'जय श्री राम' का नारा और महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, जंतर मंतर पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो
CJP Proptest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी. महिला ने उनके पास पहुंचकर थप्पड़ मारने की भी कोशिश की, जिसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए हंगामा मच गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला अचानक दीपके के करीब पहुंचकर उन पर स्याही फेंकती दिखाई दे रही है.
पिछले 20 दिनों से जंतर मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन में शनिवार को काफी हलचल देखने को मिली. 21वें दिन यानी शनिवार को सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जबरन उठाकर हॉस्पिटल ले गई. साथ ही लोगों को जंतर मंतर छोड़ने की हिदायत दी. इसके बाद अभिजीत दीपके के समर्थकों के साथ भूख हड़ताल शुरू कर दी. वह अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे तभी एक महिला ने दीपके पर स्याही फेंक दी.
#WATCH | Delhi: Moment when ink was thrown at the founding president of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, during the protest at Jantar Mantar pic.twitter.com/okqNkjXNC7
— ANI (@ANI) July 18, 2026
यह घटना ऐसे समय हुई जब जंतर-मंतर पर पहले से ही तनाव का माहौल था. शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उनकी बिगड़ती तबीयत के चलते सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद अभिजीत दीपके ने खुद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया। इसी दौरान उन पर स्याही फेंकने की घटना सामने आई.
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को हटाने के बाद CJP का बड़ा फैसला, जंतर मंतर पर छात्रों की भी जुटी भारी भीड़
थप्पड़ मारने की भी हुई कोशिश
समर्थकों को संबोधित कर रहे दीपके के पास एक महिला पहुंची और उन पर स्याही फेंक दी. आरोप है कि महिला ने उन्हें थप्पड़ मारने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद वॉलंटियर्स ने तुरंत उसे पकड़ लिया. इसके बाद कुछ देर के लिए प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
यह भी पढ़ें: Sonam Wangchuk Live Updates: सोनम वांगचुक को सफदरजंग से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की उनकी पत्नी ने की मांग
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की 'द इंडिया स्टोरी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक फिल्म
The India Story Trailer Out: 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न इन प्रोग्रेस' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, जो कीटनाशक आधारित खेती और उसके समाज पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों जैसे बेहद अहम मुद्दे को सामने लाता है. काजल अग्रवाल (Kajal aggarwal ) और श्रेयस तलपड़े ( Shreyas Talpade) स्टारर यह फिल्म एक रोमांचक कहानी के जरिए उन सच्चाइयों को उजागर करती है, जो करोड़ों लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित करती हैं. दमदार ड्रामा, प्रभावशाली अभिनय और सामाजिक संदेश से भरपूर यह ट्रेलर साहस, न्याय और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी की झलक पेश करता है.
24 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
ज़ी स्टूडियोज़ और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्माण सागर बी. शिंदे ने किया है. 'द इंडिया स्टोरी' 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दर्शकों के सामने आएगी.
ट्रेलर में दिखाई दी सच्चाई, साहस और संघर्ष की इस ताकतवर यात्रा
फिल्म के निर्देशक चेतन डीके ने ट्रेलर के बारे में कहते हैं, "द इंडिया स्टोरी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी बातचीत की शुरुआत है, जो आज बेहद ज़रूरी है. इस कहानी के माध्यम से हमने उस समस्या पर रोशनी डालने की कोशिश की है, जो चुपचाप हर घर को प्रभावित कर रही है. ट्रेलर सच्चाई, साहस और संघर्ष की इस ताकतवर यात्रा की एक झलक है. हमें उम्मीद है कि यह दर्शकों को सोचने, सवाल उठाने और अपने आसपास की हकीकत को समझने के लिए प्रेरित करेगा."
इसके अलावा काजल अग्रवाल ने फिल्म को लेकर कहा, "द इंडिया स्टोरी का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास और अर्थपूर्ण अनुभव रहा. मेरा किरदार हर मुश्किल के बावजूद सच का साथ देता है और यही इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है. मुझे उम्मीद है कि ट्रेलर दर्शकों से जुड़ाव बनाएगा और उन्हें इस कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित करेगा."
ये भी पढ़ें: 'द इंडिया स्टोरी' का एक और दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, गुस्साई भीड़ से होगा काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े का सामना
उम्मीद और हौसले के साथ लड़ी गई लड़ाई की कहानी
इसी के साथ श्रेयस तलपड़े ने रिलीज़ हुए इस दमदार ट्रेलर के बारे में कहा, "इस ट्रेलर में द इंडिया स्टोरी का भावनात्मक पक्ष पूरी मजबूती से सामने आता है. यह एक आम इंसान की असाधारण चुनौती के खिलाफ उम्मीद और हौसले के साथ लड़ी गई लड़ाई की कहानी है. मुझे विश्वास है कि दर्शक इसकी भावनाओं और संदेश से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे और 24 जुलाई को सिनेमाघरों में इस फिल्म का अनुभव लेने के लिए उत्साहित होंगे."
फिल्म के सह-निर्माताओं में स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैंदाने, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी शामिल हैं. तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर निशांत भागवत, संगीतकार मंगेश धाकड़े, एडिटर आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आज़मी और साउंड डिज़ाइनर अनमोल भावे शामिल हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















