Responsive Scrollable Menu

Priyanka Chopra: राजामौली ने शेयर किया 'वाराणसी' से प्रियंका चोपड़ा जोनस का धांसू लुक, कैप्शन हुआ वायरल

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके वाराणसी फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने एक्ट्रेस का न्यू लुक शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

Continue reading on the app

1.5 लाख रुपये महीने की नौकरी छोड़ी, अब ₹4 लाख कमा रहा शख्स, जानिए कैसे बदली पूरी जिंदगी

मुंबई की ₹1.5 लाख महीने वाली नौकरी छोड़कर एक शख्स ने अपने शहर लौटने का फैसला किया। उसने ₹3 करोड़ का फ्लैट बेचकर नया रास्ता चुना। लोगों ने इसे जोखिम भरा कदम बताया, लेकिन उसने जमीन, घर और बिजनेस में निवेश कर अपनी अलग पहचान बनाई। अब उसकी कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में है

Continue reading on the app

  Sports

Smriti Mandhana Birthday: 9 की उम्र में डेब्यू से WPL Champion बनने तक, जानें स्मृति मंधाना का सुनहरा सफर

भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी स्टार्स में शुमार स्मृति मंधाना आज यानी की 18 जुलाई को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। पिछले कुछ सालों में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता काफी बढ़ी है और इसमें मंधाना का अहम योगदान रहा है। निरंतर प्रदर्शन, आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार व्यक्तित्व के दम पर स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट को घर-घर तक पहुंचाया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर स्मृति मंधाना के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में

जन्म और परिवार

मुंबई में 18 जुलाई 1996 को स्मृति मंधाना का जन्म हुआ था। उनका बचपन से जुड़ाव क्रिकेट से था। स्मृति के पिता और भाई दोनों क्रिकेट खेलते थे। स्मृति के पिता को बाएं हाथ के बल्लेबाज पसंद थे। इसलिए स्मृति ने बाएं हाथ की बल्लेबाजी शुरू की। यही आगे जाकर उनका फैसला उनकी पहचान बन गया।

क्रिकेट करियर

स्मृति मंधाना को सिर्फ 9 साल की उम्र में महाराष्ट्र की अंडर-15 टीम में जगह मिल गई थी। वहीं 11 साल की उम्र में वह अंडर-19 टीम का हिस्सा बन गईं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद 05 अप्रैल 2013 को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशन मुकाबले से भारतीय टीम में डेब्यू किया था।

भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी स्टार

वहीं अपने डेब्यू के बाद से मंधाना लगातार भारतीय महिला टीम की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रही हैं। स्मृति मंदाना ने वनडे, टेस्ट और टी 20 तीनों ही फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ी है। स्मृति ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

कैप्टेनसी की मजबूत दावेदार

स्मृति मंधाना सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं बल्कि एक सफल कप्तान भी हैं। उनकी कैप्टेनसी में RCB ने महिला प्रीमियर लीग में दो खिताब जीते। यही कारण है कि हरमनप्रीत कौर के बाद स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम की पूर्णकालिक कप्तानी की सबसे मजबूत दावेदार माना जाता है।

लंबा है सफर

30 साल की उम्र में स्मृति मंधाना अपने क्रिकेट करियर के सुनहरे दौर में हैं। अभी उनके पास कई साल का क्रिकेट बाकी है। अगर स्मृति का प्रदर्शन इस तरह से जारी रहा तो आने वाले सालों में वह महिला क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं।
Sat, 18 Jul 2026 11:59:36 +0530

  Videos
See all

BJP के Pradeep Bhandari का Rahul Gandhi पर बड़ा आरोप | Rahul Gandhi Dehradun | BJP vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-18T07:13:08+00:00

ISRO Vikram 1 Rocket Launch Live | भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च |Space Mission Aagaman #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-18T07:10:37+00:00

Viral Video: Florida में बिजली का कहर, कैमरे में कैद डरावना मंजर! #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-18T07:14:28+00:00

Sonam Wachunk: सोनम वांगचुक की अस्पताल शिफ्टिंग पर पत्नी ने उठाए सवाल #sonamwangchuk #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-18T07:12:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers