मुंबई पहुंचीं कंगना रनौत, सिद्धिविनायक और मुंबा देवी के दरबार में टेका माथा; तस्वीरें हुईं वायरल
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने मंगलवार को मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
Appe Cake Recipe: बच्चों को टिफिन में दें कुछ नया, बिना ओवन ऐसे बनाएं सॉफ्ट केसर बादाम अप्पे केक
Kesar Badam Appe Cake Recipe: रोज नाश्ते में कुछ नया बनाने का मन हो, लेकिन ओवन न हो तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। केसर बादाम अप्पे केक एक ऐसी आसान रेसिपी है, जिसे आप अप्पे पैन की मदद से घर पर ही बना सकते हैं।
सूजी, दूध, केसर और बादाम से तैयार ये छोटे-छोटे केक स्वाद में शानदार लगते हैं। इन्हें नाश्ते, बच्चों के टिफिन या शाम की चाय के साथ सर्व किया जा सकता है। जानिए बिना ओवन केसर बादाम अप्पे केक बनाने का आसान तरीका।
केसर बादाम अप्पे केक के लिए सामग्री
- 1 कप सूजी (रवा)
- जरूरत के अनुसार मैदा
- जरूरत के अनुसार दूध
- पिसी हुई चीनी
- 1-2 चम्मच घी या तेल
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- कुछ केसर के रेशे
- बारीक कटे बादाम
- 1 चुटकी इलायची पाउडर
- जरूरत के अनुसार पानी
- बादाम की कतरन
- केसर के रेशे
कैसे बनाएं केसर बादाम अप्पे केक?
1. सबसे पहले केसर वाला दूध तैयार करें
एक कटोरी में थोड़ा गुनगुना दूध लें। इसमें केसर के कुछ रेशे डालकर कुछ मिनट के लिए रख दें। इससे केसर का रंग और खुशबू दूध में अच्छी तरह घुल जाएगी।
2. तैयार करें अप्पे केक का बैटर
एक बड़े बाउल में सूजी, मैदा, पिसी चीनी, इलायची पाउडर और बेकिंग पाउडर डालें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए बैटर तैयार करें। इसके बाद केसर वाला दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
बैटर को अच्छी तरह फेंटें, ताकि इसमें कोई गांठ न रहे। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डाल सकते हैं। अब इसमें बारीक कटे बादाम डालकर मिला दें। बैटर को कुछ देर के लिए रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल सके।
ध्यान रखें: बैटर न बहुत पतला हो और न बहुत ज्यादा गाढ़ा। इसकी कंसिस्टेंसी ऐसी रखें कि बैटर आसानी से अप्पे पैन के सांचों में डाला जा सके।
3. अप्पे पैन को गर्म करें
अब गैस पर अप्पे पैन रखें और इसे धीमी से मध्यम आंच पर गर्म करें। हर सांचे में थोड़ा-सा घी या तेल लगाएं। इसके बाद तैयार बैटर को एक-एक करके सांचों में डालें सांचों को पूरा न भरें, क्योंकि पकने के दौरान बैटर फूल सकता है।
4. दोनों तरफ से पकाएं
ऊपर से चाहें तो थोड़ी बादाम की कतरन डालें। अब अप्पे पैन को ढककर धीमी आंच पर कुछ मिनट पकने दें। केक अंदर से पके हैं या नहीं, यह देखने के लिए बीच में टूथपिक डालकर चेक करें। अगर टूथपिक साफ निकलती है, तो अप्पे केक तैयार हैं।
बिना ओवन बन जाएगा ये केक
इस रेसिपी की खास बात यही है कि इसके लिए ओवन की जरूरत नहीं पड़ती। अप्पे पैन में ही बैटर को छोटे-छोटे हिस्सों में पकाकर सॉफ्ट और सुनहरे अप्पे केक तैयार किए जा सकते हैं।
ऐसे करें सर्व
तैयार केसर बादाम अप्पे केक को प्लेट में निकालें। ऊपर से बादाम की कतरन और थोड़े केसर के रेशे डालकर सजाएं। इन्हें गर्मागर्म चाय, कॉफी या दूध के साथ सर्व किया जा सकता है। बच्चों के टिफिन के लिए बना रहे हैं तो इन्हें छोटे हिस्सों में पैक करना भी आसान रहेगा।
बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- बस बैटर की कंसिस्टेंसी सही रखें।
- एपे पैन को अच्छी तरह गर्म करें।
- धीमी आंच पर दोनों तरफ से पकाएं।
यह भी पढ़ें: नाश्ते के लिए झटपट तैयार करें सूजी उपमा, इस छोटी-सी ट्रिक से बनेगा एकदम परफेक्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
Haribhoomi









