Responsive Scrollable Menu

Om Prakash Rajbhar के काफिले को Deoria में काला झंडा दिखाने पर सपा नेता गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को कथित तौर पर काला झंडा दिखाने और नारेबाजी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे मईल थाना क्षेत्र के भगवानपुर-पिंडी तिराहे पर उस समय हुई, जब राजभर का काफिला देवरिया से बलिया की ओर जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि मुरासो गांव निवासी सपा नेता ज्ञान प्रकाश यादव मंत्री के काफिले के कथित तौर पर सामने आ गए और काला झंडा लहराने लगे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने भगवानपुर चौराहे के पास यादव को हिरासत में ले लिया और उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सपा नेता के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मईल थाना प्रभारी विकास नाथ ने बताया कि यादव को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया और सलेमपुर के उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किए जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

Continue reading on the app

AAP MLA Kuldeep Kumar को पुलिस ने रिहा किया, Delhi High Court को दी जानकारी

दिल्ली उच्च न्यायालय को मंगलवार को बताया गया कि सफाईकर्मी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलदीप कुमार को एहतियातन हिरासत में लिया गया था और अब उन्हें रिहा कर दिया गया है। कुमार के परिवार ने ‘‘अवैध’’ हिरासत की आशंका के चलते अदालत से दखल देने का आग्रह किया था। न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा की पीठ को यह बताया गया, जो कुमार की कथित अवैध हिरासत को लेकर दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

याचिका में कुमार के परिवार वालों ने दावा किया कि सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों ने मंगलवार तड़के करीब चार बजे विधायक को ‘‘उठा लिया’’ और तब से वे उनसे संपर्क नहीं कर पाए हैं। इससे पहले मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के समक्ष मामले का तत्काल सुनवाई के लिए उल्लेख किया गया, जिसके बाद पीठ ने याचिका को मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की अनुमति दी। पुलिस ने अदालत को बताया कि कुमार को मंगलवार तड़के एहतियातन हिरासत में लिया गया था और अपराह्न तीन बजकर 48 मिनट पर रिहा कर दिया गया।

पीठ ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि कुमार की रिहाई के बाद मौजूदा याचिका का उद्देश्य पूरा हो गया है। अन्य राहत के लिए याचिकाकर्ता का परिवार उचित कानूनी उपाय अपनाने के लिए स्वतंत्र है।’’ कुमार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता शादान फरासत ने कहा कि सादे कपड़ों में आए करीब 20-25 पुलिसकर्मी विधायक को ‘‘उठाकर ले गए’’ और इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा। यह स्थिति तब तक बनी रही, जब तक मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख नहीं किया गया।

वकील ने कहा कि कोंडली के विधायक के परिवार ने पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। वकील ने कहा, ‘‘कल वह (विधायक) इलाके में एक सफाई कर्मचारी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे और मुआवजे की मांग कर रहे थे। आज सुबह उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

आज सुबह उन्हें हिरासत में लिया गया। क्या यह ऐसी कठोर एहतियाती हिरासत में लिए जाने का आधार हो सकता है?’’ वकील ने कहा कि सुनवाई शुरू होने से कुछ मिनट पहले उन्हें सूचना मिली कि विधायक को रिहा कर दिया गया है। वकील ने कहा कि कुमार को ले जाने वालों ने विधायक के आई.पी. एक्सटेंशन स्थित आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

वे सीसीटीवी सिस्टम का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी अपने साथ ले गए। उन्होंने विधायक को ‘‘अवैध हिरासत’’ में रखे जाने और उनकी संपत्ति को हुए नुकसान के लिए मुआवजे का अनुरोध किया। कुमार की पत्नी द्वारा दायर याचिका में कहा गया, ‘‘याचिकाकर्ता के पति को बिना किसी गिरफ्तारी वारंट के और कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना अवैध रूप से हिरासत में लिया गया तथा उन्हें जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता से वंचित किया गया।’’ सोमवार को दिल्ली के सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने कल्याणपुरी में ड्यूटी पर तैनात एक सफाई कर्मचारी की हत्या के विरोध में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में प्रदर्शन किया।

उन्होंने एक करोड़ रुपये के मुआवज़े और परिवार के एक सदस्य के लिए पक्की सरकारी नौकरी की मांग की।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL Test: Galle में भारत की Sri Lanka पर बड़ी जीत, Manav Suthar ने 6 विकेट से ढाया कहर

भारत ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ़ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच में 165 रनों से आसान जीत हासिल की। ​​आखिरी पारी में 372 रनों का पीछा करते हुए, धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी वाली टीम ने चौथे दिन के आखिरी सेशन में चार विकेट गंवा दिए, जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। अगर श्रीलंका के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बेहतर खेल दिखाया होता, तो वे मैच को रोमांचक मोड़ तक ले जा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
 

इसे भी पढ़ें: IND vs SL Test: Ravindra Jadeja ने तोड़ी श्रीलंका की बड़ी साझेदारी, Sri Lanka के 6 विकेट गिरे, भारत जीत के करीब


पांचवें दिन स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने का दबाव धनंजय और सोनल दिनुशा पर था और वे काफी हद तक ऐसा करने में सफल भी रहे। हालांकि, लंच से ठीक पहले रवींद्र जडेजा ने टीम को ज़रूरी सफलता दिलाई और धनंजय 59 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जिम्मेदारी सोनल और नए बल्लेबाज निरोशन डिकवेला पर आ गई। इनमें से सोनल ने संयम बनाए रखा और श्रीलंका की उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन यशस्वी जायसवाल की बातों से परेशान होकर डिकवेला 10 रन पर आउट हो गए। भारत के युवा ओपनर ने विकेटकीपर-बल्लेबाज को उकसाते हुए कहा कि अगर वह छक्का मारते हैं तो उन्हें IPL कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है; हो सकता है कि इसी वजह से वह आउट हो गए हों।

दूसरी पारी में मानव सुथार का दबदबा रहा। इस स्पिनर ने कहर बरपाते हुए छह विकेट लिए। उन्होंने मैच की अपनी आखिरी 10 गेंदों में चार विकेट चटकाए और भारत को आसान जीत दिलाई। श्रीलंकाई बल्लेबाजों को समझ ही नहीं आ रहा था कि उनका सामना कैसे करें, और नतीजा यह हुआ कि उनकी पारी जल्दी सिमट गई। वहीं, इसका श्रेय सोनल को भी जाता है, जिन्होंने दूसरी पारी में 84 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में भी शतक जड़ा था, जिससे साबित हुआ कि वह खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। अगर उन्हें दूसरे छोर से थोड़ा साथ मिला होता, तो श्रीलंका मैच को तीसरे सेशन तक खींच सकता था; और बारिश की संभावना को देखते हुए, मैच का कोई भी नतीजा निकल सकता था।
 

इसे भी पढ़ें: LK Advani ने Pervez Musharraf की मांग ठुकराई, कराची में नहीं होने दिया Test match


कुल मिलाकर, इस मैच ने भारत की कई समस्याओं का समाधान कर दिया है। मानव के रूप में भारत को अब रविचंद्रन अश्विन का एक बेहतरीन विकल्प मिल गया है, जबकि देवदत्त पडिक्कल - जिन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में 44 रन बनाए - नंबर तीन के लिए लंबे समय का समाधान साबित हो सकते हैं। हालांकि, कुलदीप यादव की फॉर्म थोड़ी चिंता का विषय है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Wed, 19 Aug 2026 13:42:00 +0530

  Videos
See all

CM Yogi ने जापानी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T08:16:17+00:00

UP News | सांप को हाथ में पकड़कर बार बार कटवाता रहा युवक | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T08:15:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers