स्काईरूट के विक्रम-1 की ऑर्बिटल की सफलता ने साबित किया भारत का प्राइवेट स्पेस सेक्टर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी: उद्योग जगत
नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 रॉकेट ने मिशन आगमन के तहत शनिवार को सफल ऑर्बिटल लॉन्च कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि पर उद्योग जगत के नेताओं ने इसे भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उनका कहना है कि इस मिशन ने भारत की निजी अंतरिक्ष क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर साबित किया है और सैटेलाइट लॉन्च तथा अंतरिक्ष आधारित सेवाओं के नए अवसर खोले हैं।
इंडियन स्पेस एसोसिएशन (आईएसपीए) और स्पेस एनालिटिक्स कंपनी सुहोरा टेक्नोलॉजीज ने अलग-अलग बयान जारी कर कहा कि यह मिशन भारत के कमर्शियल स्पेस इकोसिस्टम के लिए बड़ी छलांग है और इससे देश एक वैश्विक स्पेस टेक्नोलॉजी हब के रूप में और मजबूत होकर उभरा है।
इंडियन स्पेस एसोसिएशन (आईएसपीए) के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) ए.के. भट्ट ने कहा कि विक्रम-1 की सफल ऑर्बिटल उड़ान भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक निर्णायक उपलब्धि है, क्योंकि यह देश का पहला पूरी तरह निजी क्षेत्र द्वारा संचालित ऑर्बिटल मिशन है।
उन्होंने कहा, स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 (मिशन आगमन) की सफल ऑर्बिटल उड़ान भारत की अंतरिक्ष यात्रा में मील का पत्थर है। देश की पहली पूरी तरह निजी ऑर्बिटल उड़ान को सफलतापूर्वक अंजाम देकर स्काईरूट ने पुरानी सीमाओं को तोड़ा है और यह साबित किया है कि भारत का घरेलू उद्योग अब शुरू से अंत तक अंतरिक्ष मिशनों को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम है।
उन्होंने इस मिशन के साथ सफलतापूर्वक तैनात किए गए टेक्नोलॉजी डेमो पेलोड्स की भी सराहना की। इनमें कॉसमोसर्व स्पेस का ईएमबीआरएसीई रोबोटिक आर्म, जिसे ऑर्बिटल डेब्रिस हटाने के लिए विकसित किया गया है, स्काईरूट का अपना स्कोप और ग्रहा स्पेस का सोलारास एस3 सैटेलाइट शामिल हैं।
ए.के. भट्ट के अनुसार, यह मिशन इस बात का प्रमाण है कि भारतीय निजी कंपनियां अब स्पेस सस्टेनेबिलिटी और अत्याधुनिक अर्थ ऑब्जर्वेशन के लिए वैश्विक स्तर का बुनियादी ढांचा तैयार कर रही हैं।
उन्होंने कहा, इतने जटिल और बौद्धिक संपदा आधारित पेलोड्स की सफल तैनाती यह साबित करती है कि भारत का निजी स्पेस इकोसिस्टम अब अंतरिक्ष की सतत सुरक्षा और उच्च गुणवत्ता वाली पृथ्वी निगरानी के लिए वैश्विक स्तर का महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि स्काईरूट का भारत का पहला स्पेस टेक्नोलॉजी यूनिकॉर्न बनना दुनिया भर के सरकारी और संस्थागत निवेशकों के लिए मजबूत संदेश है कि भारत का प्राइवेट स्पेस सेक्टर अब वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, भरोसेमंद और छोटे सैटेलाइट लॉन्च की बढ़ती मांग को पूरा करने में सक्षम उद्योग बन चुका है।
वहीं, सुहोरा टेक्नोलॉजीज के सीईओ और को-फाउंडर कृषाणु आचार्य ने कहा कि यह सफल लॉन्च पूरे भारतीय स्पेस इकोसिस्टम के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।
उन्होंने कहा, कम लागत और तेज लॉन्च सेवाओं की उपलब्धता से भारतीय सैटेलाइट ऑपरेटर्स अपने सैटेलाइट समूहों को अधिक तेजी से तैनात और अपडेट कर सकेंगे। इससे अर्थ ऑब्जर्वेशन डेटा की उपलब्धता, दोबारा निगरानी की आवृत्ति और समयबद्धता में बड़ा सुधार होगा।
उन्होंने आगे कहा कि इससे उभरते हुए डाउनस्ट्रीम और स्पेस एप्लिकेशन आधारित स्टार्टअप्स के लिए भी अपनी जरूरतों के अनुसार समर्पित सैटेलाइट विकसित करने और उनका संचालन करने का रास्ता आसान होगा।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'जय श्री राम' का नारा और महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, जंतर मंतर पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो
CJP Proptest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी. महिला ने उनके पास पहुंचकर थप्पड़ मारने की भी कोशिश की, जिसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए हंगामा मच गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला अचानक दीपके के करीब पहुंचकर उन पर स्याही फेंकती दिखाई दे रही है.
पिछले 20 दिनों से जंतर मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन में शनिवार को काफी हलचल देखने को मिली. 21वें दिन यानी शनिवार को सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जबरन उठाकर हॉस्पिटल ले गई. साथ ही लोगों को जंतर मंतर छोड़ने की हिदायत दी. इसके बाद अभिजीत दीपके के समर्थकों के साथ भूख हड़ताल शुरू कर दी. वह अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे तभी एक महिला ने दीपके पर स्याही फेंक दी.
#WATCH | Delhi: Moment when ink was thrown at the founding president of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, during the protest at Jantar Mantar pic.twitter.com/okqNkjXNC7
— ANI (@ANI) July 18, 2026
यह घटना ऐसे समय हुई जब जंतर-मंतर पर पहले से ही तनाव का माहौल था. शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उनकी बिगड़ती तबीयत के चलते सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद अभिजीत दीपके ने खुद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया। इसी दौरान उन पर स्याही फेंकने की घटना सामने आई.
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को हटाने के बाद CJP का बड़ा फैसला, जंतर मंतर पर छात्रों की भी जुटी भारी भीड़
थप्पड़ मारने की भी हुई कोशिश
समर्थकों को संबोधित कर रहे दीपके के पास एक महिला पहुंची और उन पर स्याही फेंक दी. आरोप है कि महिला ने उन्हें थप्पड़ मारने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद वॉलंटियर्स ने तुरंत उसे पकड़ लिया. इसके बाद कुछ देर के लिए प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
यह भी पढ़ें: Sonam Wangchuk Live Updates: सोनम वांगचुक को सफदरजंग से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की उनकी पत्नी ने की मांग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation