IND vs ENG: गुस्से का घूंट पीकर रह गए बेन डकेट, शतक लगाकर भी नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच, 1 विकेट लेने वाला खिलाड़ी ले उड़ा अवॉर्ड
Ben Duckett century: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट ने 141 रनों की दमदार पारी खेली. उनकी इस शतकीय पारी से इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. हालांकि, इसके बावजूद मैच के अंत में बेन डकेट को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला.
गंगा-घाघरा के बीच फंसा बलिया का एक गांव, 7 घर नदी में समाए, खतरे में 400 की आबादी; लोग खुद तोड़ रहे अपना आशियाना
Ballia Ground Report: बलिया में घाघरा नदी का कहर जारी है. लगातार नदी का जलस्तर आबादी वाले छेत्र की तरफ बढ़ता जा रहा है. जिससे आसपास रहने वाले लोग अब मजबूरी में अपने घर को छोड़कर दूर जा रहे हैं. गोपाल नगर ताड़ी के रहने वाले राजेश कुमार यादव ने बताया कि अब तक घाघरा नदी में लगभग 7 घर समा चुके हैं. देखते ही देखते मेरा पूरा सुंदर मकान गंगा में समा गया. अब जो भी ईंटें या दूसरा सामान बचा है लोग उसे बटोर कर ले जा रहे है. कटाव के करीब वाले घरों को लोग खुद अपने हाथों से तोड़ रहे है. जरा सोचिए खून-पसीने से बनाए गए घर को खुद अपने हाथों से तोड़ने का दर्द कितना भयानक होगा.




















