A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

EXPLAINER: क्या सचमुच रिटायर होने पर मजबूर हैं रोहित शर्मा? BCCI के मना करने के बाद भी क्यों जारी है चर्चा...

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की रिपोर्ट्स से सोशल मीडिया भरा पड़ा है. रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आई थी कि लॉर्ड्स में खेला जाने वाला वनडे मैच रोहित के करियर का आखिरी वनडे होगा. मगर, फिर बीसीसीआई की ओर से बयान जारी किया गया है कि ऐसा नहीं होने वाला है और लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं होगा. हालांकि, इसके बाद अभी भी फैंस को चिंता है कि ऐसा हो सकता है कि इसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया जाए. तो आइए इस आर्टिकल में बताते हैं कि कब, कहां से और क्या-क्या बयान सामने आ रहे हैं...

रिपोर्ट में सामने आई रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की बात

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की रिपोर्ट्स ने फैंस की चिंता बढ़ा दी. रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आई कि इंग्लैंड के साथ खेली जा रही सीरीज खत्म होने के बाद रोहित शर्मा टीम इंडिया के आगे के प्लान का हिस्सा नहीं होंगे और इस खबर ने आते ही सनसनी मचा दी.

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया के सिलेक्टर्स ने पिछले हफ्ते हेड कोच गौतम गंभीर के साथ रोहित शर्मा से बात की और आगे का प्लान बताया. सिलेक्शन कमेटीयुवा खिलाड़ियों को वनडे में मौका देना चाहती है, जो टीम में आने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे हैं. इस बात से यह साफ होता है कि सेलेक्शन कमेटी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए शर्मा को टीम में शामिल करने पर विचार नहीं कर रही है. हालांकि, फिटनेस पर काम करने के बाद रोहित खेलना जारी रखना चाहते थे.

बीसीसीआई की तरफ से सामने आया बयान

लगातार क्रिकेट के गलियारों में रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों के बीच बीसीसीआई ने बयान जारी कर दिया. जी हां, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफतौर पर कहा है कि लॉर्ड्स वनडे रोहित के करियर का आखिरी वनडे नहीं होने वाला है और वह टीम का हिस्सा बने रहेंगे.

देवजीत सैकिया ने PTI से खास बातचीत में कहा, ‘रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाए जा रहे हैं. मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉडर्स पर अपना आखिरी मैच खेलेगा. रोहित भारतीय वनडे टीम का नियमित सदस्य है और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिए खेलता रहेगा. दूसरे शब्दों में, लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है.’

अभी भी फैंस को है टेंशन

भले ही बीसीसीआई ने क्लीयर कर दिया है कि लॉर्ड्स वनडे मैच रोहित शर्मा का आखिरी वनडे नहीं होगा. मगर, इस बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ का कहना है कि बीसीसीआई ने बयान इसलिए दिया है, ताकि लगातार हो रही चर्चा खत्म हो सके. वहीं, कुछ का कहना है कि संभव है कि लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी न हो, लेकिन सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट रोहित को अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए नहीं देख रहे हैं, जिसकी वजह से वह टीम से बाहर हो सकते हैं.

रोहित शर्मा के पेरेंट्स के आने की है खबर

रिपोर्ट्स की मानें, तो रोहित शर्मा के माता-पिता लंदन पहुंच चुके हैं और वह भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे मैच के दौरान स्टैंड्स में मौजूद रहेंगे. ये बात किसी से छिपी नहीं है कि रोहित के माता-पिता को कम ही स्टेडियम में देखा जाता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना है कि हिटमैन के माता-पिता का लंदन पहुंचना, कहीं रोहित को फेयरवेल देने का इशारा तो नहीं.

अजीत अगरकर भी पहुंचे हैं लंदन

कुछ रिपोर्ट्स सामने आई कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर लंदन में टीम इंडिया के होटल पहुंच चुके हैं. इससे यह चर्चा और तेज है कि रोहित अपने करियर को यादगार अंदाज में अलविदा कह सकते हैं. फैंस का कहना है कि रोहित वर्ल्ड कप तक 40 साल के हो जाएंगे. फैंस को यह डर भी है कि उनकी मौजूदा फॉर्म उन्हें लॉर्ड्स में करियर के आखिरी मैच की ओर धकेल सकती है.

रोहित शर्मा के वनडे रिकॉर्ड

रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. भारत के लिए अब तक 287 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 279 पारियों में 48.58 के औसत और 92.77 की स्ट्राइक रेट 11757 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 33 शतक और 3 दोहरे शतक लगाए हैं. वहीं, 62 अर्धशतक भी लगाए हैं. बताते चलें, 

रोहित शर्मा ने सबसे पहले 29 जून 2024 को भारत के टी20 विश्व कप जीतने के तुरंत बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की. इसके बाद उन्होंने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान किया.

रोहित शर्मा के 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड

1. वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है. हिटमैन ने 2014 में ईडन-गार्डन्स श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 264 रन बनाए थे.

2. रोहित शर्मा वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन, 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन और 2017 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रन बनाए.

3. रोहित ने 2019 वनडे विश्व कप में 9 मैचों में 5 शतक लगाए और इसी के साथ वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.

4. रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने. उन्होंने इस फॉर्मेट में कई मैच जिताऊ पारियां खेलकर भारत को यादगार जीत दिलाई.

5. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप का खिताब जीता. इसके साथ ही वह एमएस धोनी के बाद भारत को टी20 विश्व कप जिताने वाले दूसरे कप्तान बने.

ये भी पढ़ें: 'रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी संन्यास का ऐलान कर दें...', पाकिस्तान से आया खून खौलाने वाला बयान

Continue reading on the app

राजधानी रांची के ट्रैफिक को लगेंगे पंख, 5 साल में 10 नए फ्लाईओवर देंगे विकास को रफ्तार

Ranchi News: आने वाले पांच वर्षों में रांची की सड़कों पर ट्रैफिक जाम काफी हद तक कम हो सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राजधानी में 10 नए फ्लाइओवर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने विस्तृत योजना तैयार की है। इन फ्लाइओवरों का निर्माण कांटाटोली-नेवरी, बरियातू रोड, कांके रोड, हरमू नदी किनारे, मेकन-बिरसा चौक और डीपीएस रूट जैसे प्रमुख इलाकों में किया जाएगा।

इनमें से नौ फ्लाइओवरों के निर्माण पर करीब 3,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। हालांकि, जमीन अधिग्रहण, बिजली-पानी जैसी सुविधाओं के स्थानांतरण (यूटिलिटी शिफ्टिंग) और अन्य कार्यों पर अलग से खर्च होगा, जिससे कुल लागत और बढ़ सकती है। वहीं, कांटाटोली से नेवरी तक बनने वाले फ्लाइओवर की योजना पर जल्द ही मुख्यमंत्री के सामने प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा।

डीपीआर हो गई तैयार

रांची में प्रस्तावित फ्लाइओवर परियोजनाओं पर काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि अगले दो वर्षों में इनमें से कई योजनाएं जमीन पर उतरने लगेंगी। पथ निर्माण विभाग ने संबंधित कंपनियों की मदद से सभी प्रस्तावित फ्लाइओवरों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली है।

बस तकनीकी मंजूरी मिलना बाकी

फिलहाल कुछ परियोजनाओं को तकनीकी मंजूरी मिलनी बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद इन्हें मुख्यमंत्री के सामने पेश किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव राज्य योजना प्राधिकृत समिति के पास जाएगा और वहां से हरी झंडी मिलने के बाद मंत्रिपरिषद से प्रशासनिक स्वीकृति ली जाएगी। सभी मंजूरियां पूरी होने के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे और फिर निर्माण कार्य शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Tourism: अब डिजिटल सफर से चमकेगा झारखंड का पर्यटन, EaseMyTrip के साथ हुआ बड़ा समझौता

 

ये हैं प्रस्तावित 10 फ्लाईओवर

रांची में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़े फ्लाइओवर बनाने की योजना तैयार की गई है। सबसे बड़ा फ्लाइओवर कांके रोड पर प्रस्तावित है, जो एपीएन शाहदेव चौक से रिनपास होते हुए रिंग रोड तक बनेगा। इसकी लंबाई करीब 8.5 किलोमीटर होगी और इस पर लगभग 850 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

वहीं, बरियातू रोड पर करमटोली स्थित लोकायुक्त भवन से रिम्स होते हुए सेवन डे हॉस्पिटल तक करीब 5.2 किलोमीटर लंबा फोरलेन फ्लाइओवर बनाया जाएगा। इस परियोजना को तकनीकी मंजूरी मिल चुकी है और इसकी अनुमानित लागत 625 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा हिनू ओवरब्रिज से धुर्वा के जगन्नाथपुर मंदिर तक स्वर्णरेखा नदी के किनारे करीब 5 किलोमीटर लंबा फ्लाइओवर बनाने की योजना है, जिस पर लगभग 470 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, हरमू मुक्तिधाम से रेडिसन ब्लू तक हरमू नदी के दोनों किनारों पर करीब 2.2 किलोमीटर लंबा फ्लाइओवर प्रस्तावित है, जिसकी अनुमानित लागत 250 करोड़ रुपये है। इस परियोजना की व्यवहार्यता रिपोर्ट (फिजिबिलिटी रिपोर्ट) तैयार हो चुकी है।

सबसे महत्वाकांक्षी योजना कांटाटोली से नेवरी तक फ्लाइओवर बनाने की है। इसे अलग-अलग चरणों में कोकर चौक और बूटी मोड़ होते हुए नेवरी तक विकसित किया जाएगा। इस परियोजना का प्रस्तुतीकरण जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार का 'विजन 2050' परामर्श, दिल्ली से सीएम हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

 

17 फ्लाईओवर से मिलेगी रफ्तार

रांची आने वाले वर्षों में फ्लाइओवरों का शहर बन सकता है। राजधानी में पहले से सिरमटोली-मेकन चौक, कांटाटोली-बहुबाजार और रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर जैसे बड़े फ्लाइओवर तैयार हो चुके हैं। वहीं, बहुबाजार से सिरमटोली तक कनेक्टिंग फ्लाइओवर का निर्माण जारी है, जिसे इस साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा करमटोली चौक से चिरौंदी, अरगोड़ा चौक और हरमू चौक से रातू रोड चौक तक बनने वाले नए फ्लाइओवरों के टेंडर भी जारी हो चुके हैं और इनके निर्माण की शुरुआत अक्टूबर से होने की संभावना है। अगर प्रस्तावित 10 नए फ्लाइओवर भी बन जाते हैं, तो राजधानी रांची में कुल 17 फ्लाइओवर हो जाएंगे, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

क्या बोले जिम्मेदार?

पथ निर्माण विभाग का कहना है कि रांची की सड़क व्यवस्था को आधुनिक बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने बताया कि राजधानी में अब तक तीन फ्लाइओवर बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि एक फ्लाइओवर का निर्माण जारी है। इसके अलावा तीन और नए फ्लाइओवरों का निर्माण शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है और कई अन्य परियोजनाओं पर भी तेजी से काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि राज्य के दूसरे जिलों में भी सड़क संपर्क बेहतर बनाने के लिए फ्लाइओवर और फोरलेन सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इससे लोगों का सफर आसान होगा और ट्रैफिक की समस्या भी कम होगी। 

Continue reading on the app

  Sports

Indian Cricket Team: यशस्वी को मौका देना चाहता था मैनेजमेंट, जिद पर अड़ गए रोहित शर्मा, फिर क्या हुआ?

Rohit Sharma ODI: रोहित शर्मा से कथित तौर पर टीम मैनेजमेंट ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से आराम करने का अनुरोध किया था, ताकि यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सके. हालांकि, रोहित ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया. इसके बाद यशस्वी को टीम में शामिल करने के लिए कप्तान शुभमन गिल को बल्लेबाजी क्रम में नंबर-3 पर उतरना पड़ा. Sat, 18 Jul 2026 16:25:19 +0530

  Videos
See all

CJP Protest Latest News : Jantar Mantar पर Abhijeet Dipke बने निशाना | Sonam Wangchuk | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-18T11:46:27+00:00

Bulldozer In Bengal:अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर! | Abhishek Banerjee Office Bulldozer #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-18T11:44:13+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | Hydrogen Train: जालंधर कैंट स्टेशन में क्या-क्या बदला? #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-18T11:46:18+00:00

Sonam Wangchuk News LIVE: सीधा जंतर मंतर से ताजा अपडेट LIVE | Delhi Police | CJP | Hindi News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-18T11:46:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once