Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

फ्लू वायरस मानव कोशिकाओं को कैसे नियंत्रित करता है? नई स्टडी में हुआ खुलासा

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। दुनिया भर में हर साल 3-5 मिलियन लोग इन्फ्लुएंजा यानी फ्लू की चपेट में आते हैं। इनमें से करीब 6.5 लाख लोगों की मौत भी हो जाती है। खासकर इन्फ्लुएंजा ए वायरस कई बार बड़ी महामारियों का कारण बन चुका है। अब वैज्ञानिकों ने यह समझने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है कि यह वायरस मानव कोशिकाओं के भीतर कैसे फैलता है और उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार कैसे नियंत्रित करता है। यह अध्ययन जर्नल नेचर माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।

यूरोपियन मॉलेक्यूलर बायोलॉजी लेबोरेटरी (ईएमबीएल) हैम्बर्ग और लाइबनिज रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर मॉलेक्यूलर फार्माकोलॉजी (एफएमपी) के शोधकर्ताओं ने पहली बार यह पता लगाया है कि फ्लू वायरस संक्रमित इंसानी कोशिकाओं के अंदर मौजूद प्रोटीन के साथ किस तरह संपर्क बनाता है। वैज्ञानिकों ने एक खास तकनीक की मदद से यह देखा कि वायरस और इंसानी कोशिकाओं के प्रोटीन आपस में कैसे जुड़ते हैं और वायरस इस व्यवस्था का अपने पक्ष में कैसे इस्तेमाल करता है।

आमतौर पर जब वैज्ञानिक वायरस और कोशिकाओं के बीच होने वाली गतिविधियों का अध्ययन करते हैं तो उन्हें कोशिकाओं को तोड़ना पड़ता है। इसके बाद ही वे अंदर मौजूद प्रोटीन की जांच कर पाते हैं। लेकिन इस तरीके में एक समस्या होती है। कोशिका टूटने के बाद कई ऐसे संपर्क दिखाई दे सकते हैं जो असल में शरीर के अंदर कभी हुए ही नहीं थे। वहीं कुछ जरूरी और कमजोर संपर्क नष्ट हो जाते हैं।

इस समस्या को दूर करने के लिए वैज्ञानिकों ने क्रॉस-लिंकिंग मास स्पेक्ट्रोमेट्री (एक्सएल-एमएस) नाम की आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया। इस तकनीक की खास बात यह है कि इससे संक्रमित कोशिका को तोड़े बिना ही यह देखा जा सकता है कि कौन सा प्रोटीन किसके संपर्क में है।

ईएमबीएल हैम्बर्ग के वैज्ञानिक ने बताया कि इस तरीके से पहली बार फ्लू वायरस और इंसानी कोशिकाओं के बीच होने वाले सीधे संपर्कों को उसी स्थिति में देखा गया, जैसी स्थिति संक्रमण के दौरान शरीर के अंदर होती है।

शोधकर्ताओं ने इसके बाद कंप्यूटर मॉडलिंग की मदद से यह भी समझने की कोशिश की कि वायरस और इंसानी प्रोटीन संरचनात्मक रूप से किस प्रकार एक-दूसरे के साथ जुड़ते हैं। इसके लिए उन्होंने अल्फाफोल्ड तकनीक के एक विशेष रूप का इस्तेमाल किया। यह वही तकनीक है जो प्रोटीन की संरचना समझने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

अध्ययन में दो महत्वपूर्ण निष्कर्ष सामने आए। पहला, वायरस का प्रमुख प्रोटीन हीमैग्लूटिनिन मानव कोशिकाओं के भीतर किस प्रकार अपना मार्ग बनाता है। यही प्रोटीन वायरस को कोशिका से जुड़ने और उसके भीतर प्रवेश करने में मदद करता है।

शोध में पाया गया कि मानव कोशिकाओं के कुछ प्रोटीन हीमैग्लूटिनिन को सही ढंग से तैयार होने और उसकी संरचना विकसित करने में सहायता करते हैं। इनमें से कुछ प्रोटीन की भूमिका के बारे में पहले बहुत कम जानकारी उपलब्ध थी। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह खोज भविष्य में वायरस रोधी दवाओं के नए लक्ष्य विकसित करने में सहायक हो सकती है।

दूसरा महत्वपूर्ण निष्कर्ष कोशिका के केंद्र (न्यूक्लियस) में मौजूद पैरास्पेक्ल्स से जुड़ा है। अध्ययन में पाया गया कि इन्फ्लुएंजा ए वायरस संक्रमण के दौरान इन संरचनाओं को विघटित कर देता है।

पैरास्पेक्ल्स कोशिका के न्यूक्लियस में मौजूद ऐसे ढांचे होते हैं जो कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में भूमिका निभाते हैं। इनमें आरएनए से जुड़े प्रोटीन मौजूद होते हैं। वायरस संक्रमण के दौरान इन पैरास्पेक्ल्स को तोड़ देता है, जिससे अंदर मौजूद प्रोटीन बाहर निकल जाते हैं और वायरस उनका इस्तेमाल अपनी संख्या बढ़ाने के लिए कर सकता है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि पैरास्पेक्ल्स को खत्म करने से वायरस को दोहरा फायदा मिलता है। एक तरफ उसे अपनी बढ़ोतरी के लिए जरूरी संसाधन मिल जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ कोशिका की वायरस से लड़ने वाली प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तरीका सिर्फ फ्लू वायरस तक सीमित नहीं रहेगा। भविष्य में इसका इस्तेमाल दूसरे खतरनाक वायरस को समझने के लिए भी किया जा सकता है, जिनमें महामारी फैलाने की क्षमता रखने वाले वायरस भी शामिल हैं।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Delhi Traffic Advisory: आज दिल्ली में इन रास्तों में जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में आज कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है. किसान घाट पर प्रस्तावित किसानों की महारैली के चलते ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह 8:30 बजे से जरूरत के अनुसार कई मार्गों पर डायवर्जन और यातायात प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं.

ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि 21 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते सुबह 8:30 बजे से जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक रोका जा सकता है या कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया जा सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट DTC डिपो रोड और आसपास के इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है.

समय से पहले निकलने की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर आप एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जा रहे हैं, तो समय से पहले निकलें और अपनी यात्रा की पहले से योजना बना लें. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें, गाड़ी सिर्फ तय पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें और रास्ते की ताजा जानकारी के लिए नेविगेशन ऐप्स का इस्तेमाल करें. इससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: कांवड़ियों के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जरूर देख लें

यहां जाने से बचें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट डीटीसी डिपो रोड और आसपास के इलाकों में मंगलवार को ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे इन रास्तों से बचें और जरूरत होने पर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं.  

ट्रैफिक को इन जगहों से डाइवर्ट किया जा सकता है-

  • दिल्ली गेट
  • राजघाट क्रॉसिंग
  • गुरु नानक चौक
  • शांतिवन चौक
  • राजघाट DTC डिपो
  • IP फ्लाईओवर

इन सड़कों पर असर पड़ सकता है-

  • सत्याग्रह मार्ग
  • वेलोड्रोम रोड
  • राजघाट DTC डिपो रोड
  • राजघाट DTC बाईपास रोड
  • आस-पास की सड़कें और उनसे जुड़े रास्ते

पब्लिक एडवाइजरी

  • एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या आसपास जाने वाले लोग समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें.
  • ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें.
  • गाड़ी सिर्फ तय पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें.
  • सड़क किनारे वाहन पार्क न करें, इससे जाम लग सकता है.
  • रास्ते की ताजा जानकारी के लिए Google Maps या अन्य नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल करें.
  • जहां तक संभव हो, प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें.
  • संभावित असुविधा के लिए प्रशासन ने खेद जताया है.

क्यों लागू हुआ डायवर्जन?

देश बचाओ मोर्चा की ओर से 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर मेगा रैली आयोजित की जा रही है. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर के मुताबिक, इस रैली में शामिल होने के लिए पंजाब से हजारों किसान सैकड़ों बसों के जरिए दिल्ली पहुंचेंगे, जिससे राजधानी में बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात सुधार के लिए 12 प्रमुख गलियारों को किया चिन्हित

21 जुलाई को होने वाली इस रैली में किसान मजदूर मोर्चा (KMM), संयुक्त किसान मोर्चा (SKM), भारतीय किसान यूनियन (BKU) एकता संघर्ष समेत कई किसान संगठन हिस्सा लेंगे. ये संगठन भारत-अमेरिका के प्रस्तावित व्यापार समझौते का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह समझौता भारतीय किसानों और कृषि क्षेत्र के हितों को नुकसान पहुंचा सकता है. KMM के नेता सरवन सिंह पंढेर ने पंजाब समेत कई राज्यों के किसानों, मजदूरों और युवाओं से इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. यह प्रदर्शन 21 जुलाई को शाम 4 बजे तक चलेगा.

Continue reading on the app

  Sports

'मुझे उस समय उन पर विश्वास नहीं था': रोहित शर्मा को लेकर संजू सैमसन का बड़ा खुलासा, कह दी बड़ी बात

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में टीम से बाहर होने से लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा। संजू ने अब रोहित शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। Tue, 21 Jul 2026 21:36:56 +0530

  Videos
See all

Black And White With Anjana Om Kashyap: Iran को बर्बाद करके मानेंगे Donald Trump! | US-Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T16:45:56+00:00

Sabse Badi Bahas: UP Election 2027 में Owaisi काटेंगे सपा, कांग्रेस के मुस्लिम वोट? | Akhilesh|N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T16:45:06+00:00

NEET मामले में हिरासत से छूटते ही Congress ने लगाए जोरदार नारे | #NEETProtest #Congress #CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T16:45:29+00:00

रिहाई के बाद Priyanka Gandhi का सवाल | #PriyankaGandhi #NEET #StudentProtest #Congress #cjpprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T16:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers