Electric Scooter: एथर के 450S, 450X और रिज्टा स्कूटर हुए अपडेट, जानें बैटरी पैक और रेंज
Electric Scooter: एथर एनर्जी समय-समय पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों को नए अपडेट और फीचर्स के साथ पेश करती रहती है, ताकि ग्राहकों को बेहतर तकनीक और नया अनुभव मिल सके। हाल ही में कंपनी ने 450X Overtones Series लॉन्च की थी। इसके अलावा 450X, 450 Apex और Rizta Z के लिए वॉइस कमांड फीचर भी उपलब्ध कराया गया है। अब कंपनी ने Rizta और 450 सीरीज के स्कूटरों में बैटरी पैक विकल्पों में अहम बदलाव किए हैं।
Rizta में बदले बैटरी पैक विकल्प
पहले Ather Rizta केवल NMC (Nickel Manganese Cobalt) बैटरी पैक के साथ उपलब्ध था। इसमें 2.9kWh और 3.7kWh NMC बैटरी पैक के विकल्प मिलते थे, जिनकी IDC-प्रमाणित रेंज क्रमशः 123 किमी और 159 किमी थी।
अब कंपनी ने छोटे बैटरी पैक वाले Rizta वेरिएंट्स के लिए नया 2.7kWh LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी पैक भी शामिल कर दिया है। हालांकि LFP बैटरी की एनर्जी डेंसिटी NMC के मुकाबले कम होती है, फिर भी यह 123 किमी की वही IDC रेंज देने में सक्षम है जो 2.9kWh NMC बैटरी के साथ मिलती है।
कंपनी ने 2.9kWh NMC बैटरी पैक को बंद नहीं किया है। यानी छोटे बैटरी पैक वाले Rizta वेरिएंट अब LFP या NMC, दोनों प्रकार की बैटरी सेल्स के साथ उपलब्ध होंगे।
3.5kWh बैटरी पैक ने ली 3.7kWh यूनिट की जगह
Ather ने Rizta के बड़े 3.7kWh NMC बैटरी पैक को हटाकर नया 3.5kWh NMC बैटरी पैक पेश किया है। बैटरी तकनीक में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसके बावजूद नए पैक के साथ IDC-प्रमाणित रेंज बढ़कर 161 किमी हो गई है, जबकि पहले 3.7kWh बैटरी पैक के साथ यह 159 किमी थी।
चार्जिंग और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं
कंपनी के अनुसार, Rizta में LFP या NMC किसी भी बैटरी पैक का इस्तेमाल करने से स्कूटर की परफॉर्मेंस, चार्जिंग स्पीड या राइडिंग अनुभव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
450S और 450X को भी मिला नया बैटरी पैक
Rizta की तरह Ather 450S और 450X के बड़े बैटरी वेरिएंट्स में भी अब नया 3.5kWh NMC बैटरी पैक दिया गया है, जिसने पुराने 3.7kWh यूनिट की जगह ली है। कंपनी का कहना है कि इन मॉडलों की परफॉर्मेंस, चार्जिंग टाइम और रेंज पहले जैसी ही रहेगी। वहीं 2.9kWh NMC बैटरी पैक वाले 450S और 450X वेरिएंट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अब मिलेगा ज्यादा तेज पोर्टेबल चार्जर
Ather ने 450S और 450X के बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट्स के साथ नया 900W पोर्टेबल चार्जर भी पेश किया है। यह पुराने 700W चार्जर की तुलना में अधिक तेजी से चार्जिंग करता है। नए चार्जर की मदद से बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 3 घंटे 12 मिनट लगते हैं, जबकि पहले यही काम करीब 4 घंटे 30 मिनट में पूरा होता था।
(मंजू कुमारी)
Hybrid SUV: भारत में जल्द दस्तक देगी किआ की नई 7-सीटर हाइब्रिड एसयूवी, जानें अपडेट
Hybrid SUV: भारतीय बाजार में जल्द ही किआ सोरेंटो हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च होने वाली है। किआ ने एक टीजर जारी किया है, जिसमें नई हाइब्रिड एसयूवी की झलक दिखाई है। माना जा रहा है कि यह अपकमिंग किआ सोरेंटो हाइब्रिड हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने इस SUV की अनऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट या ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की है।
प्रीमियम फीचर्स से लैस होगा केबिन
2026 Kia Sorento Hybrid का इंटीरियर प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स से लैस हो सकता है। 7-सीटर SUV में 12.3-इंच की दो स्क्रीन वाला डुअल-डिस्प्ले सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए होगी।
इसके अलावा, SUV में फोर-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, प्रीमियम लेदर गियर नॉब, टच-बेस्ड HVAC कंट्रोल पैनल, वॉल्यूम और फैन स्पीड के लिए रोटरी डायल, मेटल फिनिश पैडल्स और डुअल-टोन केबिन थीम मिलने की संभावना है।
फीचर लिस्ट में लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कई अन्य प्रीमियम सुविधाएं भी शामिल हो सकती हैं।
दमदार और प्रीमियम डिजाइन
नई Kia Sorento Hybrid का डिजाइन मजबूत और बॉक्सी SUV स्टाइल पर आधारित होगा। फ्रंट में Y-शेप LED DRLs दिए जाएंगे, जो टर्न इंडिकेटर का भी काम करेंगे। इनके साथ वर्टिकल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, Kia की सिग्नेचर ब्लैक टाइगर-नोज ग्रिल, बड़े एयर डैम और ब्लैक-आउट ग्रिल इसे आकर्षक लुक देंगे।
साइड और रियर प्रोफाइल
SUV के साइड प्रोफाइल में पूरी लंबाई तक ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, चौड़े व्हील आर्च और 19-इंच के अलॉय व्हील मिलने की उम्मीद है। वहीं पीछे की ओर C-शेप LED टेललाइट्स, रूफ स्पॉइलर, टेलगेट पर Kia की बैजिंग और शार्क-फिन एंटीना इसे प्रीमियम फिनिश देंगे।
इंजन और पावरट्रेन
Kia ने फिलहाल भारतीय मॉडल के इंजन विकल्पों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में Sorento तीन पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
2.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन
2.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन
1.6-लीटर टर्बो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन
उम्मीद की जा रही है कि भारत में Kia Sorento को मुख्य रूप से स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी पेट्रोल इंजन का विकल्प भी पेश कर सकती है। यदि ऐसा होता है, तो Sorento Hybrid भारतीय प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में Toyota Fortuner, MG Majestor और अन्य प्रीमियम SUVs के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती है।
(मंजू कुमारी)

Haribhoomi