Hisar डेयरी संचालक का 14 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, Haryana सरकार ने मानी मांगें
हिसार के एक डेयरी संचालक का अंतिम संस्कार हत्या के 14 दिन बाद मंगलवार को किया गया। हरियाणा सरकार परिवार की मांगों पर सहमत हो गई है। सूर्य नगर निवासी जीवन कुंडू (26) पर चार अगस्त को 10-12 लोगों ने हमला कर दिया था।
बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद उनके परिवार और समर्थकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। किसान संगठनों के सदस्यों और समर्थकों ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 15 अगस्त को हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की ओर मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस द्वारा रोके जाने के दौरान उनकी झड़प हो गई। झड़प के बाद, हिसार में एक महापंचायत ने सरकार के साथ बातचीत करने के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई।
कुंडू का अंतिम संस्कार किनाला गांव में किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। कुंडू के 11 वर्षीय बेटे रिशु ने चिता को मुखाग्नि दी। खापों, किसान संगठनों, कर्मचारी संघों, संयुक्त किसान मोर्चा (हिसार) और अखिल भारतीय किसान सभा (हरियाणा) के कई प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी।
सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा उनकी प्रमुख मांगें मान लिए जाने के बाद सोमवार को गतिरोध समाप्त हो गया। इनमें 15 अगस्त को हांसी में समर्थकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले वापस लेना, कुंडू के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना शामिल हैं। मामले वापस लेने की मांग माने जाने के बाद सभी 10 किसान कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।
हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का भी आश्वासन दिया गया। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से किसान संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे। विपक्षी दलों और संयुक्त किसान मोर्चा ने डेयरी संचालक की हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की निंदा की थी।
मुख्य आरोपी रमेश की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
GTB Hospital की आपातकालीन सेवाएं RGSSH के ब्लॉक-4 में स्थानांतरित, 200 बेड की सुविधा
पूर्वी दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं को राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) के ब्लॉक-4 में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि स्त्री रोग-प्रसूति और बाल चिकित्सा आपातकालीन सेवाएं इसमें शामिल नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नव संचालित आपातकालीन सेवाओं का औपचारिक उद्घाटन मंगलवार को गुरु तेग बहादुर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने किया। मुख्य आपातकालीन विभाग ब्लॉक-4 के भूतल पर स्थित है, जिसमें चिकित्सा, सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, हड्डीरोग और संबद्ध विशिष्टताओं के लिए आपातकालीन वार्ड हैं। प्रशासन ने कहा कि इस विभाग में लगभग 200 बिस्तर और छह ऑपरेशन थिएटर हैं और इसे आरजीएसएसएच में उपलब्ध मौजूदा डायग्नोस्टिक और सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं की मदद भी मिलेगी।
उद्घाटन के बाद, कुमार ने आपातकालीन विभाग का निरीक्षण किया और बुनियादी ढांचे, रोगी देखभाल सुविधाओं, कर्मचारियों की व्यवस्था और नई सुविधा की समग्र तैयारियों की समीक्षा की। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि इस स्थानांतरण का उद्देश्य मरीजों के लिए निरंतर और त्वरित आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है और व्यापक सार्वजनिक हित में सुविधा के सुचारू संचालन की आवश्यकता पर बल देना है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









