Responsive Scrollable Menu

श्रीलंका में गूंजा जन-गण-मन, भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगा फहराकर मनाया आजादी का पर्व, BCCI ने शेयर किया वीडियो

हर साल 15 अगस्त आते ही देश तिरंगे के रंग में रंग जाता है। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और घरों से लेकर देश के प्रमुख स्मारकों तक स्वतंत्रता दिवस की रौनक दिखाई देती है। आज भारत अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। तो वहीं हमारे देश की क्रिकेट टीम ने भी श्रीलंका की धरती पर शान से तिरंगा फहराया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि 15 अगस्त 2026, शनिवार से भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। भले ही भारतीय टीम इस समय देश से बाहर श्रीलंका दौरे पर है, लेकिन खिलाड़ियों ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर विदेश की धरती पर भी देशभक्ति का जज्बा दिखाया।

बता दें कि टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारतीय खिला​ड़ी एक जगह पर एकत्रित हुए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर ने तिरंगा फहराया और पूरी टीम ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है।

आज दिन भारतीय टीम के लिए बेहद ही खास

बता दें कि एक तरफ भारत अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी आज का​ दिन किसी उपलब्धि से कम नहीं है। ऐसा इसिलए क्योंकि क्रिकेट जगत में भारतीय क्रिकेट टीम ने आज श्रीलंका के साथ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के साथ अपना 600वां टेस्ट मैच पूरा कर लिया। इस उपलब्धि के ऐसा कारनाम करने वाली टीम इंडिया दुनिया की तीसरी टीम बन गई है।

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीमें

भारत से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया 600 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इंग्लैंड ने अब तक 1097 टेस्ट मैच खेले हैं और वह 1000 से अधिक टेस्ट खेलने वाला दुनिया का इकलौता देश है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के नाम 883 टेस्ट मैच दर्ज हैं। भारत के बाद वेस्टइंडीज का नंबर आता है, जिसने अब तक 596 टेस्ट मैच खेले हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज जल्द ही 600 टेस्ट मैच पूरे करने वाली टीमों की सूची में शामिल हो सकता है। वहीं, न्यूजीलैंड 487 टेस्ट मैचों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर है।

दोनों टीमों की प्लइंग-11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो।

Continue reading on the app

स्वतंत्रता दिवस पर विजय के परिवार के साथ नजर आईं तृषा कृष्णन, पीली साड़ी में दिखा सादगी भरा अंदाज

चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में शनिवार सुबह स्वतंत्रता दिवस का खास समारोह हुआ। कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय ने राष्ट्रध्वज फहराया। समारोह में कई खास मेहमान मौजूद रहे, लेकिन अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा। तृषा इस मौके पर बेहद सादे और पारंपरिक अंदाज में पहुंचीं। पीली साड़ी, बालों में सफेद गजरा और चेहरे पर हल्की मुस्कान के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई।

तृषा समारोह में खास मेहमानों के साथ पहली कतार में बैठी नजर आईं। कार्यक्रम से सामने आए वीडियो में वह अभिनेता विजय के माता-पिता एस. ए. चंद्रशेखर से मिलती और फिर उनके पास बैठती दिखाई दीं। तृषा की यह सहज मौजूदगी फैंस को खूब पसंद आई। विजय और तृषा की पुरानी दोस्ती और दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को देखते हुए इस मुलाकात ने एक बार फिर लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी।

तृषा कृष्णन का सादगी भरा लुक बना चर्चा का विषय

स्वतंत्रता दिवस जैसे खास राष्ट्रीय मौके के लिए तृषा कृष्णन ने बेहद सादा और पारंपरिक लुक चुना। उन्होंने हल्के पीले-गोल्डन रंग की साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने बहुत कम ज्वेलरी पहनी, जिससे उनका पूरा लुक शांत और खूबसूरत नजर आया।

लेकिन उनकी साड़ी से ज्यादा ध्यान बालों में लगे सफेद गजरे ने खींचा। दक्षिण भारत में गजरा पारंपरिक पहनावे का एक खास हिस्सा माना जाता है और तृषा ने इसे अपने लुक में बहुत सहज तरीके से शामिल किया।

विजय के माता-पिता से मिलीं तृषा, पहली कतार में बैठीं

समारोह से सामने आए वीडियो में तृषा कृष्णन अभिनेता विजय के माता-पिता से मुलाकात करती नजर आईं। उन्होंने एस. ए. चंद्रशेखर से मुलाकात की और इसके बाद उनके पास जाकर बैठ गईं।

यह छोटा-सा पल सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आया। इसकी एक वजह तृषा और विजय की पुरानी दोस्ती है। दोनों ने लंबे समय तक तमिल फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

विजय के बड़े मौके पर पहले भी दिखी थीं तृषा

तृषा कृष्णन की विजय के खास कार्यक्रम में मौजूदगी पहली बार नहीं है। इससे पहले भी वह विजय के एक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आ चुकी हैं। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा था।

उस समय भी सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों और वीडियो को लेकर काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, दोनों कलाकारों की दोस्ती और पेशेवर रिश्ते को लेकर उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी को ही आधार मानना चाहिए। सोशल मीडिया पर तस्वीरों के आधार पर निजी रिश्तों को लेकर निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा।

2004 से 2008 के बीच खूब पसंद की गई विजय-तृषा की जोड़ी

विजय और तृषा ने 2000 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया। उस समय तमिल सिनेमा में दोनों की जोड़ी काफी लोकप्रिय थी। ‘घिल्ली’ के बाद दोनों को एक साथ देखने की दर्शकों की उम्मीद बढ़ गई थी। इसके बाद भी दोनों ने अलग-अलग फिल्मों में साथ काम किया और उनकी जोड़ी को लगातार पसंद किया गया। ‘थिरुपाची’, ‘आथी’ और ‘कुरुवी’ जैसी फिल्मों ने इस जोड़ी को फैंस के बीच और मजबूत पहचान दी।

 

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: इंग्लैंड में पाकिस्तान की खुली पोल, 74 रन पर गंवाए 7 विकेट, सिर्फ 2 गेंदबाजों ने पूरी टीम को निपटाया

पाकिस्तानी टीम इस मैच में अपने कप्तान बाबर आजम के बिना ही उतरी जो प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. ऐसे में पाकिस्तानी बैटिंग कमजोर ही नजर आ रही थी और ये टीम की पहली पारी में दिखा भी. Wed, 19 Aug 2026 23:21:23 +0530

  Videos
See all

Viral Video | जापानी निवेश को लेकर सीएम योगी की बड़ी बैठक | #japani | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T20:05:12+00:00

Viral VIdeo: बेटा रेलवे ट्रैक पर लेटा, पिता ने उठाया डंडा! VIDEO वायरल | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T20:11:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers