मशरूम से बनते हैं स्वादिष्ट लड्डू, ड्राई फ्रूट के साथ तैयारी होती है ये खास मिठाई, जानें पूरी रेसिपी
Mushroom Laddu Recipe: बिहार में मशरूम की खेती के साथ इससे बनने वाले अलग-अलग व्यंजनों की भी मांग बढ़ रही है. मशरूम से सब्जी के अलावा लड्डू भी बनाए जा सकते हैं. यह स्वाद में अलग और बनाने में आसान है. मशरूम लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. इसके बाद इसे धूप में तब तक सुखाएं, जब तक नमी पूरी तरह खत्म न हो जाए. सूखे मशरूम को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. अब कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें. इसमें बेसन और मशरूम पाउडर डालें. दोनों को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें. मिश्रण से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. अब इसमें स्वाद के अनुसार चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट भी डालें. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. जब मिश्रण हाथ से लड्डू बनाने लायक हो जाए तो इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाएं. ऊपर से पिस्ता या ड्राई फ्रूट लगाकर सजाएं.
Best Sweet Shop Dehradun : रक्षाबंधन पर देहरादून की इन दुकानों से खरीदें मिठाई, खाते ही भाई देगा मुंह मांगा गिफ्ट
Best Sweet Shop Dehradun : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अपनी खूबसूरत वादियों, शांत फिजाओं और बेहतरीन मौसम के साथ-साथ अपने लाजवाब स्वाद और पारंपरिक मिठास के लिए भी जाना जाता है. रक्षाबंधन का पावन पर्व करीब है. यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है. इस खास मौके पर मिठास का होना बेहद जरूरी माना जाता है. देहरादून का आनंदम स्वीट्स सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स में से एक है. रक्षाबंधन पर यहां के मोतीचूर के लड्डू और काजू कतली की भारी मांग रहती है. इस राखी कुछ अलग चाहते हैं तो कुमार स्वीट्स की लौकी बर्फी और मलाई घेवर जरूर ट्राई करें. देहरादून की इंद्राणी स्वीट्स शॉप 79 साल पुरानी है. यहां की मलाई बर्फी दिलों पर राज करती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










