Responsive Scrollable Menu

BJP विधायक ने माता सीता को बताया ‘मौत का सामान’:बोले- युद्धों में पुरुष मरे, महिलाएं नहीं; महिला विधायक ने टोका, बोलीं- महिलाओं ने भी बलिदान दिए

मध्य प्रदेश के गुना में मंगलवार को राज्य स्तरीय बलराम महोत्सव में बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने माता सीता को ‘मौत का सामान’ बताया। शाक्य ने रामायण, महाभारत और अन्य युद्धों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन युद्धों में पुरुष मारे गए, एक भी महिला नहीं मरी। पन्नालाल शाक्य की बात सुनकर मंच पर बैठीं चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने बीच में टोका। उन्होंने कहा- भाई साहब आप गलत बोल रहे हैं। नहीं भाईसाहब, ऐसा नहीं है। ये तो गलत बात है। महिलाओं ने भी बलिदान दिए हैं। मैं भी महिला हूं। महिलाओं की बलिदान को भूल रहे हैं। शाक्य बोले- रामायण के युद्ध में महिला नहीं मरी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पन्नालाल शाक्य ने रामायण का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि रावण को उसके भाई ने समझाया था कि पराई स्त्री को ले जाना गलत है। उसे सम्मान के साथ वापस भेज देना चाहिए। इसके बाद शाक्य ने कहा कि रामायण के युद्ध में कोई महिला नहीं मरी, बल्कि पुरुष ही मरे। महाभारत का उदाहरण देकर बोले- एक करोड़ पुरुष मारे गए शाक्य ने महाभारत के युद्ध का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि महाभारत के युद्ध में एक करोड़ पुरुष मारे गए, जबकि महिलाएं नहीं मरीं। उन्होंने कहा कि इस बात को समझने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता का उदाहरण दिया। शाक्य ने कहा कि संयोगिता के कारण पृथ्वीराज चौहान के 55 सामंत कन्नौज से दिल्ली तक मारे गए। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में भी पुरुष मरे, महिलाएं नहीं। महिला विधायक ने मंच से ही टोका प्रियंका पेंची की आपत्ति के बावजूद शाक्य अपनी बात पर कायम रहे। उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत सारी किताबें पढ़ी हैं और उन्हें पता है कि कहां क्या हुआ है। इसके बाद उन्होंने प्रियंका पेंची से बैठने के लिए कहा। दोनों विधायकों के बीच मंच पर हुई इस बहस की चर्चा कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी होती रही। महिलाओं के बलिदान को लेकर पन्नालाल शाक्य के बयान और प्रियंका पेंची की तत्काल आपत्ति कार्यक्रम में चर्चा का प्रमुख विषय रही। शाक्य ने प्राकृतिक खेती अपनाने की बात कही कार्यक्रम में पन्नालाल शाक्य ने प्राकृतिक खेती अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विदेशी खाद के ज्यादा इस्तेमाल से जमीन खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि जिस धरती पर खेती करके अन्न पैदा किया जाता है, उसके प्रति गौरव और सम्मान का भाव होना चाहिए। उन्होंने किसानों से अपनी जमीन को बंजर होने से बचाने की बात कही। नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम बलराम महोत्सव का आयोजन गुना की नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और किसान मौजूद रहे। किसानों को किया गया सम्मानित बलराम महोत्सव के दौरान कई किसानों को सम्मानित भी किया गया। डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर ने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक खेती की जानकारी दी। उन्होंने गुलाब और थाई अमरूद की खेती के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का स्वागत भाषण डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर संजीव शर्मा ने दिया। …………………………………… यह खबर भी पढ़ें विधायक प्रीतम लोधी ने 13 गुर्जरों के हत्यारे डकैत को बताया दोस्त शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने 13 गुर्जरों को लाइन में खड़ा कर गोलियों से भून देने वाले कुख्यात डकैत को अपना दोस्त बताया। उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर डकैत रामबाबू गड़रिया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

सचिन ने तोड़ा डर, कोहली ने किया राज, एबी डीविलियर्स ने बताया तेज पिचों पर कौन है असली 'बॉस'

Sachin Tendulkar vs Virat Kohli: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स का मानना है कि सचिन तेंदुलकर ने उपमहाद्वीप के बल्लेबाजों को उछाल भरी और तेज पिचों पर सफल होने का रास्ता दिखाया था, लेकिन विराट कोहली ने उस प्रभाव को नए स्तर पर पहुंचाया. डीविलियर्स के अनुसार, सीमिंग और बाउंसी हालातों में कोहली का दबदबा सचिन से भी अधिक मजबूत रहा. साथ ही उन्होंने युवा बल्लेबाजों, खासकर केएल राहुल को विदेशी दौरों पर शतकों को 180 या उससे बड़े स्कोर में बदलने की अहम सलाह दी. Thu, 20 Aug 2026 16:06:14 +0530

  Videos
See all

नेपाल में आतंकी नेटवर्क की आहट? यहां इस मौलाना का क्या काम ? #terrorism #tablighijamaat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T11:15:15+00:00

Iran America War Update: ट्रंप की करीबी नताली जो ईरान के खिलाफ अगलती है जहर ? | N18G |Mayank Mishara #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T11:10:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers