Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हुई, ला गुआइरा में भारी तबाही

वेनेजुएला में पिछले महीने आए दो विनाशकारी भूकंपों के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 5,069 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात इस दुखद आंकड़े की पुष्टि की है।

राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की अंतरिम सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, बचाव और राहत कार्यों के दौरान मलबे से और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या में यह इजाफा हुआ है। वहीं, पिछले 11 दिनों से घायलों की संख्या 16,740 पर बनी हुई है, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

इस आपदा का सबसे भयानक असर कैरेबियाई सागर के नजदीक स्थित तटीय राज्य ला गुआइरा में देखने को मिला है, जहां जान-माल का सबसे अधिक नुकसान हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 24 जून को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद से अब तक करीब 1,331 झटके दर्ज किए जा चुके हैं।

भूकंप की वजह से बुनियादी ढांचे को भी भारी क्षति पहुंची है। अब तक 856 इमारतें क्षतिग्रस्त बताई जा रही हैं, जबकि 190 इमारतें पूरी तरह जमींदोज हो गई हैं। इसके अलावा, पुलों, सड़कों और सैकड़ों अन्य ढांचों को भी काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे प्रभावित इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Continue reading on the app

CBSE Class 10 Result: सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, 96.78% छात्र हुए पास, 60% विद्यार्थियों ने सुधारा अपना स्कोर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित करते हुए कक्षा 10वीं की 'सेकंड बोर्ड' परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत शानदार 96.78 प्रतिशत दर्ज किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए लगभग 6.68 लाख छात्र अब सीबीएसई के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल और डिजीलॉकर के माध्यम से अपना प्रोविजनल स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप शैक्षणिक सत्र 2026 से इस 'सेकंड बोर्ड' परीक्षा की शुरुआत की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं को एक ही वर्ष के भीतर दो बार बोर्ड परीक्षा में बैठने और अपने अंकों को बेहतर करने का अवसर प्रदान करना है।

​लगभग 60 फीसदी विद्यार्थियों के अंकों में आया जबर्दस्त सुधार 
​सीबीएसई द्वारा साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस सेकंड बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,64,027 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6,63,777 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 5,13,955 छात्रों ने मुख्य परीक्षा के मुकाबले अपने स्कोर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से परीक्षा दी थी, जिसमें से 3,08,095 छात्रों यानी कुल 59.95 प्रतिशत ने अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नियमित छात्रों का अंतिम परिणाम तैयार करते समय दोनों परीक्षाओं में से उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को ही मान्य माना गया है। इस नई व्यवस्था से छात्रों का मानसिक तनाव काफी कम हुआ है। इसके अतिरिक्त, कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत परीक्षा देने वाले 1,49,822 छात्रों में से 78,503 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिससे कंपार्टमेंट का पास प्रतिशत सुधरकर 52.40% हो गया है, जो पिछले साल के 48.68% से काफी बेहतर है।

​डिजीलॉकर पर उपलब्ध हुए डिजिटल दस्तावेज; प्रिंटेड मार्कशीट को लेकर बोर्ड ने साझा की गाइडलाइंस 
सीबीएसई ने परिणाम जारी करने के साथ ही डिजिटल और भौतिक मार्कशीट के वितरण को लेकर विस्तृत जानकारी दी है। बोर्ड के अनुसार, सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के स्कूल-वार परिणाम उनके पंजीकृत ईमेल एड्रेस पर सीधे साझा किए जाएंगे, साथ ही स्कूल अपने मौजूदा लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके सीबीएसई रिपोजिटरी से भी छात्रों के डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज हासिल कर सकते हैं। नियमित छात्रों के लिए प्रिंटेड मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।

प्राइवेट उम्मीदवारों को उनके डिजिटल दस्तावेज डिजीलॉकर के माध्यम से मिलेंगे, जबकि प्रिंटेड कॉपियां उनके पंजीकृत पते पर डाक द्वारा भेजी जाएंगी। इसके अलावा, दिल्ली ईस्ट और दिल्ली वेस्ट रीजनल ऑफिस के तहत आने वाले छात्रों के लिए अलग से मुद्रित दस्तावेज संबंधित परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। परिणाम के बाद की अन्य सेवाओं की जानकारी जल्द ही आधिकारिक सर्कुलर से दी जाएगी। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करने की सख्त हिदायत दी है।

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Gambhir Video: लॉर्ड्स की बालकनी में दिखा रोहित-गंभीर का याराना, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Rohit Sharma Gautam Gambhir lords balcony video: लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित शर्मा और गौतम गंभीर अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. पूर्व कप्तान और हेड कोच गौतम गंभीर लॉर्ड्स की बालकनी में एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते और हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आए. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया. Sat, 18 Jul 2026 22:28:12 +0530

  Videos
See all

RBI On Plastic Notes: निकला टेंडर..प्लास्टिक नोट बनाने में कितना खर्च? #shorts #rbi #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-18T18:25:47+00:00

Viral Video | सांप के चंगुल में फंसा नेवला, VIDEO VIRAL #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-18T18:25:58+00:00

Pakistan Army Attack: BLA का बड़ा हमला! 45 सैनिकों की हुई मौत | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-18T18:45:06+00:00

Owaisi UP Election : UP में मिशन 27 के लिए योगी Vs ओवैसी ! | UP Election 2027 | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-18T18:25:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers