Responsive Scrollable Menu

Breaking News: Galle Test में दर्दनाक हादसा, Chandimal चोटिल होकर अस्पताल पहुंचे | IND vs SL

गॉल टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को बड़ा झटका लगा। अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल बाउंड्री बचाने की कोशिश में गहरे मिडविकेट पर फुल-लेंथ डाइव लगाकर बुरी तरह गिर गए। उनके दाएं कंधे और गर्दन में चोट लगी। मैदान पर प्राथमिक जांच के बाद उन्हें एहतियाती स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। 36 वर्षीय चांदीमल दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर गए और उनकी जगह सब्स्टीट्यूट फील्डर पसिंदु सूर्याबंदारा को उतारा गया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि स्कैन में कोई इंटरनल इंजरी नहीं मिली, लेकिन कन्कशन असेसमेंट में उन्हें खेलने के लिए फिट नहीं पाया गया। इसके बाद उन्हें टेस्ट से बाहर कर दिया गया। यह चोट ऐसे समय आई है जब श्रीलंका पहले ही मुश्किल स्थिति में है और जीत के लिए 372 रन बनाने की जरूरत है। मध्यक्रम में चांदीमल का अनुभव टीम के लिए अहम हो सकता था। उनका बाहर होना मेजबान टीम के लिए अतिरिक्त परेशानी है। #dineshchandimal #galletest #indvssl #atwebvideos #aajtak #aajtakdigital आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

मिर्च का पौधा हरा-भरा फिर भी नहीं लग रहीं मिर्चियां? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 7 गलतियां

Gardening Tips: मानसून में घर की बगिया को हरा-भरा रखना जितना सुकून भरा है, उतनी ही चुनौती पौधों से बेहतर फल लेने की होती है. अक्सर देखा जाता है कि बारिश के मौसम में मिर्च के पौधे तेजी से बढ़ते तो हैं, लेकिन उन पर या तो फूल झड़ जाते हैं या मिर्चियां नहीं आतीं. अगर आपके साथ भी यही समस्या आ रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बारिश के दिनों में मिर्च के पौधे से भरपूर पैदावार लेने के कुछ बेहद आसान और वैज्ञानिक तरीके साझा किए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL Test: Ravindra Jadeja ने तोड़ी श्रीलंका की बड़ी साझेदारी, Sri Lanka के 6 विकेट गिरे, भारत जीत के करीब

रविंद्र जडेजा ने सोनल दिनुशा और धनंजय डिसिल्वा की मजबूत साझेदारी को तोड़कर भारत को श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को यहां पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में जीत के करीब पहुंचा दिया। श्रीलंका ने 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के पांचवें और अंतिम दिन लंच तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 175 रन बनाए। भारत को इस तरह से जीत के लिए चार विकेट जबकि श्रीलंका को 197 रन चाहिए। भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाकर श्रीलंका को 284 रन पर आउट कर दिया था। इस तरह से उसे 178 रन की मजबूत बढ़त मिली थी।

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। लंच के समय सोनल दिनुशा 65 रन और केशारा नुवांता आठ रन पर खेल रहे थे। भारत की तरफ से मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला है। श्रीलंका ने सुबह चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया। दिनुशा और डिसिल्वा (151 गेंदों पर 59 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 202 गेंदों पर 95 रन जोड़कर दिन के पहले सत्र के एक घंटे से अधिक समय तक भारत को सफलता से वंचित रखा। भारतीय बल्लेबाजों की तरह ही श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिए भी स्पिनरों का सामना करने का पसंदीदा तरीका स्वीप शॉट था।

भारतीय स्पिनरों में जडेजा निसंदेह सर्वश्रेष्ठ रहे। उन्होंने पिच से अच्छा खासा उछाल हासिल किया। मानव सुथार ने ज्यादा ओवर नहीं फेंके लेकिन उनकी गेंदबाजी में दम था जबकि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए।वह निश्चित रूप से अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे। भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा लेकिन इसके बावजूद श्रीलंका के कप्तान डिसिल्वा ने 125 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

इसके कुछ देर बाद पहली पारी में शतक बनाने वाले दिनुशा भी कुलदीप की गेंद पर छक्का लगाकर 50 रन तक पहुंचे। लेकिन जडेजा ने डिसिल्वा को आउट करके भारत की उम्मीदें जगा दी। इस बाएं हाथ के स्पिनर ने गेंद को थोड़ा और उछाल दिया और गेंद डिसिल्वा के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े सुथार के हाथों में चली गई।

श्रीलंका की पहली पारी में समझदारी भरी पारी खेलने वाले निरोशन डिकवेला (10) आक्रामक अंदाज में खेलने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने प्रसिद्ध की गेंद पर कवर के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें नाकाम रहे और गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई।

Wed, 19 Aug 2026 12:44:00 +0530

  Videos
See all

देखते ही देखते धंस गई सड़क! | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T07:47:01+00:00

हिरासत में Tejaswi Yadav | RJD March Patna | Nitish | CM Samrat | JDU | BJP #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T07:45:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers