West Bengal सरकार 2027 तक रोपेगी 20 करोड़ पौधे, मुख्यमंत्री शुभेंदु ने की शुरुआत
पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में पर्यावरण सुरक्षा और वनीकरण को बढ़ावा देने के मकसद से 2027 में 20 करोड़ पौधे लगाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को यह घोषणा की। शुभेंदु ने मोहर कुंज में पौधा लगाकर एक दिन में पूरे राज्य में 50 लाख पेड़ लगाने के अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि अक्टूबर से सुंदरबन में तीन करोड़ मैंग्रोव के पेड़ लगाए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने 2027 में 20 करोड़ पौधे लगाने की योजना बनाई है।”मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान को राज्य के वन विभाग और पंचायत विभाग मिलकर लागू करेंगे। उन्होंने कहा, “हमें इसी साल 10 करोड़ पेड़ लगाने हैं और अगले दो साल तक इन पेड़ों की देखभाल भी करनी होगी।” शुभेंदु ने कहा कि सिर्फ पौधे लगाकर उनके साथ फोटो खिंचवाने से काम नहीं चलेगा बल्कि इन पौधों की कम से कम दो साल तक देखभाल करनी होगी, ताकि वे अच्छी तरह बढ़ सकें। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि इन पौधों की तीन साल तक देखभाल की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पेड़ लगाने और वनीकरण के कार्यक्रमों के लिए रुपयों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा, “अगर इस ‘सिटी ऑफ जॉय’ (कोलकाता) को बचाना है, तो बड़ी संख्या में पेड़ लगाने होंगे।
Vivo V80 Lite 5G Design Leak: वीवो S2 जैसा दिखा फोन, 7050mAh बैटरी समेत ये फीचर्स होंगे खास
Vivo V80 Lite 5G Leak: Vivo V80 Lite को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसने पहले सामने आई उन रिपोर्ट्स को और मजबूती दी है, जिनमें दावा किया गया था कि Vivo S2 को ग्लोबल मार्केट में अलग नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Vivo V80 Lite की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। तस्वीर भले ही धुंधली है, लेकिन फोन का डिजाइन Vivo S2 से काफी हद तक मिलता-जुलता नजर आ रहा है।
Vivo V80 Lite की तस्वीरें आई सामने
इसकी शुरुआत उस समय हुई थी जब Vivo V80 Lite से जुड़े तीन मॉडल नंबर V2643, V2644 और V2576 Google Play Supported Devices List में दिखाई दिए थे। इनमें से V2576 मॉडल नंबर Vivo S2 से भी जुड़ा हुआ है। इससे यह संभावना जताई गई कि दोनों स्मार्टफोन एक ही डिवाइस हो सकते हैं, जिन्हें अलग-अलग बाजारों में अलग नाम से पेश किया जाएगा। हालांकि, Vivo ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।
Vivo पहले भी अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से अपने स्मार्टफोन के नाम बदलता रहा है। ऐसे में Vivo S2 का ग्लोबल मार्केट में V-Series के किसी मॉडल के नाम से पेश किया जाना पूरी तरह असामान्य नहीं होगा।
ये भी पढ़े-ः JBL Go 5 Supreme Edition स्पीकर लॉन्च: सिग्नेचर रेड कलर के साथ मिलेगी 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
अब सामने आई नई तस्वीरों के बाद यह कयास और मजबूत हो गया है। Vivo S2 में स्लिम फ्रेम, कर्व्ड एज और पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिया गया है। इसमें दो बड़े गोल कैमरा सेंसर और उनके साथ एक सर्कुलर फ्लैश दिखाई देता है। लीक हुए Vivo V80 Lite 5G के प्रमोशनल मटेरियल में भी लगभग यही डिजाइन देखने को मिलता है। कैमरा प्लेसमेंट, डिस्प्ले की कर्व्ड डिजाइन और ब्लू कलर ऑप्शन भी Vivo S2 से मेल खाते हैं।
Vivo V80 Lite 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन
अगर Vivo V80 Lite 5G और Vivo S2 वास्तव में एक ही हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन साबित होते हैं, तो V80 Lite में Vivo S2 के कन्फर्म किए गए स्पेसिफिकेशन मिलने की उम्मीद है। फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट मिलने की संभावना है। इसके अलावा फोन में बड़ी 7,050mAh बैटरी दी जा सकती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony मेन कैमरा और एक सेकेंडरी रियर सेंसर मिलने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फिलहाल Vivo V80 Lite 5G के नाम, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन को लेकर कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इन जानकारियों को फिलहाल लीक और संभावित स्पेसिफिकेशन के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही फोन की वास्तविक जानकारी सामने आएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi






