तेल संकट के बीच भारत ने चली ये 3 चालें, बन गया मार्केट किंग’, अब 2030 तक हाथ फैलाए दिल्ली आएगी दुनिया
पश्चिम एशिया की जंग के बीच भारत चुपके से दुनिया का नया 'ऑयल किंग' बन गया है और पीएम मोदी ने साल 2030 के लिए ऐसा धांसू मास्टरप्लान सेट कर दिया है कि आने वाले समय में पूरी दुनिया तेल के लिए दिल्ली के आगे हाथ फैलाने पर मजबूर हो जाएगी. जब यूक्रेन युद्ध और खाड़ी देशों के संकट की वजह से अमेरिका और यूरोप की सांसें अटकी हुई हैं, तब भारत ने रूस से भारी डिस्काउंट पर कच्चा तेल खरीदकर उसे रिफाइन किया और ग्लोबल मार्केट में ऊंचे मुनाफे पर बेचकर अरबों डॉलर का छप्परफाड़ मुनाफा कमा लिया.
चिकन नेक पर BSF ने बिछा दी ऐसी बिसात, काम नहीं आएगी दुश्मन की कोई चाल, HM अमित शाह से भी मिली खास सौगात
भारत की सुरक्षा के लिए सबसे अहम माने जाने वाले 'चिकन नेक' यानी सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर सुरक्षा को अभेद्य बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जूमागाछ बॉर्डर आउटपोस्ट पहुंचकर भारत-बांग्लादेश सीमा के बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम का जायजा लिया. इसके अलावा, उन्होंने बीएसएफ के जवानों से बातचीत की और 77 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया. जानिए क्यों सिलीगुड़ी कॉरिडोर देश की सुरक्षा के लिए सबसे रणनीतिक इलाकों में गिना जाता है और यहां क्या बड़े बदलाव किए जा रहे हैं.






















