Behari Lal Engineering IPO कल होगी लिस्ट, GMP से मिल रहे 36% से ज्यादा गेन के संकेत, जानें अलॉटमेंट और इश्यू की पूरी डिटेल
Behari Lal Engineering IPO Listing: इंटीग्रेटेड आयरन और स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Behari Lal Engineering के शेयर कल यानी बुधवार, 19 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रहे हैं. कंपनी का IPO अलॉटमेंट सोमवार 17 अगस्त को फाइनल हो चुका है. जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए हैं, उनके डीमैट अकाउंट में आज यानी मंगलवार, 18 अगस्त को शेयर क्रेडिट होने की उम्मीद है. जिन्हें शेयर नहीं मिले हैं, उन्हें आज ही रिफंड मिलने की भी उम्मीद है.
जबरदस्त सब्सक्रिप्शन रिस्पॉन्स
कंपनी का IPO बुधवार, 12 अगस्त से शुक्रवार, 14 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. बिडिंग पीरियड खत्म होने तक इश्यू को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. खासकर नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की तरफ से, जिनका हिस्सा 165.32 गुना भरा. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा भी 165.33 गुना बुक हुआ. रिटेल निवेशकों के सेगमेंट में सब्सक्रिप्शन रेट 53.27 गुना रहा. गौर करने वाली बात यह है कि इश्यू के तीसरे दिन ही Behari Lal Engineering IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस 108.44 गुना पहुंच गया था, जैसा कि BSE ने बताया.
यह भी पढ़ें- TATA Sons में 100 साल में पहली हुआ बड़ा बदलाव, स्थगित की गई AGM
रिजर्वेशन स्ट्रक्चर
Behari Lal Engineering IPO में पब्लिक इश्यू का 50% से ज्यादा हिस्सा QIB के लिए, 15% से कम नहीं हिस्सा NII के लिए, और कम से कम 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व नहीं किया गया था.
प्राइस बैंड और लॉट साइज
Behari Lal Engineering IPO का प्राइस बैंड 271 से 285 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया था, जिसका फेस वैल्यू 10 रुपये है. निवेशक इस मेनबोर्ड IPO के लिए 52 इक्विटी शेयरों के लॉट साइज और उसके बाद 52 शेयरों के मल्टीपल में आवेदन कर सकते थे.
Behari Lal Engineering IPO GMP आज का हाल
Behari Lal Engineering का आज का GMP +105 रुपये है. IPO प्राइस बैंड के अपर एंड और ग्रे मार्केट के मौजूदा प्रीमियम को देखते हुए, बिहारी लाल इंजीनियरिंग के शेयर की अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 390 रुपये प्रति शेयर आंकी गई है, जो 285 रुपये के IPO प्राइस से 36.84% ज्यादा है. पिछले 13 सेशन के ग्रे मार्केट एक्टिविटी के आधार पर, आज IPO का GMP बढ़ते रुझान में है, जो मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद दिखाता है. इस पूरी अवधि में एक्सपर्ट्स के मुताबिक GMP 0 रुपये से लेकर 105 रुपये के बीच घटता-बढ़ता रहा.
IPO की पूरी डिटेल
Behari Lal Engineering IPO में 93 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 73.20 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है. कंपनी फ्रेश इश्यू से मिली रकम का इस्तेमाल मुख्यतः अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं के विस्तार और अपग्रेडेशन के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर पर करेगी. इस रकम से नई मशीनरी और इक्विपमेंट, कंप्यूटर, प्रिंटर और दूसरे पेरिफेरल्स खरीदे जाएंगे, साथ ही पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ स्थित अपनी दोनों मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज में सिविल वर्क भी किया जाएगा.
कंपनी जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कहां करेगी?
कंपनी अपने विस्तार और एनर्जी-एफिशिएंसी पहल के तहत दोनों मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की भी योजना बना रही है. रकम का एक हिस्सा कुछ बकाया कर्ज चुकाने या प्री-पे करने में इस्तेमाल होगा, जबकि बाकी रकम सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए रखी जाएगी. Emkay Global Financial Services Ltd. इस इश्यू की बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि MUFG Intime India Pvt. Ltd. रजिस्ट्रार की भूमिका निभा रही है.
यह भी पढ़ें- IPO Review: मजबूत ग्रोथ के बावजूद Lalithaa Jewellery Mart में ये बड़ा रिस्क, निवेश से पहले जान लें पूरी बात
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.
RIMS में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती, रांची में नर्सिंग कॉलेज को स्थायी प्राचार्य तो मनोरोग विभाग में विशेषज्ञ की नियुक्ति
RIMS: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में नर्सिंग शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में दो अहम नियुक्तियां हुई हैं. रिम्स नर्सिंग कॉलेज को लंबे इंतजार के बाद स्थायी प्राचार्य मिल गई हैं. वहीं, मनोरोग विभाग में वृद्धावस्था मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई है. इन दोनों नियुक्तियों से संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था के साथ मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार की उम्मीद है.
रिम्स नर्सिंग कॉलेज में डॉ. शालिनी एस को प्राचार्य नियुक्त किया गया है. रिम्स प्रबंधन की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया गया है. नियुक्ति पत्र रिम्स निदेशक ने डीन, चिकित्सा अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रदान किया. डॉ. शालिनी एस फिलहाल टाटा मेन अस्पताल (TMH) कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जमशेदपुर में कार्यरत हैं। जरूरी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके जल्द रिम्स में योगदान देने की संभावना है.
पढ़ाई और प्रशिक्षण व्यवस्था को मिलेगा लाभ
स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति से रिम्स नर्सिंग कॉलेज की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है. इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, प्रशिक्षण, अनुशासन और दूसरी अकादमिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी. रिम्स प्रबंधन को उम्मीद है कि डॉ. शालिनी एस के अनुभव और नेतृत्व से नर्सिंग कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी. साथ ही, विद्यार्थियों के प्रशिक्षण और संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर करने में भी मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Jharkhand Govt: झारखंड में अब 15 मिनट में घर पहुंचेगा ब्लड, टोल-फ्री नंबर से मिलेगी सुविधा
मनोरोग विभाग को मिला वृद्धावस्था मनोरोग विशेषज्ञ
रिम्स के मनोरोग विभाग में भी नई नियुक्ति हुई है। डॉ. विद्या केएल ने सहायक प्राध्यापक के रूप में विभाग में योगदान दिया है. उन्होंने वृद्धावस्था मनोरोग (Geriatric Psychiatry) में डीएम की विशेषज्ञता हासिल की है. मनोरोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अजय बाखला ने डॉ. विद्या के योगदान पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि उनकी विशेषज्ञता से बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.
बुजुर्गों के लिए जल्द शुरू हो सकती है विशेष OPD
रिम्स में जल्द ही वृद्धावस्था मनोरोग के लिए विशेष ओपीडी शुरू करने की तैयारी है. इसके शुरू होने से वरिष्ठ नागरिकों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह, जरूरी जांच और उपचार की सुविधा एक ही जगह मिल सकेगी. बढ़ती उम्र में अवसाद, याददाश्त कमजोर होना, नींद से जुड़ी परेशानी और दूसरी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं आम हो सकती हैं। ऐसे मामलों में विशेषज्ञ की समय पर सलाह और उपचार काफी उपयोगी साबित हो सकता है. डॉ. शालिनी एस के अनुभव और नेतृत्व से नर्सिंग कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी.
एक साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा
रिम्स में हुई ये दोनों नियुक्तियां संस्थान के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं. एक ओर स्थायी प्राचार्य मिलने से नर्सिंग शिक्षा और प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर मनोरोग विभाग में विशेषज्ञ की नियुक्ति से बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य की विशेष सेवाओं को विस्तार देने का रास्ता साफ होगा. रिम्स प्रबंधन ने दोनों नव नियुक्त अधिकारियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और विशेषज्ञता से संस्थान की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर CM हेमंत सोरेन का युवाओं को भरोसा, बोले- आपकी मेहनत और भविष्य की पूरी सुरक्षा करेंगे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






