अमिताभ बच्चन को अपनी हाइट की वजह से सुनने पड़े थे ताने, एक्टर ने स्ट्रगल के दिनों के सुनाए किस्से
Amitabh Bachchan Recalls Struggle days: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी शानदार एक्टिंग और आवाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने लंबे करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया, आज वह बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हैं और उनके चाहने वालों की संख्या काफी बड़ी है. आज के टाइम जो उनका स्टारडम है, उसे हासिल करना, उनके लिए इतना आसान नहीं था. अमिताभ ने करियर की शुरुआत में एक्टिंग के साथ-साथ हाइट को लेकर भी ताने सुने थे. उन्हें अपनी हाइट की वजह से डांट पड़ती थी. उन्होंने केबीसी में बताया कि कैसे देर होने पर उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया. आइए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में क्या बताया.
केबीसी 18 में पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट
'केबीसी 18' को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया. हाल के एपिसोड में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की गोल्ड मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन, जसवंत कुमार, शर्मिला धनकर और अस्मिता डे पहुंचे थे. इस दौरान अमिताभ ने शेयर किया कि उन्हें सेट पर काफी डांट सुननी पड़ती थी. यहां तक कि उन्हें उनकी लंबाई को लेकर भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. शो के दौरान जब अस्मिता ने मेगास्टार के से पूछा, 'जैसे एथलीट्स को ट्रेनिंग के दौरान गलती करने पर कोच डांटते हैं, क्या एक्टर्स को भी फिल्म सेट पर डायरेक्टर्स से डांट खानी पड़ती है?'
हाइट को सुनने पड़ते थे ताने
इस पर अमिताभ बच्चन ने बताया कि जब वो इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्हें बहुत डांट सुनने को मिली थी. उन्होंने कहा, 'हमको बड़ी डांट पड़ती थीं, शुरू-शुरू में तो लोग बोलते थे कि तुमको तो एक्टिंग-वैक्टिंग कुछ आता ही नहीं, बहुत लंबे हो अपने घर जाओ.' इसके आगे अमिताभ ने बताया कि जब उन्हें काम मिलने लगा था, उसके बाद भी बुराई बंद नहीं हुई.
लेट होने पर फिल्म से निकाले गए
बिग बी ने आगे बताया, 'आमतौर हममें से सभी समय पर पहुंचने का प्रयास करते हैं, लेकिन एक बार मुझे पहुंचने में देर हो गई. सेट के बाहर डायरेक्टर खड़े थे और हम किसी और की गाड़ी लेकर पहुंचे, तब हमारे पास नहीं हुआ करती थी. सेट पर हम जैसे ही पहुंचे, तो डायरेक्टर ने हमें फिल्म से ही निकाल दिया था. बिग ने यह भी बताया, जब आखिरकार काम मिला तो कहते थे, ठीक है, वहां खड़े हो जाओ और डायलॉग बोलो. फिर पूछते थे, 'ऐसे कोई डायलॉग बोलने का तरीका है?' वो डांटते थे, सुधारते थे और धीरे-धीरे मैं बेहतर होता गया.’
ये भी पढ़ें:'अमेरिका की नागरिकता दिलवा दो', तारक मेहता के 'जेठालाल' ने न्यूयॉर्क पहुंचते ही की ऐसी डिमांड, जानें वजह
अमिताभ बच्चन का वर्क फ्रंट
अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी में एक्टिव हैं, वह फिल्म और टीवी शो में अभी भी काम कर रहे हैं. आखिरी बार अमिताभ फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आए थे. नाग अश्विन के निर्देश में बनीं इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन लीड रोल में थे. वहीं अब एक्टर इसके सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है.
ये भी पढ़ें: 'तुझे मेरी ही चीज पसंद आती है', कुशाल टंडन ने गौहर को लेकर जैद दरबार को मारा था ताना? अब एक्टर ने सफाई में कही ये बात
बीच पिच पर केएल राहुल ने देवदत्त पड्डीकल को क्यों किया किस, उपकप्तान के गॉल में गदगद होने की वजह क्या थी?
kl rahul devdutt paddikal bromance: पहले टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला. केएल राहुल LBW आउट दिए जाने के बाद लगभग पवेलियन लौटने ही वाले थे, लेकिन देवदत्त पडिक्कल ने उन्हें रिव्यू लेने के लिए मना लिया. DRS ने राहुल को जीवनदान दे दिया. इसके बाद राहुल ने बिना देर किए पडिक्कल को गले लगाया और उनका शुक्रिया अदा किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18








