Comparison: मिडसाइज SUV खरीदने का है प्लान? जानें निसान टेकटन और हुंडई क्रेटा में कौन बेस्ट
SUV Comparison: निसान ने Tekton के जरिए भारतीय मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में दमदार वापसी की है। दूसरी ओर, हुंडई क्रेटा लंबे समय से इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली और लोकप्रिय SUVs में शामिल रही है। अगर आप नई मिडसाइज एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इंजन, फीचर्स, सेफ्टी और कीमत के आधार पर जानते हैं कि दोनों में से कौन-सी SUV बेहतर वैल्यू फॉर मनी साबित होती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Nissan Tekton के टॉप वेरिएंट में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं। इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल हैं। जहां 1.0-लीटर इंजन बेहतर माइलेज पर फोकस करता है, वहीं 1.3-लीटर इंजन ज्यादा पावर और बेहतर ड्राइविंग परफॉर्मेंस देता है।
वहीं Hyundai Creta इंजन विकल्पों के मामले में अधिक विकल्प उपलब्ध कराती है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। अलग-अलग इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कई चॉइस भी उपलब्ध हैं।
एक्सटीरियर डिजाइन
दोनों SUVs का डिजाइन मॉडर्न और प्रीमियम है। टॉप वेरिएंट्स में कनेक्टेड LED लाइटिंग, 18-इंच अलॉय व्हील्स, पावर्ड ORVMs और रूफ रेल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
हालांकि, Nissan Tekton में फ्रंट और रियर फॉग लैंप भी दिए गए हैं, जबकि Hyundai Creta में यह फीचर उपलब्ध नहीं है।
फीचर्स की तुलना
फीचर्स के मामले में Nissan Tekton में एयर प्यूरीफायर और पावर्ड टेलगेट जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं, जो इसे और प्रीमियम बनाते हैं।
दूसरी ओर Hyundai Creta कुछ मामलों में बढ़त हासिल करती है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ज्यादा स्पीकर्स वाला प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, मल्टी-वे पावर्ड फ्रंट सीट्स, ड्राइवर सीट मेमोरी फंक्शन, रीक्लाइनिंग रियर सीट्स, बॉस मोड और पीछे बैठे यात्रियों के लिए अतिरिक्त वायरलेस फोन चार्जर जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
ड्राइविंग मोड
दोनों SUVs में Eco ड्राइविंग मोड दिया गया है।
Nissan Tekton में Eco के अलावा Comfort मोड और अलग-अलग स्टीयरिंग मोड भी मिलते हैं।
वहीं Hyundai Creta में Normal, Eco और Sport ड्राइविंग मोड के साथ अलग-अलग ट्रैक्शन कंट्रोल मोड भी दिए गए हैं, जो विभिन्न सड़क परिस्थितियों में बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने में मदद करते हैं।
इसके अलावा दोनों के टॉप ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से दोनों SUVs काफी मजबूत हैं। इनमें 6 एयरबैग, पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
दोनों में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी दिया गया है। हालांकि, Nissan Tekton में यह सुविधा केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स तक सीमित है, जबकि Hyundai Creta के मैनुअल वेरिएंट्स में भी इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलता है।
कीमत
Nissan Tekton Tecna+ 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल MT की एक्स-शोरूम कीमत 16.49 लाख रुपये है, जबकि इसके DCT ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 18.59 लाख रुपये रखी गई है।
वहीं Hyundai Creta के टॉप SX(O) वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें इस प्रकार हैं—
1.5-लीटर NA पेट्रोल MT – 17.27 लाख रुपये
1.5-लीटर NA पेट्रोल CVT – 18.68 लाख रुपये
1.5-लीटर डीजल MT – 18.85 लाख रुपये
1.5-लीटर डीजल AT – 19.77 लाख रुपये
1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल DCT – 19.91 लाख रुपये
कौन-सी SUV खरीदें?
अगर आपकी प्राथमिकता दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन, प्रतिस्पर्धी कीमत और कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स हैं, तो Nissan Tekton एक बेहतर विकल्प हो सकती है।
वहीं अगर आप ज्यादा इंजन विकल्प, प्रीमियम केबिन, एडवांस कम्फर्ट फीचर्स और मजबूत ब्रांड वैल्यू चाहते हैं, तो Hyundai Creta आज भी इस सेगमेंट की सबसे संतुलित और भरोसेमंद SUVs में से एक मानी जाती है।
(मंजू कुमारी)
Electric Scooter: एथर के 450S, 450X और रिज्टा स्कूटर हुए अपडेट, जानें बैटरी पैक और रेंज
Electric Scooter: एथर एनर्जी समय-समय पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों को नए अपडेट और फीचर्स के साथ पेश करती रहती है, ताकि ग्राहकों को बेहतर तकनीक और नया अनुभव मिल सके। हाल ही में कंपनी ने 450X Overtones Series लॉन्च की थी। इसके अलावा 450X, 450 Apex और Rizta Z के लिए वॉइस कमांड फीचर भी उपलब्ध कराया गया है। अब कंपनी ने Rizta और 450 सीरीज के स्कूटरों में बैटरी पैक विकल्पों में अहम बदलाव किए हैं।
Rizta में बदले बैटरी पैक विकल्प
पहले Ather Rizta केवल NMC (Nickel Manganese Cobalt) बैटरी पैक के साथ उपलब्ध था। इसमें 2.9kWh और 3.7kWh NMC बैटरी पैक के विकल्प मिलते थे, जिनकी IDC-प्रमाणित रेंज क्रमशः 123 किमी और 159 किमी थी।
अब कंपनी ने छोटे बैटरी पैक वाले Rizta वेरिएंट्स के लिए नया 2.7kWh LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी पैक भी शामिल कर दिया है। हालांकि LFP बैटरी की एनर्जी डेंसिटी NMC के मुकाबले कम होती है, फिर भी यह 123 किमी की वही IDC रेंज देने में सक्षम है जो 2.9kWh NMC बैटरी के साथ मिलती है।
कंपनी ने 2.9kWh NMC बैटरी पैक को बंद नहीं किया है। यानी छोटे बैटरी पैक वाले Rizta वेरिएंट अब LFP या NMC, दोनों प्रकार की बैटरी सेल्स के साथ उपलब्ध होंगे।
3.5kWh बैटरी पैक ने ली 3.7kWh यूनिट की जगह
Ather ने Rizta के बड़े 3.7kWh NMC बैटरी पैक को हटाकर नया 3.5kWh NMC बैटरी पैक पेश किया है। बैटरी तकनीक में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसके बावजूद नए पैक के साथ IDC-प्रमाणित रेंज बढ़कर 161 किमी हो गई है, जबकि पहले 3.7kWh बैटरी पैक के साथ यह 159 किमी थी।
चार्जिंग और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं
कंपनी के अनुसार, Rizta में LFP या NMC किसी भी बैटरी पैक का इस्तेमाल करने से स्कूटर की परफॉर्मेंस, चार्जिंग स्पीड या राइडिंग अनुभव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
450S और 450X को भी मिला नया बैटरी पैक
Rizta की तरह Ather 450S और 450X के बड़े बैटरी वेरिएंट्स में भी अब नया 3.5kWh NMC बैटरी पैक दिया गया है, जिसने पुराने 3.7kWh यूनिट की जगह ली है। कंपनी का कहना है कि इन मॉडलों की परफॉर्मेंस, चार्जिंग टाइम और रेंज पहले जैसी ही रहेगी। वहीं 2.9kWh NMC बैटरी पैक वाले 450S और 450X वेरिएंट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अब मिलेगा ज्यादा तेज पोर्टेबल चार्जर
Ather ने 450S और 450X के बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट्स के साथ नया 900W पोर्टेबल चार्जर भी पेश किया है। यह पुराने 700W चार्जर की तुलना में अधिक तेजी से चार्जिंग करता है। नए चार्जर की मदद से बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 3 घंटे 12 मिनट लगते हैं, जबकि पहले यही काम करीब 4 घंटे 30 मिनट में पूरा होता था।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi