करौली की इस देसी छत का कमाल! गर्मियों में ठंडक, सर्दियों में गर्माहट... अब पक्के घरों और बंगलों की पहली पसंद बनी
Karauli Hindi News: पूर्वी राजस्थान के करौली क्षेत्र में पारंपरिक घास की छत आज भी अपनी उपयोगिता और प्राकृतिक गुणों के कारण लोगों की पसंद बनी हुई है. यह छत गर्मियों में घर को ठंडा और सर्दियों में अपेक्षाकृत गर्म बनाए रखने में मदद करती है, जिससे अंदर का तापमान संतुलित रहता है. यही कारण है कि अब कई पक्के मकानों और बंगलों में भी इसे सजावटी और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प के रूप में अपनाया जा रहा है. प्राकृतिक सामग्री से तैयार यह छत न केवल आकर्षक दिखती है, बल्कि ऊर्जा की बचत, टिकाऊ निर्माण और पारंपरिक ग्रामीण वास्तुकला को भी नई पहचान देती है.
Exclusive: शरद पवार से क्यों की थी मुलाकात, बंद कमरे में क्या हुई बात? एकनाथ शिंदे ने खोल दिए सारे राज़
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार और एकनाथ शिंदे की मुलाकात को लेकर उठे सवालों पर अब डिप्टी सीएम शिंदे ने सफाई दी है. न्यूज18 से खास बातचीत में शिंदे ने कहा कि पवार वरिष्ठ नेता हैं और महाराष्ट्र की परंपरा के मुताबिक उन्होंने उनका सम्मान किया. उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधी दुश्मन नहीं होते. उनके इस बयान से महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं जरूर शुरू हो गई हैं.
























