खबर हटके- गांव जहां सांपों से खेलते हैं बच्चे:इंसानों के बैठने वाला फ्रिज; हॉस्पिटल में बदले गए बच्चे, 38 साल बाद परिवार से मिले
महाराष्ट्र में एक ऐसा गांव है, जहां बच्चे जहरीले सांपों के साथ खेलते हैं। वहीं, जापान में गर्मी से बचने के लिए इंसानों के बैठने वाला फ्रिज बनाया गया है। उधर, अमेरिका में 38 साल पहले हॉस्पिटल में बदले गए दो बच्चे, एक क्रिसमस गिफ्ट की वजह से अपने असली परिवार से मिले। राजस्थान में 15 साल की बच्ची ने 35 हजार माचिस की डिब्बियों का म्यूजियम बना लिया। वहीं, जापान में भूतिया घर में रात बिताने के लिए लोगों को हजारों रुपए दिए जा रहे। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
एमपी में तीन दिनों तक बारिश का दौर रहेगा:हिमाचल के तीन जिलों के स्कूल-कॉलेज बंद, जम्मू में दो दिनों में 23 की मौत
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। सोमवार को बारिश से जुड़े अलग-अलग हादसों में 11 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही पिछले दो दिनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। पुंछ और राजौरी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सात लोग अब भी लापता हैं। लगातार बारिश के कारण राहत और बचाव अभियान प्रभावित हुआ। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कालेजों को 20 और 21 जुलाई के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। असम के ऊपरी हिस्सों में लगातार बारिश के कारण सोमवार को बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना को तैनात करना पड़ा। वहीं, कई इलाकों में रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। बाढ़ से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 57,100 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। चराइदेव, धेमाजी, डिब्रूगढ़, जोरहाट, शिवसागर, तिनसुकिया और उदलगुड़ी जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य के कई चाय बागान भी पानी में डूब गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी के लगभग 90% हिस्से में अगले 4 दिन यानी, 23 जुलाई तक हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। राजस्थान में मानसून के लंबे ब्रेक के बाद सोमवार को उदयपुर, अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बारिश हुई। देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 21 जुलाई: 22 जुलाई:
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others



















