साथ आते हैं। इलेक्ट्रिक SUV 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है यह इलेक्ट्रिक SUV अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा सेफ्टी फीचर्स वाली गाड़ियों में शामिल है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल का लालच देकर डिकवेला को खराब शॉट खेलने को मजबूर किया

यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल का लालच देकर डिकवेला को खराब शॉट खेलने को मजबूर किया. यह मैच में एक निर्णायक क्षण था, जिसमें भारत की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला. #Cricket #TeamIndia #SportsNews #MatchHighlights Wed, 19 Aug 2026 20:00:25 +0530

  Videos
See all

AAP News: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर संजय सिंह का BJP पर हमला #sanjaysingh #aap #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T15:13:12+00:00

Akhilesh Yadav Tweet: NDA सीट शेयरिंग पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, PDA के आगे फेल होगी BJP? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T15:15:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers