India's Got Latent 2: कॉमेडियन समय रैना के शो India's Got Latent Season 2 का तीसरा एपिसोड रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। इस बार बिहार की रहने वाली टीचर और सोशल मीडिया क्रिएटर साक्षी झा अपने विवादित ऑडिशन की वजह से सुर्खियों में हैं।
ऑडिशन के दौरान साक्षी ने खुद को 'Man-Hater' बताया और कहा कि उनका लाइफ गोल "पति को दारू पीकर मारना है"। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और शो का यह क्लिप तेजी से वायरल हो गया।
'मुझे मर्दों से नफरत है' अपने परफॉर्मेंस की शुरुआत में साक्षी ने कहा कि उन्हें पुरुषों का अहंकार तोड़ने में मजा आता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सिर्फ पुरुषों से ही नहीं बल्कि अपने पिता, दादा और भाई से भी नफरत है। साक्षी ने कहा कि आज के समय में महिला होना एक तरह का ट्रॉमा है और इसी वजह से उनके मन में पुरुषों के प्रति नफरत पैदा हुई है। उन्होंने इसे "जनरेशनल ट्रॉमा" का परिणाम बताया।
जजों ने दिए जीरो अंक साक्षी के यह विवादित बातें जजों और दर्शकों को पसंद नहीं आए। शो के होस्ट समय रैना समेत तनमय भट्ट, विशाल ददलानी, रघु राम और यशराज मेहरा ने उन्हें 0 अंक दिए। इसके साथ ही साक्षी झा India's Got Latent Season 2 की पहली ऐसी कंटेस्टेंट बन गईं, जिन्हें सभी जजों ने उन्हें होकर जीरो नंबर दिए। बाद में समय रैना ने दर्शकों से भी उनकी परफॉर्मेंस को रेट करने के लिए कहा, जिस पर ऑडियंस ने भी उन्हें '0' नंबर ही दिए।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग एपिसोड रिलीज होने के बाद साक्षी झा के ऑडिशन की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कई यूजर्स ने उनके विवादित बयानों पर बुरी तरह भड़क गए और उन्हें 'टॉक्सिक फेमिनिज्म' कहने लगे। कुछ लोगों का कहना था कि इस तरह के बयान फेमिनिज्म की इमेज को नुकसान पहुंचाते हैं, जबकि कुछ ने साक्षी के पूरे एक्ट को क्रिंज और ओवरड्रामैटिक बताया। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इसे केवल कॉमेडी और स्टैंड-अप एक्ट का हिस्सा मानते हुए इसे सीरियस से न लेने की भी सलाह दी।
Netflix और YouTube पर उपलब्ध है शो India's Got Latent Season 2 फिलहाल Netflix और YouTube पर स्ट्रीम किया जा रहा है। तीसरे एपिसोड में साक्षी झा का ऑडिशन रिलीज के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Rohit Sharma Record: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है. मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि लॉर्ड्स में रोहित शर्मा अपने करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे. वहीं, टीम इंडिया के बैटिंग कोच सिंताशु कोटक और बीसीसीआई सचिव का मानना है कि पह 19 जुलाई को होने वाले वनडे मैच के बाद भी टीम में बने रहेंगे, लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं उनके पांच खास रिकॉर्ड के बारे में. Sat, 18 Jul 2026 10:59:33 +0530