जिम में पसीने बहाते दिखीं पवन कल्याण की तीसरी पत्नी, अन्ना कोनिडेला ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें-मिरर सेल्फी
सुपरस्टार पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने जिम में वर्कआउट की दौरान की तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं. उन्होंने पोस्ट में बताया कि यह तस्वीरें बताता ही कि वह एक सीमित दायरे में नहीं रह सकती हैं. उन्होंने मिरर सेल्फी और साड़ी लुक वाली तस्वीर भी शेयर की है.
Sonam Wangchuk Health: सफदरजंग से मेदांता अस्पताल जा सकेंगे सोनम वांगचुक? केंद्र ने कोर्ट में साफ किया अपना रुख
Sonam Wangchuk health update: सोनम वांगचुक के इलाज और उनके अस्पताल बदलने के मामले में मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। केंद्र सरकार ने अदालत को सूचित किया है कि अगर सोनम वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जाता है, तो सरकार को इस पर कोई आपत्ति नहीं है।
हालांकि, सरकार ने यह साफ कर दिया है कि उनका यह ट्रांसफर उनके खुद के आग्रह पर नहीं, बल्कि डॉक्टरों द्वारा डिस्चार्ज की मंजूरी मिलने के बाद ही होना चाहिए। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह दलील सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो द्वारा दायर एक अपील पर सुनवाई के दौरान दी।
केंद्र ने कहा: डॉक्टरों की सलाह पर हो डिस्चार्ज का फैसला
दिल्ली हाईकोर्ट में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार को वांगचुक के इलाज के लिए अस्पताल बदलने पर कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता शिफ्ट किया जाता है, तो सरकार को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी (डिस्चार्ज) मेदांता के डॉक्टरों की सलाह पर ही दी जानी चाहिए, न कि उनकी अपनी इच्छा से।
केंद्र सरकार का रुख था कि वांगचुक की सुरक्षा और सेहत को देखते हुए यह पूरा फैसला केवल और केवल मेडिकल ओपिनियन (चिकित्सकीय राय) के आधार पर ही लिया जाना चाहिए। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने सोनम वांगचुक के आस-पास मौजूद कुछ लोगों के रवैये पर भी गहरी चिंता जताई।
उन्होंने अदालत को बताया कि कुछ लोग उनकी सेहत की परवाह किए बिना उन्हें जबरन अस्पताल से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। एसजी ने कहा कि उनके इर्द-गिर्द मौजूद लोग उनकी तबियत को नजरअंदाज कर उन्हें बाहर निकालना चाहते हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश रखा सुरक्षित
सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में दोपहर 2:30 बजे अपना आदेश सुनाएगा। अदालत यह तय करने वाली है कि सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में किन शर्तों के तहत शिफ्ट किया जा सकता है।
खास बात यह है कि जब वांगचुक के स्वास्थ्य से जुड़ा यह मामला सुनवाई के लिए आया, तो उनके इलाज में शामिल डॉक्टरों की टीम के डॉ. लांबा भी अदालत में व्यक्तिगत रूप से मौजूद थे।
पत्नी गीतांजलि आंगमो ने सिंगल बेंच के आदेश को दी है चुनौती
यह पूरा कानूनी घटनाक्रम तब सामने आया जब सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच का रुख किया। उन्होंने सिंगल बेंच के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें अदालत ने अधिकारियों को वांगचुक को सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया था। अब डिवीजन बेंच इस अपील पर सुनवाई कर रही है।
सफेदरजंग अस्पताल में मेडिकल देखरेख में हैं सोनम वांगचुक
नीट (NEET) मुद्दे से जुड़ी अपनी चल रही भूख हड़ताल के दौरान तबीयत बिगड़ने पर भर्ती किए गए सोनम वांगचुक फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अस्पताल द्वारा जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, वह डॉक्टरों की एक मल्टीडिसिप्लिनरी टीम की कड़ी निगरानी में हैं, जो लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।
सोमवार शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया था कि उनकी तमाम वाइटल मेडिकल पैरामीटर्स (जरूरी स्वास्थ्य मानक) अभी स्थिर हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की जटिलता से बचने के लिए लगातार ऑब्जर्वेशन बेहद जरूरी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


