Responsive Scrollable Menu

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देख शादी से इनकार किया; शुक्रवार को लगेगा पेट्रोल का लंगर; BJP ने नया प्रदेश इंचार्ज लगाया

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर प्रदेश के भाजपा प्रभारी की नियुक्ति है। भाजपा ने सतीश पूनिया को इंचार्ज बनाया है। वह अपने प्रभार में हरियाणा में भाजपा की सरकार रिपीट करवा चुके हैं। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. सतीश पूनिया BJP प्रभारी बने, हरियाणा में सरकार रिपीट करा चुके भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति भी शुरू कर दी है। बीजेपी ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की हवाई दुर्घटना में मौत के बाद पंजाब भाजपा प्रभारी का पद खाली था। अब पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी सौंपी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लंबे समय से पंजाब में सक्रिय हैं। उनके साथ डॉ. पूनिया भी पार्टी की गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पार्टी ने इससे पहले भी अप्रत्यक्ष तौर पर डॉ. पूनिया को ही पंजाब की बागडोर सौंपी थी। पंजाब अध्यक्ष के चुनाव से लेकर उनकी टीम के गठन में डॉ. पूनिया की अहम भागेदारी रही है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में डॉ. सतीश पूनिया की अहम भूमिका रही है। पार्टी ने उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। डॉ. सतीश पूनिया तब से लगातार हरियाणा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर) 2. ED के सामने पेश हुईं लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़, कल समन हुआ था पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जालंधर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुईं। ED ने उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। ED जांच के मुताबिक, प्रोजेक्ट के लिए जमीन के लैंड यूज में बदलाव यानी CLU की मंजूरी देने में कथित तौर पर अनियमितताएं हुई थीं। पुलिस की FIR के आधार पर ED इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। मामले में मुख्य प्रमोटर अजय सहगल को ED पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच का दायरा ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी और आवास विभाग के कामकाज में अनियमितताओं तक बढ़ गया है। ED पहले कई वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। सनटेक सिटी समेत अन्य प्रोजेक्ट्स को जारी की गई CLU मंजूरियों से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड मांगा है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. कारोबारी की पत्नी का कत्ल, खून से सने कपड़े बदल मोहल्ले में घूमता रहा कातिल पठानकोट में 75 साल की बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी। कातिल उसका पड़ोसी व्यक्ति ही निकला, जिसने महिला के सिर पर लोहे की भारी रॉड से वार किए। चेहरे और गर्दन पर सरिए से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। जबकि उसके पति और बेटा दुकान पर गए हुए थे। इसी दौरान घर से उसकी चीखें सुनाई दीं। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वह लहूलुहान हालत में मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो हत्या करने के बाद छत के रास्ते अपने घर चला गया था। पहले उसने अपने घर के पास डीवीआर छिपाई, फिर घर जाकर उसने मुंह-हाथ धोए और फिर खून से सने कपड़े बदलकर बैठ गया। जैसे ही मोहल्ले वालों ने शोर मचाना शुरू किया तो लोगों के बीच आकर खड़ा हो गया। एक पड़ोसी ने बताया कि आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। लोगों को पहले से उस पर शक था। काफी देर तक वह लोगों के बीच घूमता रहा, लेकिन जब लोगों को उस पर शक हुआ तो वो अचानक से गायब हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो थोड़ी देर बाद ही पुलिस ने उसे मोहल्ले के पास ही काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सारा गुनाह कुबूल कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर) 4. बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या, गर्दन में लगी गोली लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या कर दी गई। वहीं, उसका दोस्त घायल हो गया। कार में आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। एक गोली युवक की गर्दन में लगी। गोली लगने के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना थाना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले घंटा घर चौक 12 के पास सोमवार देर रात की है। मृतक की पहचान रमिंदर सिंह उर्फ सोनू (39) के रूप में हुई है। वह फोटोग्राफी का काम करता था। इसके दो बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. युवक को तेजधार हथियारों से काटा, मरने से पहले सरपंच का नाम बताया मानसा जिले के गांव नंगल कलां में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद मानसा पुलिस ने गांव के मौजूदा सरपंच रेशम सिंह जिंदा सहित लगभग एक दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अमनदीप शर्मा के रूप में हुई है। अमनदीप के पिता सोम लाल और भाई कृष्ण लाल ने बताया कि वह अपने घरेलू काम के लिए शहर गया हुआ था। जब वह गांव लौट रहा था, तभी रास्ते में सरपंच और उसके साथियों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में अमनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में अमनदीप को इलाज के लिए मानसा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बठिंडा रेफर कर दिया। हालांकि, बठिंडा ले जाते समय रास्ते में ही अमनदीप शर्मा ने दम तोड़ दिया। मौत से पहले अमनदीप ने पुलिस को दिए अपने बयान में सरपंच और उसके साथियों का नाम बताया था। (पढ़ें पूरी खबर) 6. होमगार्ड को निहंग ने पीटा, गालियां दीं, जवान हाथ जोड़ता रहा चंडीगढ़-मोहाली के मटौर बॉर्डर पर होमगार्ड जवान की निहंग ने पिटाई की। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें निहंग होमगार्ड जवान की वर्दी पर लगी लैनयार्ड (डोरी) पकड़कर उसे खींचता और थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। निहंग जवान पर शराब पीने और गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज भी करता नजर आया। होमगार्ड निहंग के आगे हाथ जोड़ता रहा। होमगार्ड जवान की पहचान रविंदर के रूप में हुई है और वह चंडीगढ़ में तैनात है। वह मोहाली में रहने वाली अपनी बहन से मिलकर बाइक से चंडीगढ़ लौट रहा था। मटौर बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी। बॉर्डर पार कर चंडीगढ़ में दाखिल होते ही निहंग ने होमगार्ड जवान को घेर लिया। जांच में होमगार्ड जवान के शराब के नशे में होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले निहंग की तलाश कर रही है। यह वीडियो निहंग ने खुद शूट करवाया और बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया। (पढ़ें पूरी खबर) 7. किसान नेता राजेवाल और पंधेर भिड़े पंजाब के किसान संगठनों के बीच आपसी मतभेद खुलकर सामने आया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और बलबीर सिंह राजेवाल के बीच लाल किला मार्च और आंदोलन के तौर-तरीकों को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। सोमवार को बलबीर सिंह राजेवाल ने बिना नाम लिए सरवन सिंह पंधेर और उनके गुट (KMSC) पर गंभीर आरोप लगाए। राजेवाल ने कहा कि दिल्ली में हुए ऐतिहासिक किसान आंदोलन (2020-21) के दौरान पंधेर के कुछ फैसलों और विशेषकर लाल किला मार्च से जुड़ी घटनाओं ने पूरे आंदोलन को भारी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन हरकतों की वजह से आंदोलन खराब हुआ और आम लोगों को बली का बकरा बनना पड़ा। इसके बाद मंगलवार को अमृतसर में मीडिया से बात करते हुए पंधेर ने राजेवाल के इन आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई और दुख व्यक्त किया। पंधेर ने कहा कि राजेवाल पहले भी बिना किसी ठोस आधार के उन पर ऐसे आरोप लगाते रहे हैं। पंधेर ने राजेवाल को खुली चुनौती दी कि या तो वह अपने आरोपों के समर्थन में पक्के सबूत पेश करें, या फिर अपना बयान वापस लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। 8. तेज बारिश के कारण पेट्रोल का लंगर टला चंडीगढ़ में मंगलवार (18 अगस्त) को शाम 5 बजे लगने वाला पेट्रोल का लंगर टल गया। अमृतसर के कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने बताया है कि अब वह शुक्रवार (21 अगस्त) को पेट्रोल बांटेंगे। चंडीगढ़ में मौसम बिगड़ने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया। लंगर लगाने की सूचना उन्होंने एक वीडियो जारी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि सेक्टर-10 और सेक्टर-7 स्थित पेट्रोल पंपों पर लोगों को मुफ्त पेट्रोल दिया जाएगा। जिनके पास वाहन नहीं हैं, वे न आएं। दोपहिया-तिपहिया वाहनों को 500 और कारों को 1000 रुपए के कूपन दिए जाएंगे, जिनके आधार पर लोग अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवा सकेंगे। इस आयोजन को लेकर पेट्रोल पंपों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। हालांकि, तेज बारिश के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम टालना पड़ा। राकेश त्रेहन का कहना था कि वह बिटकॉइन और शेयर बाजार में निवेश करते हैं। इससे होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा लोगों की सेवा में खर्च करते हैं। उनका दावा है कि वह साल 2010 से क्रिप्टो और शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। उनकी कमाई का पैसा अवैध नहीं है। सरकार चाहे तो इसकी जांच कर ले। पेट्रोल के लंगर के बाद अब राकेश का अगला लक्ष्य आईफोन का लंगर लगाने का है। राकेश खुद को महामाई का भक्त बताते हैं और कहते हैं कि माता की कृपा से वह समय-समय पर लोगों के लिए अलग-अलग तरह के लंगर लगाते हैं। (पढ़ें पूरी खबर) खबर विदेश से… 9. कनाडा में पंजाबी लड़की की गोली लगने से मौत कनाडा के एडमोंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां वह गंभीर हालत में मिली। जांच के बाद पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडमोंटन पुलिस सर्विस का होमिसाइड सेक्शन मामले की जांच कर रहा है। जांच में सामने आया है कि घटना से एक रात पहले करीब 11 बजे पार्किंग लॉट में लड़की की किसी से बहस हुई थी। इस दौरान मौत की धमकी से जुड़ी डोरबेल वीडियो सामने आने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस घटना का गोली लगने से कोई कनेक्शन होने की पुष्टि नहीं की है। वहीं, पीड़िता के परिवार ने उसकी पहचान सार्वजनिक करते हुए मां की आर्थिक मदद के लिए फंडरेजर अभियान शुरू किया है। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. दूल्हे का चेहरा देख दुल्हन ने शादी से इनकार किया पंजाब के फिरोजपुर में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब दूल्हे का सेहरा उठते ही दुल्हन के होश उड़ गए। दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखते ही शादी के मंडप में बैठने से साफ इनकार कर दिया। रिश्तेदारों और बिचौलियों ने लड़की को समझाने की लाख कोशिशें कीं, लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। आखिरकार, राजस्थान से आई बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा। यह अजीबोगरीब मामला फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय क्षेत्र के तहत आते गांव टीटू खेड़ा का है। बारात राजस्थान के छतरगढ़ से पूरे धूमधाम के साथ गुरुहरसहाय पहुंची थी। शादी का माहौल था और फेरों की रस्में शुरू ही होने वाली थीं, लेकिन जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को करीब से देखा, उसने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन का आरोप है कि शादी तय करते समय उसे किसी दूसरे लड़के की तस्वीर दिखाई गई थी, जबकि शादी वाले दिन मंडप में सेहरा बांधकर किसी अन्य व्यक्ति को दूल्हे के रूप में उसके सामने पेश कर दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

तेज प्रताप के वीडियो पर आया स्टार्स का रिएक्शन, पवन सिंह को कहा था 'बेकार', निरहुआ को 'घटिया'!

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और निरहुआ जब एक साथ बैठे तो एक ऐसी बात सामने आई, जिसकी वजह से बवाल काफी लंबा खिंच सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का एक्शन तेज होने वाला है। पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीन देशों की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी, जिसे अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। तीनों टीमें पहले ही विश्व चैंपियन रह चुकी हैं और ऐसे में इस श्रृंखला में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

मौजूद जानकारी के मुताबिक, श्रृंखला की शुरुआत 18 अक्टूबर को रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले से होगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। 22 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा। शुरुआती तीनों मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इसके बाद मुकाबले लाहौर पहुंचेंगे। 25 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड, 27 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका तथा 29 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा। श्रृंखला का फाइनल 31 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि तीन देशों की यह श्रृंखला अगले साल होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी। टीमों के पास अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन को परखने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को मौका देने का भी अवसर रहेगा।

एकदिवसीय श्रृंखला से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृंखला भी खेली जाएगी। इसके मुकाबले 9, 11 और 13 अक्टूबर को रावलपिंडी में होंगे। दोनों टीमें इससे पहले 2026 के टी20 विश्व कप में भी आमने-सामने हुई थीं, जहां मुकाबला काफी रोमांचक रहा था।

इसके बाद दोनों देशों के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहला टेस्ट 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर में खेला जाएगा। इससे पहले 4 से 6 नवंबर तक इस्लामाबाद में तीन दिवसीय अभ्यास मुकाबला भी प्रस्तावित है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो श्रीलंका छठे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान आठवें स्थान पर है। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टेस्ट श्रृंखला 1-1 से बराबर की थी। वहीं श्रीलंका को भारत के खिलाफ मौजूदा दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में गाले में 165 रन से हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि पाकिस्तान इस समय इंग्लैंड के दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेल रहा है, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। ऐसे में अक्टूबर-नवंबर का घरेलू कार्यक्रम पाकिस्तान के लिए लगातार क्रिकेट और अपनी टीम को मजबूत करने का बड़ा मौका होगा। श्रीलंका के लिए भी यह दौरा खास होगा, क्योंकि उसे भारत के खिलाफ मौजूदा चुनौती के बाद पाकिस्तान में तीनों प्रारूपों में खुद को साबित करना है।
Wed, 19 Aug 2026 22:51:00 +0530

  Videos
See all

अखिलेश यादव के लाल-सफेद गमछे का असली सच! | Barabanki Weaver Haji Osama | Samajwadi Party | Barabanki #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T17:39:34+00:00

क्या भारत शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा? Dhaka’s Major Demand | India Bangladesh News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T17:44:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers