एवरग्रीन रोमांटिक गाना, हिमेश रेशमिया का संगीत और समीर के जादुई बोल, उदित नारायण-अलका याग्निक ने बनाया सुपरहिट
नई दिल्ली. साल 2004 में आई सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'ऐतराज' का 'आंखें बंद करके' एक बेहद लोकप्रिय और रोमांटिक गाना है. इस गाने को अक्षय कुमार और करीना कपूर पर फिल्माया गया था. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और यह गाना उनके प्यार और मजबूत रिश्ते को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर दिखाता है. इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया था. गाने के बोल समीर ने लिखे थे, जो सीधे दिल को छूते हैं. इसे अपनी जादुई आवाज से उदित नारायण और अलका याग्निक ने सजाया था, जिनकी जुगलबंदी ने इस ट्रैक को उस दौर का एक बड़ा चार्टबस्टर बना दिया था.
21 जुलाई: प्रकाश झा की 9 साल पुरानी डार्क कॉमेडी, लो बजट फिल्म का चला था जादू, देखने बैठ गए तो उठ नहीं पाएंगे
Lipstick Under My Burkha: जब भी बॉलीवुड में पुरानी सोच को चुनौती देने वाली एडवेंचरस फिल्मों की बात होती है, तो अलंकृता श्रीवास्तव के डायरेक्शन और प्रकाश झा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' का नाम खास तौर पर लिया जाता है. 21 जुलाई 2017 को रिलीज हुई इस डार्क कॉमेडी फिल्म ने आज 9 साल पूरे कर लिए हैं. बहुत कम बजट में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ सेंसर बोर्ड की पाबंदियों को तोड़ा, बल्कि अपनी चुटीली और कसी हुई कहानी से दर्शकों को आखिर तक बांधे रखा. तो आइए, जानते हैं कि 9 साल बाद भी यह फिल्म क्यों खास है.



News18










.jpg)






