IAS TRANSFER: 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, 5 जिलों के DM बदले, देखें पूरी लिस्ट
बिहार की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया गया है। सोमवार देर रात राज्य की सम्राट चौधरी सरकार ने 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादला किए हैं। जारी सूची के अनुसार, 5 जिलों में नए जिलाधिकारियों (DM) की तैनाती की गई है।
इसके अलावा गृह, वित्त, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास जैसे प्रमुख विभागों के शीर्ष अधिकारियों के कार्यभार बदले गए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने 17 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर दिए हैं।
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव और 1995 बैच के आईएएस अरविंद कुमार चौधरी को अगले आदेश तक बिपार्ड के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह को लघु जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं नवदीप शुक्ला को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
बिहार आईएएस तबादला सूची
- 2001 बैच के आईएएस राजेश कुमार (पूर्व में प्रधान सचिव, PHED) को पटना प्रमंडल आयुक्त।
- पटना के निवर्तमान आयुक्त मयंक वरवड़े को निगरानी विभाग का प्रधान सचिव।
- 1997 बैच के आईएएस पंकज कुमार को गृह विभाग प्रधान सचिव। जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
- 1996 बैच के आईएएस एच. आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण से ग्रामीण विकास का अपर मुख्य सचिव। जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।
- विनय कुमार को वित्त विभाग का प्रधान सचिव। नगर विकास का अतिरिक्त प्रभार
- 2010 बैच के आईएएस राजीव रौशन को शिक्षा विभाग । उच्च शिक्षा विभाग के सचिव और वित्त विभाग में सचिव (संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
- संजय कुमार सिंह को मद्य निषेध विभाग का सचिव। वाणिज्य कर विभाग, जीएसटी और मुख्यमंत्री सचिवालय के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत बने रहेंगे।
- बी. कार्तिकेय धनजी को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) का सचिव ।जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।
- विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त। समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
इन जिलों के बदले डीएम
- 2015 बैच के आईएएस मनेश कुमार मीणा को निदेशक, खान के पद से भोजपुर का जिलाधिकारी।
- सीतामढ़ी के डीएम रिची पाण्डेय को बेगूसराय का जिलाधिकारी।
- नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा को सीवान का जिलाधिकारी।
- कुमार अनुराग को कैमूर, भभुआ का जिलाधिकारी।
- भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया का तबादला कर उन्हें सीतामढ़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है।
टीवी के बाद अब बड़े पर्दे पर राज करेगी ‘नागिन’? एकता कपूर के ऐलान ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
एकता कपूर को टेलीविजन की क्वीन ऐसे ही नहीं बोला जाता। उन्होंने अपनी फेमस फ्रेंचाइजी नागिन से पिछले 11 सालों से छोटे पर्दे पर कब्जा जमा रखा है। इस शो ने कई एक्ट्रेस को लोगों के बीच अच्छी खासी पहचान दिलाने का काम भी किया है। अब एकता ने इसे लेकर एक बड़ा अनाउंसमेंट कर दिया है।
फिल्म मेकर ने यह बताया है कि यह फ्रेंचाइजी अब टेलीविजन से आगे बढ़ रही है। उनकी यह अनाउंसमेंट सुनने के बाद इस सुपरनैचुरल कहानी के फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार एकता ने अपने अनाउंसमेंट में क्या कहा है।
नागिन फिल्म की घोषणा
एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और अपने सुपरनैचुरल शो के अगले स्टेप के बारे में जानकारी दी है। इस वीडियो में अलग-अलग एक्टर्स की झलक देखने को मिल रही है जिन्होंने नागिन का रोल निभाया है और इस टीवी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। वीडियो में शो के सफर की झलक दिखाई गई है। वीडियो में यह लिखा हुआ था कि 11 साल से नागिन ने छोटे पर्दे पर राज किया है अब बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड इस आईकॉनिक फ्रेंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने के लिए तैयार है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कुछ रोमांचक आने वाला है, इसका इंतजार करें।
View this post on Instagram
बड़े पर्दे पर दिखेंगी नागिनें?
एकता की अनाउंसमेंट फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है क्योंकि वह लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी की किसी न किसी अपडेट के इंतजार कर रहे हैं। यह जाने के बाद फैंस काफी खुश है और अगली अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वीडियो पर जमकर कमेंट देखने को मिल रहे हैं।
क्या साथ नजर आएंगी एक्ट्रेस
एकता ने अपनी पोस्ट में यह तो नहीं लिखा है कि इस टीवी सीरियल की फिल्म आने वाली है या नहीं लेकिन यह जरूर साफ हो चुका है कि यह टेलीविजन से ऊपर किसी बड़े रूप में नजर आएगी। अनाउंसमेंट वीडियो में अब तक के सभी सीजन में लीड नागिन का रोल निभाने वाली सारी एक्ट्रेस शामिल है। फैंस के बीच इस बात की उत्सुकता है कि क्या इस प्रोजेक्ट में सभी नागिनी मौनी रॉय, सुरभि चंदना, सुरभि ज्योति, प्रियंका चाहर चौधरी, तेजस्वी प्रकाश और निया शर्मा एक साथ नजर आएंगी। वीडियो में अदा खान और अनीता हसनंदानी की झलक भी देखने को मिल रही है।
कैसा है शो
शो की बात करें तो यह सबसे पहले 2015 में शुरू किया गया था। जिसमें मौनी रॉय को इच्छाधारी नागिन के किरदार में देखा गया था और अर्जुन बिजलानी लीड एक्टर थे। यह सुपरनैचुरल ड्रामा कुछ ही समय में टेलीविजन की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बन गया। दूसरे सीजन में भी मौनी को ही लीड रोल में देखा गया। तीसरे सीजन में सुरभि ज्योति चौथे सीजन में निया शर्मा नजर आईं। पांचवें सीजन में सुरभि चंदना को इस फ्रेंचाइजी की कमान मिली। छठा सीजन तेजस्वी प्रकाश को मिला। सातवां सीजन 2025 में आया जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा सिंह, नामिक पॉल और कनिका मान जैसे सितारे नजर आए। यह जून 2026 को खत्म हुआ है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News











