Responsive Scrollable Menu

तालिबान ने अफगानिस्तान को पतन के करीब पहुंचाया, लेकिन प्रतिरोध भी बढ़ रहा है

तालिबान ने अफगानिस्तान को पतन के करीब पहुंचाया, लेकिन प्रतिरोध भी बढ़ रहा है

Continue reading on the app

लक्ष्मणन मेय्यप्पन बने सबसे कम उम्र के CA:15 की उम्र में एग्जाम की तैयारी, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, मां से मिली अकाउंटिंग की सीख

दुबई में रहने वाले लक्ष्मणन मेय्यप्पन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष चार्टर्ड अकाउंटेंट का दर्जा दिया है। उन्होंने महज 16 साल और 141 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। मां ने दी अकाउंटिंग की जानकारी लक्ष्मणन मेय्यप्पन की अकाउंटिंग में दिलचस्पी कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान बढ़ी। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने फाइनेंस और अकाउंटिंग की पढ़ाई को गंभीरता से लेना शुरू किया। उनकी मां खुद ACCA हैं और उन्होंने लॉकडाउन के दौरान मेय्यप्पन को अकाउंटिंग की शुरुआती जानकारी दी। केवल 15 साल की उम्र में इस प्रोफेशनल योग्यता की तैयारी शुरू की और लगभग एक साल में इसे पूरा कर लिया। ACCA पूरा करने के बाद उन्होंने पढ़ाई रोकने के बजाय फाइनेंस में और आगे बढ़ने का फैसला किया और CFA प्रोग्राम पूरा कर लिया। वे सितंबर 2025 में CFA इंस्टीट्यूट चार्टर होल्डर बने। सीनियर रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर काम फिलहाल वह फाइनेंस में MSc कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह दुबई की सेंचुरी फाइनेंशियल में सीनियर रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उनके काम में निवेश से जुड़ी रिसर्च, फाइनेंशियल एनालिसिस और निवेश संबंधी फैसलों के लिए जरूरी जानकारी तैयार करना शामिल है। घड़ियां डिजाइन करने के शौकीन मेयप्पन को घड़ियों को डिजाइन करने और बनाने में दिलचस्पी है। उनका मानना है कि केवल तेजी से योग्यता हासिल करना ही सफलता नहीं है, बल्कि यह समझना भी जरूरी है कि सीखी गई चीजों का वास्तविक जीवन में इस्तेमाल कैसे किया जाए। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर स्टूडेंट्स ने धरना दिया:अधिकारियों से पूछा- अगर आपके बच्चे होते, तो क्या आप उन्हें ऐसी ही सुविधा देते अलवर के थानागाजी क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधावास में छात्र-छात्राओं ने धरना शुरू कर दिया। 13–14 अगस्त 2026 को जर्जर भवन और स्कूल की दूसरी बुनियादी समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों ने विरोध किया। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

जोफ्रा आर्चर की तरह गेंदबाजी करके चर्चा में आया शुभम गौतम, यूपी T20 लीग में मचा रखा है तहलका, स्पीड-स्विंग का गजब मिश्रण

क्रिकेट पंडित शुभम के गेंदबाजी एक्शन और उनकी शारीरिक बनावट की तुलना इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से कर रहे हैं. शुभम का रन-अप बेहद स्मूथ है और उनका हाई-आर्म एक्शन उन्हें पिच से अतिरिक्त उछाल और गति प्राप्त करने में मदद करता है. हालांकि, शुभम खुद को पूरी तरह आर्चर जैसा नहीं मानते. उनका कहना है, "मेरी लंबाई जोफ्रा जितनी नहीं है, लेकिन मुझे उनकी तरह तेज गेंदबाजी करना पसंद है. Thu, 20 Aug 2026 20:26:20 +0530

  Videos
See all

'हमें संघ और बीजेपी से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं', बीच डिबेट में भड़के ऋतुराज झा | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T15:15:01+00:00

70 साल के बुजुर्ग ने खाया घास-भूसा #maharajganj #upnews #mahishasur #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T15:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers