Responsive Scrollable Menu

15 साल बाद बनेगा ‘Zindagi Na Milegi Dobara’ का सीक्वल! डायरेक्टर ने दी अपडेट

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की किसी शानदार फिल्म की बात करें तो हर किसी को जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की याद आ जाती है। इस फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया था। अब जब कई पुरानी और कल्ट फिल्मों के सीक्वल बनते हुए देखे जा रहे हैं। उस बीच इस फिल्म को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

अब हाल ही में जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की डायरेक्टर जोया अख्तर को इस फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट शेयर करते हुए देखा गया। जोया से फिल्म के बारे में अपडेट सुनने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचने वाली है। दरअसल, लंबे समय से दर्शक इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में यह उनके लिए खुशखबरी से कम नहीं है।

जिंदगी न मिलेगी दोबारा का सीक्वल

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की रिलीज को 15 साल गुजर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। लंबे समय से इसके सीक्वल को लेकर मांग की जा रही है। इस पर अब जोया अख्तर का बयान सामने आया है।

जोया ने दी अपडेट

जोया अख्तर हाल ही में मानसून फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए पहुंची थी। यहां ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ के साथ  बातचीत में उन्होंने बताया कि ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हम इस पर काम कर रहे हैं। हमें यह नहीं पता कि क्या होगा और क्या नहीं। क्या हम ऐसी स्थिति में पहुंच पाएंगे, जहां इन किरदारों को फिर से देखना सही लगे लेकिन इसे बनाना वाकई अच्छा होगा। बता दें कि कुछ समय पहले फरहान अख्तर के साथ अभय देओल और ऋतिक रोशन को देखा गया था। तब से ही इस फिल्म के सीक्वल को लेकर सुर्खियां बनी हुई है।

 

Report Credit: Filmfare

हिट साबित हुई थी फिल्म

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की कमर्शियल सक्सेस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिम इस फिल्म ने 2011 में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। वर्ल्ड वाइड इसकी कमाई का आंकड़ा 174 करोड़ से ज्यादा था। यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

Continue reading on the app

Swapna Shastra: सपने में दिखें ये 7 चीजें तो समझें खुलने वाला है किस्मत का ताला, स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं भविष्य के संकेत

Swapna Shastra: सपनों को सिर्फ कल्पना समझना सही नहीं होता है. कई बार ये सपने ही हमें हमारे भविष्य के संकेत बताते हैं. जी हां, स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कई बार हमें ऐसे सपने भी आते हैं जो बहुत शुभ और समृद्धि देने वाले माने जाते हैं. खासकर जब बात धन, सफलता और समृद्धि का होता है तो कुछ सपने विशेष होते हैं और ये बताते हैं कि आप जल्द ही अमीर बनने वाले हैं. ये संकेत भविष्य से जुड़े होते हैं और बताते हैं कि आपका समय अच्छा होने वाला है, सौभाग्य और आर्थिक उन्नति में विकास होने वाला है. अगर आपको कुछ खास सपने बार-बार आ रहे हैं तो समझ लीजि कि आपकी किस्मत जल्द ही बदलने वाली है. हम आपको ऐसी सात चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें देखने का मतलब होता है कि धन, सुख और सफलता मिलने वाली है.

इन 7 चीजों को देखना होता है शुभ

1.सोना या चांदी

अगर सपने में सोना-चांदी या फिर सोने-चांदी के गहने और सिक्के दिखाई देते हैं तो यह अत्यंत शुभ स्वपन माना जाता है. इसका अर्थ होता है आपको जल्द ही भविष्य में कोई बड़ा अवसर मिलने वाला है. इससे आपको आर्थिक लाभ मिलने वाला है. यह व्यापार, नौकरी और किसी नए आय स्त्रोत से धन की प्राप्ति होने वाली है.

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: नाग पंचमी के शुभ अवसर पर स्वराशि में सूर्य का गोचर होगा, इन 6 राशियों का जगेगा सोया भाग्य

2.सपने में कमल का फूल दिखाई देना 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी सपने में बार-बार कमल दिख रहा है तो उस पर माता लक्ष्मी की कृपा होने वाली है. कमल पुष्प को मां लक्ष्मी और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. अगर सपने में खिला हुआ कमल दिखाई दे, तो इसे धन, सम्मान और जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत मानते हैं. खासकर यदि कमल साफ पानी में खिला हुआ दिखाई दे, तो इसे आर्थिक स्थिति बेहतर होने और रुके हुए कार्य पूरे होने से जोड़कर देखा जाता है.

3.सपने में हाथी दिखना

हाथी को शक्ति, समृद्धि और राजसी वैभव का प्रतीक माना जाता है. सपने में हाथी देखना कई मान्यताओं में सुख-समृद्धि और सफलता का संकेत माना गया है. अगर हाथी शांत अवस्था में दिखाई दे, तो आने वाले समय में किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने की संभावना का संकेत माना जाता है.

4.सपने में सांप दिखाई देना 

अक्सर लोग सांप का सपना अशुभ मानते हैं. जबकि स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं में सांप को परिवर्तन, शक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भी जोड़ा जाता है. यदि सपने में सांप शांत दिखाई दे या दूर से नजर आए, तो इसे जीवन में किसी बड़े बदलाव का संकेत माना जाता है. हालांकि, सांप का काटना अशुभ माना जा सकता है. अगर सफेद सांप दिखता है तो उसे भी धन का संकेत माना जाता है.

5.सपने में मंदिर या देवी-देवताओं के दर्शन होना 

अगर किसी को सपने में मंदिर, देवी-देवता या पूजा-पाठ दिखाई दे रहा है तो इसे सामान्यतः शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि यह मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं के दूर होने का संकेत है. अगर सपने में आप स्वयं को मंदिर में पूजा करते हुए देखते हैं, तो इसे किसी मनोकामना के पूरा होने का संकेत माना जाता है.

6.सपने में बारिश या साफ पानी देखना 

जल को भावनाओं, शुद्धता और जीवन के प्रवाह से जोड़ा जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में साफ और निर्मल जल का दिखाई देना जीवन में सकारात्मक बदलाव, मानसिक शांति और नई शुरुआत का संकेत होता है. वहीं, तेज बारिश का सपना कुछ मान्यताओं में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों के अंत होने और जीवन में नई ऊर्जा के प्रवेश का प्रतीक माना जाता है.

7.मधुमक्खी का छत्ता दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मधुमक्खी का छत्ता दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है. यह सपना दर्शाता है कि आपको व्यापार, निवेश या अन्य माध्यमों से कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें- Kalki Jayanti 2026: आज मनाई जा रही है कल्कि जयंती, आखिर क्यों मनाया जाता है यह दिन? जानें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

बेंगलुरु नहीं, अब चेन्नई में खेला जाएगा फाइनल... बीसीसीआई ने फैंस की एंट्री के लिए बदला वेन्यू

Duleep Trophy final venue changed: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दलीप ट्रॉफी 2026-27 के खिताबी मुकाबले के स्थान में बदलाव किया है. अब 6 से 10 सितंबर तक खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के बजाय चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में आयोजित होगा. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार, यह निर्णय सीओई में दर्शकों की सीमित क्षमता को देखते हुए लिया गया है ताकि अधिक से अधिक प्रशंसक स्टेडियम में उपस्थित रहकर इस महत्वपूर्ण घरेलू प्रथम श्रेणी मुकाबले का आनंद ले सकें. Wed, 19 Aug 2026 23:17:53 +0530

  Videos
See all

Jauhar University ED Raid:Azam Khan की बढ़ी मुश्किलें,जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 ठिकानों पर ED की रेड! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T19:00:03+00:00

अचानक देखते ही देखते धंस गई सड़क | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T18:50:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers