Responsive Scrollable Menu

बारिश आते ही लगती है लंबी लाइन, 65 साल पुराने फिरोजाबाद के मंगौड़े का आखिर क्या है राज? जानिए आसान रेसिपी

बारिश की बूंदों के साथ अगर गरमा-गरम और कुरकुरे दाल के मंगौड़े मिल जाएं, तो मौसम का मजा दोगुना हो जाता है. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दाल के मंगौड़े का ऐसा ही खास स्वाद लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. घंटाघर के पास करीब 65 साल से एक परिवार इस पारंपरिक स्नैक को तैयार कर रहा है. छिलके वाली मूंग दाल को भिगोकर पीसा जाता है, फिर इसमें घर पर तैयार किए गए मसाले मिलाकर सरसों के तेल में मंगौड़े तले जाते हैं. यही पारंपरिक स्वाद आज फिरोजाबाद के साथ आसपास के शहरों के लोगों को भी अपनी ओर खींच रहा है.

Continue reading on the app

Charu Asopa ने बेटी जियाना को दादा-दादी से मिलने से रोकने के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बिजनेस स्ट्रगल पर भी बोलीं

टीवी अदाकारा चारू असोपा (Charu Asopa) भले ही इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। चारू अक्सर अपने ब्लॉग के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलकियां शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया ब्लॉग शेयर किया, जिसमें वह पति राजीव सेन (Rajeev Sen) और बेटी जियाना के साथ नजर आईं। वीडियो में राजीव अपनी बेटी के लिए ढेर सारे गिफ्ट लेकर पहुंचे। इसी ब्लॉग में चारू असोपा ने अपने ऊपर लगाए जाने वाले कई आरोपों पर भी खुलकर बात की और लोगों को अपनी तरफ की सच्चाई बताई।

क्या जियाना को दादा-दादी से मिलने नहीं देतीं चारू असोपा?

चारू असोपा पर अक्सर यह आरोप लगाया जाता रहा है कि वह अपनी बेटी जियाना की जिंदगी को कंट्रोल करती हैं और उसे राजीव सेन के परिवार यानी उसके दादा-दादी से मिलने नहीं देतीं। अब चारू ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि सच्चाई लोगों की धारणा से बिल्कुल अलग है।

चारू ने अपने ब्लॉग में बताया कि जियाना अपने जन्मदिन पर दादा-दादी से मिलने जाने वाली थी। उन्होंने कहा कि परिवार में हर बड़े मौके पर एक-दूसरे से मिलना-जुलना होता है। चारू के मुताबिक, वह खुद जियाना को लेकर राजीव सेन के परिवार के घर जाती हैं और परिवार के लोग भी उनसे मिलने आते हैं।

इसे भी पढ़ें: Karan Aujla के कॉन्सर्ट में फैन ने स्टेज पर फेंकी जैकेट, भड़के सिंगर; वीडियो हुआ वायरल

चारू ने कहा, "जियाना अपने बर्थडे के लिए दादा-दादी के पास जाने वाली थी। हम हर एक बड़े मौके पर वहां जाते हैं। हम भी उनके घर जाते हैं और वो भी हमारे यहां मिलने आते हैं। जियाना के ऊपर ऐसी कोई पाबंदी नहीं है कि वो अपने दादा-दादी से नहीं मिल सकती है।"

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग किस आधार पर इस तरह के आरोप लगाते हैं, क्योंकि वह खुद अपनी बेटी को उसके दादा-दादी से मिलाने लेकर जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: VIDEO । पवन सिंह से शादी करना चाहती थी Amrapali Dubey? अभिनेत्री ने दिया मजेदार जवाब

बिजनेस में चल रही है चारू असोपा की स्ट्रगल

चारू असोपा ने पारिवारिक विवादों और बेटी से जुड़े आरोपों के अलावा अपने बिजनेस को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है और उन्हें अपने सभी खर्चों को खुद मैनेज करना पड़ रहा है।

चारू ने कहा, "जो लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं, उन्हें मेरे शूज में पैर रखने चाहिए क्योंकि मेरा वक्त थोड़ा खराब चल रहा है। असल में मेरा बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है और मुझे सारे खर्चे मैनेज करने पड़ रहे हैं। मैं इन दिनों काफी स्ट्रगल कर रही हूं।"

चारू की इस बात से साफ है कि वह इस समय अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ प्रोफेशनल स्तर पर भी कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। अपने ब्लॉग के जरिए वह लगातार फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट देती रहती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कुलदीप यादव से क्यों मुंह मोड़ रहे कप्तान गिल? प्लेइंग-11 में चुनकर भी नहीं दिया ‘काम’

IND vs SL Galle Test: गॉल टेस्ट मैच पर भारतीय टीम अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है. स्पिनर्स ने अभी तक काफी शानदार खेल दिखाया है. लेकिन इस दौरान कुलदीप यादव का सबसे कम इस्तेमाल हुआ है. Tue, 18 Aug 2026 22:57:51 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Hormuz | Mojtaba Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T22:30:12+00:00

कभी नक्सल का गढ़, अब पर्यटकों का ठिकाना...बीजापुर के Nambi Waterfall की पूरी कहानी ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T22:28:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers