Tips and Tricks: करी पत्ता जल्दी हो जाता है खराब? अपनाएं ये आसान किचन हैक, महीनों रहेगा हरा-भरा
How to Store Curry Leaves: अगर आपका करी पत्ता बार-बार खराब हो जाता है तो कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर इसे लंबे समय तक हरा-भरा रखा जा सकता है. सबसे पहले पत्तियों की नमी पूरी तरह खत्म करें, फिर एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रखें. लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए फ्रीजर में आइस क्यूब बनाकर स्टोर करना भी असरदार उपाय है. साथ ही हमेशा सूखे हाथों से ही पत्ते निकालें और खराब पत्तियों को तुरंत अलग कर दें. इन आसान तरीकों से करी पत्ते का स्वाद, रंग और खुशबू लंबे समय तक बरकरार रहती है.
MP में अबतक सामान्य से 16 फीसदी कम वर्षा, आज दमोह, मंडला और डिंडौरी में तेज बारिश का अलर्ट, जानें भोपाल-इंदौर में कैसा रहेगा मौसम
मानसून के सुस्त पड़ने से पिछले 2 हफ्ते से मध्य प्रदेश में तेज या भारी बारिश का दौर थमा हुआ है। यही कारण है कि प्रदेश में अब तक 10.3 इंच बारिश हुई है, जबकी 12.3 इंच बारिश होनी चाहिए थी। फिलहाल अगले चार दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि जुलाई के आखिरी हफ्ते में मजबूत मौसम प्रणाली और मानसून के सक्रिय होने से अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
सोमवार को दमोह, मंडला और डिंडौरी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सतना, सागर, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ समेत 47 जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश का दौर बना रह सकता है।
इस दौरान 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन और आगर-मालवा में बादल छाए रह सकते हैं। मंगलवार को भी श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी और सागर में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है।
1 जून से अबतक के बारिश के आंकड़े
- 1 जून से 19 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 16 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में औसतन 10.3 इंच 261.4 मिमी) बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 12.3 इंच (311.8 मिमी) मानी जाती है।
- पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 23% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 10% से कम पानी गिरा है।
- देवास में सर्वाधिक सामान्य से 102 प्रतिशत ज्यादा यानि 18 इंच बारिश हुई है। आलीराजपुर केवल सवा दो इंच यानि सामान्य से 74 प्रतिशत कम पानी गिरा है।
- प्रदेश के 39 जिले सामान्य से कम बारिश की श्रेणी में है।
- अबतक के आंकड़ों पर गौर करें तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में स्थिति ठीक है लेकिन जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग की स्थिति ठीक नहीं है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News

















