Responsive Scrollable Menu

नीमच के जावद में छात्रा को रात में आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाला शिक्षक सस्पेंड, BEO ऑफिस अटैच

नीमच जिले के जावद में एक शिक्षक पर छात्रा को देर रात निजी व्हाट्सऐप चैट पर अनुचित मैसेज भेजने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद स्कूल में छात्रा के परिजनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षक के खिलाफ लिखित कार्रवाई की मांग की। इसके बाद नीमच कलेक्टर ने शिक्षक सुनील कुमार चौधरी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश जारी किया।

दरअसल जावद के शासकीय सांदीपनि सीएम राइज विद्यालय में यह मामला सामने आया। आरोप है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक सुनील कुमार चौधरी ने कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा को रात करीब 9 बजे अपने निजी व्हाट्सऐप नंबर से अनुचित मैसेज भेजे। छात्रा ने मैसेज को लेकर विरोध जताया और शिक्षक से परिजनों से बात करने के लिए कहा। आरोप के मुताबिक, इसके बाद शिक्षक ने चैट डिलीट कर दी। हालांकि छात्रा ने पहले ही मैसेज के स्क्रीनशॉट ले लिए थे, जिन्हें बाद में परिजनों के सामने रखा गया।

परिजनों और ABVP का प्रदर्शन

वहीं मामला सामने आने के बाद छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे। प्राचार्य कक्ष के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और परिजनों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मामले में केवल जांच की बात नहीं होनी चाहिए, बल्कि शिक्षक के खिलाफ तत्काल लिखित कार्रवाई की जानी चाहिए। ABVP कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की बात कही।

कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए

प्रदर्शनकारियों की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी के पुतला दहन की चेतावनी भी दी गई। उनका कहना था कि जब तक आरोपी शिक्षक के निलंबन का लिखित आदेश जारी नहीं किया जाता, तब तक प्रदर्शन खत्म नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान स्कूल परिसर में नारेबाजी भी हुई। छात्रा के परिजनों ने मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखी। इसके बाद मामले की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंची और कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिक्षक सुनील कुमार चौधरी को किया निलंबित

मामले को लेकर नीमच कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई की। जारी आदेश के मुताबिक शिक्षक सुनील कुमार चौधरी को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय जावद रखा गया है। शिक्षक के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद स्कूल में चल रहा प्रदर्शन शांत हुआ। प्रशासन की ओर से मामले की विभागीय जांच भी जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

उमरिया में पावर प्लांट अधिकारी के घर चोरी, नकदी-सोना और राइफल ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

उमरिया: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चोरों ने संजय गांधी ताप विद्युत गृह के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह बघेल के सूने मकान को निशाना बनाते हुए बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब ढाई लाख रुपये नकद, लगभग 10 तोला सोना और एक राइफल लेकर फरार हो गए।

बता दें​ कि घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी है।

अधीक्षण अभियंता ने मुख्य अभियंता पर लगाए आरोप

जानकारी अनुसार, घटना के समय अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह बघेल अपने परिवार के साथ इलाज कराने रीवा गए हुए थे। तभी चोरों ने घर को सूना पाकर और मौके का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं इलाके और विभाग में हड़कंप तो तब मच गया जब पीड़ित अधीक्षण अभियंता ने चोरी के मामले में संजय गांधी पावर प्लांट के मुख्य अभियंता एच.के. त्रिपाठी पर नामजद आरोप लगाए।

ठेकेदार राम सिंह बघेल भी संदेह के घेरे में, पुलिस जांच में जुटी

इसके अलावा ठेकेदार राम सिंह बघेल भी संदेह के दायरे में बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रख रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही चोरी के तरीके और मकान से जुड़ी जानकारी रखने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: इंग्लैंड में पाकिस्तान की खुली पोल, 74 रन पर गंवाए 7 विकेट, सिर्फ 2 गेंदबाजों ने पूरी टीम को निपटाया

पाकिस्तानी टीम इस मैच में अपने कप्तान बाबर आजम के बिना ही उतरी जो प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. ऐसे में पाकिस्तानी बैटिंग कमजोर ही नजर आ रही थी और ये टीम की पहली पारी में दिखा भी. Wed, 19 Aug 2026 23:21:23 +0530

  Videos
See all

Viral Video | जापानी निवेश को लेकर सीएम योगी की बड़ी बैठक | #japani | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T20:05:12+00:00

Viral VIdeo: बेटा रेलवे ट्रैक पर लेटा, पिता ने उठाया डंडा! VIDEO वायरल | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T20:11:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers